Parth UPSC Classes

Parth UPSC Classes Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Parth UPSC Classes, Educational Research Center, Delhi.
(1)

पूर्वोत्तर भारत - जहाँ संस्कृति में साहस है,परंपराओं में स्वाभिमान है अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम -प्रकृति, जनजातीय गौरव औ...
20/02/2026

पूर्वोत्तर भारत - जहाँ संस्कृति में साहस है,
परंपराओं में स्वाभिमान है
अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम -
प्रकृति, जनजातीय गौरव और एकता की जीवंत पहचान।



सावित्रीबाई फुले महिला शिक्षा और सामाजिक समानता की अग्रदूत।कठोर सामाजिक बाधाओं के बावजूद उन्होंने हर लड़की के लिए शिक्षा...
15/02/2026

सावित्रीबाई फुले महिला शिक्षा और सामाजिक समानता की अग्रदूत।
कठोर सामाजिक बाधाओं के बावजूद उन्होंने हर लड़की के लिए शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित कर भारतीय समाज में परिवर्तन की सशक्त नींव रखी।
......

🌺 “वो तिरंगे में लौटे थे” 🌺(पुलवामा के अमर शहीदों को समर्पित)वो तिरंगे में लिपट कर घर को लौटे थे,माँ की आँखों में अधूरे ...
14/02/2026

🌺 “वो तिरंगे में लौटे थे” 🌺

(पुलवामा के अमर शहीदों को समर्पित)

वो तिरंगे में लिपट कर घर को लौटे थे,
माँ की आँखों में अधूरे से कुछ सपने थे।
धरती रोई थी, गगन भी मौन खड़ा था,
भारत माँ का हर एक आँचल भीगा पड़ा था।

ना कोई शिकवा था, ना कोई अरमान अधूरा,
देश की रक्षा ही था उनका सपना पूरा।
हँसते-हँसते चल दिए थे सरहद की राहों में,
नाम लिख गए अपने अमर शौर्य की बाँहों में।

वो जो कल तक थे किसी माँ की लोरी,
आज बन गए देश की अमर कहानी।
उनकी धड़कन में बसता था हिन्दुस्तान,
उनकी साँसों में गूंजता था वंदे मातरम् का गान।

जब-जब तिरंगा नभ में लहराएगा,
उनका बलिदान हमें याद आएगा।
हर अश्क में उनका चेहरा दिखता है,
हर दिल में उनका साहस सिसकता है।

हे वीर सपूतों! तुमको शत-शत नमन,
तुमसे ही रोशन है भारत का गगन।
तुम गए नहीं, तुम अमर हो गए,
हर दिल में सदा के लिए घर हो गए।

तेरी कुर्बानी को व्यर्थ न जाने देंगे,
तेरे सपनों को हम सच कर दिखा देंगे।
जब तक सूरज चाँद रहेगा,
तुम्हारा नाम अमर रहेगा।

भारत माँ के वीर जवानों,
तुम पर देश को अभिमान है।
तुम्हारे चरणों में शत-शत प्रणाम,
तुम्हीं से हमारा हिन्दुस्तान है।

🙏😥अश्रुपूर्ण भावभीनी श्रद्धांजलि😥🙏

13/02/2026

Part of Indian Constitution_ Parth UPSC Classes 🎯

सफलता वही है, जो मूल्यवान लक्ष्य की निरंतर प्राप्ति से मिलती है।
13/02/2026

सफलता वही है, जो मूल्यवान लक्ष्य की निरंतर प्राप्ति से मिलती है।

जिसकी कविता में भारत बोला, जिसकी आवाज़ में आज़ादी गूंजी। सरोजिनी नायडू की जयंती पर सादर स्मरण।
13/02/2026

जिसकी कविता में भारत बोला, जिसकी आवाज़ में आज़ादी गूंजी।
सरोजिनी नायडू की जयंती पर सादर स्मरण।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य विधानसभा में अपना आर्थिक सर्वेक्षण 2025 -26 प्रस्तुत किया। ✅सर्वेक्षण में निवेश आधारित योजना...
11/02/2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य विधानसभा में अपना आर्थिक सर्वेक्षण 2025 -26 प्रस्तुत किया।
✅सर्वेक्षण में निवेश आधारित योजना का जिक्र है, जिसका लक्ष्य आने वाले वर्षों में राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है।
यह पहली बार है जब उत्तर प्रदेश ने केंद्र की तरह वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण जारी किया है । रिपोर्ट में राज्य की अर्थव्यवस्था, वित्त और प्रमुख क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
सरकार को निवेश नीति ' ट्रिपल एस ' (सुरक्षा, स्थिरता, गति) मॉडल पर आधारित है जिसका उद्देश्य बेहतर कानून व्यवस्था, स्थिर नीतियां और त्वरित परियोजना स्वीकृति सुनिश्चित करना है । साथ ही, 2026 में 2.94 लाख करोड़ रुपए के MOU हस्ताक्षर राज्य में बढ़ते वैश्विक विश्वास को दर्शाते हैं।

*Deepak Yadav*
Founder -Parth UPSC Classes 🎯

*भारत–अमेरिका व्यापार समझौता द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को नई दिशा दे सकता है, जिसमें टैरिफ सुधार, प्रौद्योगिकी सहयोग और डि...
10/02/2026

*भारत–अमेरिका व्यापार समझौता द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को नई दिशा दे सकता है, जिसमें टैरिफ सुधार, प्रौद्योगिकी सहयोग और डिजिटल व्यापार नियमों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।* 👇

*भारत अमेरिका व्यापार समझौता क्या बदलेगा, किन क्षेत्रों पर रहेगी नजर?*

📖 भारत अमेरिका के सभी औद्योगिक वस्तुओं और अमेरिकी खाद्य एवं कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पर टैरिफ को समाप्त या कम करेगा। इसमें सूखे डिस्टिलर्स ग्रेंस (डीडीजी), पशु आहार के लिए लाल ज्वार,मेवे, ताजे और प्रसंस्कृत फल, सोयाबीन तेल, शराब और स्पिरिट तथा उत्पाद शामिल हैं।
📖 संयुक्त राज्य अमेरिका,भारत के कुछ विमानों और विमान पुर्जों पर लगाए गए टैरिफ को भी हटा देगा । जेनेरिक दवाओं और उनके अवयवों पर, जो Section 232 राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित शुल्क के अंतर्गत आते हैं उन पर रियायतें मिलती रहेंगी। Section 232 रियायत इसलिए महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि Trade Expansion Act, 1962 की इस धारा के अंतर्गत अमेरिका ' राष्ट्रीय सुरक्षा ' के आधार पर कुछ आयतों पर शुल्क (टैरिफ) लगाने का अधिकार रखता है। भारत को जो रियायत मिली है, वह इसी प्रावधान के अंतर्गत है।
*📖 GPUs और डेटा सेंटर*
भारत द्वारा डेटा सेंटर के लिए कर अवकाश की घोषणा के बाद , संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि भारत और अमेरिका प्रौद्योगिकी उत्पादों, विशेषकर ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) और डेटा सेंटर में उपयोग होने वालेबंय उपकरणों के व्यापार को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएंगे तथा तकनीकी सहयोग का विस्तार करेंगे।
1. संयुक्त वक्तव्य में यह भी कहा गया है कि भारत अगले पांच वर्षों में अमेरिका से लगभग 500 अरब डॉलर के ऊर्जा उत्पाद, विमान और उनके पुर्जे, कीमती धातुएं, प्रौद्योगिकी उत्पाद तथा कोकिंग खरीदने का इरादा रखता है।
2. अमेरिका और भारत ने BTA (Bilateral Trade Agreement) के तहत डिजिटल व्यापार में भेदभावपूर्ण व बाधात्मक व्यवस्थाओं को हटाकर, मजबूत और पारस्परिक रूप से लाभकारी डिजिटल व्यापार नियम विकसित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है
*Thanks for Regard*
Deepak Yadav
Founder - Parth UPSC Classes 🎯

क्षणिक सुख नहीं, क्षणिक सुख नहीं, स्थायी उपलब्धियाँ ही जीवन की सच्ची सफलता का आधार होती हैं।
10/02/2026

क्षणिक सुख नहीं, क्षणिक सुख नहीं, स्थायी उपलब्धियाँ ही जीवन की सच्ची सफलता का आधार होती हैं।

07/02/2026

Episode 05: संघ और उसका राज्यक्षेत्र (अनुच्छेद 1-4).... Parth UPSC Classes 🎯

06/02/2026

क्या आपको पता है भारत का संविधान किस आत्मा पर टिका है तो उत्तर सिर्फ एक है _ प्रस्तावना!

प्रस्तावना संविधान का हिस्सा है यह सुप्रीम कोर्ट ने केशवानंद भारती केस ,1973 में स्पष्ट किया है.....

मेरे दोस्त! यदि संविधान को समझना है तो शुरुआत प्रस्तावना से कीजिए🤝❤️🎯 Parth UPSC Classes 🎯

05/02/2026

Episode 03: 🎯🤝
भारतीय संविधान का निर्माण : Making of Indian Constitution _ Parth UPSC Classes 🎯

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Parth UPSC Classes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share