13/11/2025
क्या Blockchain को Hack किया जा सकता है?
Blockchain को आमतौर पर unhackable कहा जाता है, लेकिन यह दावा पूरी तरह सही नहीं है। तकनीक जितनी मजबूत है, उतनी ही जटिल भी। इसे तोड़ना मुश्किल ज़रूर है, नामुमकिन नहीं। सवाल यह नहीं कि blockchain hack हो सकती है या नहीं, बल्कि यह कि किस स्तर पर और कैसे।
Blockchain की सबसे बड़ी ताकत है इसकी immutability — यानी एक बार data दर्ज हो गया तो उसे बदला नहीं जा सकता। यह सच है, लेकिन सिर्फ तब तक जब तक network की majority ईमानदार बनी रहे। अगर किसी एंटिटी के पास नेटवर्क की 51% कम्प्यूटिंग पॉवर आ जाए, तो वह blockchain के नियमों को पलट सकती है। इसे 51% Attack कहा जाता है।।बड़े networks जैसे Bitcoin या Ethereum पर ऐसा हमला करना बेहद महंगा है, लेकिन छोटे blockchains पर यह कई बार हो चुका है।
अक्सर hacking सीधे blockchain पर नहीं, बल्कि उसके आसपास होती है। अगर किसी ने आपकी private key चुरा ली, तो वह आपकी पूरी संपत्ति ले जा सकता है। अगर आप अपनी crypto किसी exchange या hot wallet में रखते हैं, तो वह centralized system बन जाता है — और centralized systems hack हो सकते हैं।
कई बार smart contract के code में bug रह जाता है, जिसे exploit करके hacker लाखों डॉलर निकाल लेता है। DAO Hack (2016) इसका सबसे मशहूर उदाहरण है, जिससे Ethereum blockchain दो हिस्सों में बँट गई थी — Ethereum (ETH) और Ethereum Classic (ETC)।
आज के हैकर सिर्फ कंप्यूटर एक्सपर्ट नहीं हैं, वे साइकोलॉजिस्ट भी हैं।
वे लोगों को फँसाने के लिए social engineering का इस्तेमाल करते हैं। यानी user को ही अपनी key या credentials बताने पर मजबूर कर देना।
इसके अलावा, bridge protocols और cross-chain transactions भी नए जोखिम लेकर आए हैं। कई बड़े crypto heists इन्हीं bridges से जुड़े रहे हैं, जहाँ दो अलग blockchains को जोड़ने वाले सिस्टम को compromise किया गया।
एक और खतरा है Quantum Threat. हालांकि अभी यह खतरा सैद्धांतिक है, लेकिन आने वाले समय में Quantum Computing वर्तमान cryptographic systems को तोड़ सकती है। Blockchain communities पहले से quantum-resistant algorithms पर काम कर रही हैं, पर यह दौड़ जारी है।
Blockchain निःसंदेह तकनीकी क्रांति है — पारदर्शी, विकेन्द्रीकृत और सुरक्षित। लेकिन इसे divine technology समझना भूल होगी।।हर मजबूत किला अंदर से ही कमजोर होता है, अगर दरवाजे पर चौकीदार सो जाए।
#51%