Akhil Delhi Prathmik Shikshak Sangh

Akhil Delhi Prathmik Shikshak Sangh

Share

Akhil Delhi Prathmik Shikshak Sangh (ADPSS) - affiliated with AIPTF and EI (Education International).

Photos from Akhil Delhi Prathmik Shikshak Sangh 's post 09/12/2025

*Workshop on SDG-5 (Gender Equality)*

*अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ* SDG-5 पर 13 दिसंबर 2025 को एक दिन की वर्कशॉप आयोजित कर रहा है। जो शिक्षक साथी इस वर्कशॉप में भाग लेना चाहते हैं, वे निम्नलिखित NO. पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

स्थान - शिक्षक भवन जनकपुरी
समय - 10am से 4pm

श्वेता चौधरी, सचिव
9971652665

निशा दहिया, महासचिव
9899033405

सीमा माथुर, Women Chairperson
9711975845

*अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ*

09/12/2025

*Workshop on SDG-5 (Gender Equality)*

*अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ* SDG-5 पर 13 दिसंबर 2025 को एक दिन की वर्कशॉप आयोजित कर रहा है। जो शिक्षक साथी इस वर्कशॉप में भाग लेना चाहते हैं, वे निम्नलिखित NO. पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

स्थान - शिक्षक भवन जनकपुरी
समय - 10am से 4pm

श्वेता चौधरी, सचिव
9971652665

निशा दहिया, महासचिव
9899033405

सीमा माथुर, Women Chairperson
9711975845

*अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ*

08/12/2025

✨️शिक्षक प्रेरणा पहल✨️

आज शिक्षक प्रेरणा पहल के तहत एक और शानदार शिक्षण तकनीक साझा करने का अवसर मिल रहा है 📚✨

इस वीडियो में शिक्षक श्री नवनीत देसवाल, निगम विद्यालय ज्वालापुरी B-II, रोहिणी जोन, एक बेहतरीन तरीका अपना रहे हैं —
सीधे कहानी पढ़ाने के बजाय वे छात्रों को तस्वीरों की श्रृंखला दिखाते हैं और उनसे तस्वीर में क्या दिख रहा है, इसे अपने शब्दों में बताने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

🔍 इस प्रक्रिया के फायदे:
🗣️ बच्चे आत्मविश्वास से बोलना सीखते हैं
🧠 कल्पना शक्ति और सोचने की क्षमता बढ़ती है
👁️ अवलोकन करने की आदत विकसित होती है
🤝 हर बच्चे को भाग लेने और व्यक्त करने का अवसर मिलता है
📖 और अंत में जब कहानी पढ़ी जाती है, तो बच्चे उसे गहराई से समझते हैं।

यही है सीखने को दिलचस्प, सहभागितापूर्ण और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा — और यही है शिक्षक प्रेरणा की असली पहचान।

ऐसे नवाचारों और प्रेरणादायक शिक्षकों को सलाम 👏❤️
हम साथ सीखते हैं, साथ बढ़ते हैं।

Photos from Akhil Delhi Prathmik Shikshak Sangh 's post 04/12/2025

*ADPSS लगातार TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों की आवाज़ मज़बूती से उठा रहा है।*

ADPSS ने 5 अक्टूबर को और 24 नवंबर को AIPTF के बैनर तले हुए धरनों से लेकर, सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका दायर करने तथा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से लगातार मिलकर इस मुद्दे को उठाने तक — हमारा संघर्ष हर मोर्चे पर जारी है।

आज यह देखकर संतोष होता है कि यह आवाज़ अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंज रही है। कल और आज लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष समेत चार अलग-अलग पार्टियों के माननीय सांसदों ने TET की अनिवार्यता के अव्यावहारिक निर्णय के खिलाफ शिक्षकों का पक्ष रखते हुए केंद्र सरकार से समाधान की मांग रखी।
इसी के साथ पश्चिम बंगाल के माननीय सांसद महोदय द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री जी से मिलकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग करना भी एक अत्यंत सकारात्मक कदम है। यह माहौल यूँ ही नहीं बना — यह शिक्षकों की एकजुटता और ADPSS के सतत प्रयासों का परिणाम है।
हम उन सभी जनप्रतिनिधियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर शिक्षकों की आवाज़ को संसद में मजबूती दी और देश को सही दिशा दिखाई।

हमारी मांग स्पष्ट है —
🔹 Supreme Court द्वारा निर्णय की समीक्षा
🔹 सरकार द्वारा शिक्षकों के हित में हस्तक्षेप

न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
*ADPSS — शिक्षक हित की आवाज़, हर मंच पर, हर समय। ✊*

प्रतीक सहरावत, मीडिया सचिव

रीना दहिया, सचिव

अरविंद मिश्रा, अध्यक्ष

*अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ*

Photos from Akhil Delhi Prathmik Shikshak Sangh 's post 23/11/2025

*TET की बाध्यता के विरुद्ध 24 नवंबर को धरना।*

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ माननीय सुप्रीम कोर्ट की TET की बाध्यता हटवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में 24 नवंबर को सुबह 9.30 से जंतर मंतर पर एक विशाल धरने का आयोजन संघ कर रहा है। TET की बाध्यता हटवाना और OPS लागू कराना इस धरने की मुख्य मांगे हैं।

इसके साथ ही AIPTF देश का पहला शिक्षक संगठन बना है जिसने TET के आदेश की REVIEW याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के संदर्भ में सोशल मीडिया पर बहुत सारे *भर्मित* करने वाले वीडियो चल रहे हैं। TET की बाध्यता के लिए REVIEW पेटिशन के माध्यम से राहत मिल सकती है जिसकी अभी कोई सुनवाई निश्चित नहीं है। इस धरने के माध्यम से सरकार पर अध्यादेश लाने का दबाव बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ सभी शिक्षक साथियों से 24 नवंबर को जंतर मंतर पहुंचने की अपील करता है।

Want your school to be the top-listed School/college in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


D-41, Institutional Area, Janakpuri
Delhi
110058