Acharya R.K Shridhar - Astro Guru

Acharya R.K Shridhar - Astro Guru

Share

Ccelebrity Astrologer on worlds’ best online Astro websites. Known as the most accurate Bhavishy-vakt

R.K.Shridhar is a celebrity Astrologer for more than 20 years. His predictions have earned wide reputation from time to time. He is regarded as the best pre dictive teacher in Delhi and most popular astrologer in many a worlds’ best online Astro solution websites. He is the Director of JJ School of Astrology, Delhi, a premier and most respected seat of Astrology learning (based on Guru-Shishy parampara). Globally known as the most accurate Bhavishy Vaktaa through Horary/Prashna Shashtra

साप्ताहिक लव राशिफल 29 नवम्बर से 5 दिसम्बर, 2021 तक: साप्ताहिक लव राशिफल से जानिए इस सप्ताह किन कारणो 02/12/2021

साप्ताहिक लव राशिफल 29 नवम्बर से 5 दिसम्बर, 2021 तक: साप्ताहिक लव राशिफल से जानिए इस सप्ताह किन कारणों से हो सकता है आपके साथी के साथ आपका झगड़ा
ग्रहों के सेनापति मंगल तुला राशि में अस्त हैं, जो सप्ताहांत में रविवार को सुबह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इससे बहुत से जातकों की लव लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान अपनों या जीवनसाथी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। मंगल का तुला में गोचर मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और धनु राशियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। मंगल ग्रह के प्रभाव से आप ऊर्जावान रहेंगे। लेकिन वृष, वृश्चिक और मीन राशि वालों को रिश्तों में सावधान रहने की जरूरत है। रिश्तों में अलगाव की स्थिति बन सकती है. वाद-विवाद से दूर ही रहें। ..........
........

साप्ताहिक लव राशिफल 29 नवम्बर से 5 दिसम्बर, 2021 तक: साप्ताहिक लव राशिफल से जानिए इस सप्ताह किन कारणो साप्ताहिक लव राशिफल 29 नवम्बर से 5 दिसम्बर, 2021 तक: साप्ताहिक लव राशिफल से जानिए इस सप्ताह किन कारणों से हो सकता है आपके ...

ग्रहों से गोचर का क्या सम्बन्ध है ..... 10/10/2021

ग्रहों से गोचर का क्या सम्बन्ध है .....

ग्रहों से गोचर का क्या सम्बन्ध है ..... आचार्य आर.के. श्रीधर 30 वर्षों से ज्योतिष से जुड़े हुए हैं और 13 वर्षों तक भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिसर में ज्योतिष पढ...

29/08/2021

अनुभवी ज्योतिष अध्यापक से ज्योतिष सीख कर भविष्यकथन करना सीखें ।

18/08/2021

Do you want to master the Tarot card meanings and
read the Tarot with confidence?
Become an intuitive Tarot reader and
learn to read Tarot from the heart, not the book,
with my online Tarot training courses.
Build your confidence, develop your Tarot reading skills.

साप्ताहिक लव राशिफल : इस सप्ताह इन राशियों के लिए ख़ास संयोग, साप्ताहिक लव राशिफल से जानें क्या ? - 21/02/2021

साप्ताहिक लव राशिफल : इस सप्ताह इन राशियों के लिए ख़ास संयोग, साप्ताहिक लव राशिफल से जानें क्या ? - आर के श्रीधर

इस सप्ताह कुम्भ राशि में सूर्य और शुक्र की युति हो रही है, जहाँ शुक्र अस्त हैl चूँकि ये दोनों ग्रह आपस में शत्रु भाव रखते हैं, इसलिए बहुत चमत्कारी परिणाम की उम्मीद नहीं रखी जा सकतीl लेकिन सामान्य कही जा सकती है, ना शुभ और ना ही अशुभl शुक्र सूर्य के साथ तब अच्छा फल देता है जब एक तो शुक्र अस्त न हो, दुसरे सूर्य और शुक्र दोनों ही लग्न अनुसार शुभ भावों के स्वामी होl या फिर गुरु की दृष्टि होl शुक्र की गरिमा कम होने का मुख्य कारण है कि शुक्र जलीय तत्व का ग्रह है, जबकि सूर्य अग्नि प्रधान ग्रहl शुक्र सांसारिक भोग-विलास, सुख सुविधाओ और पुरुषों के लिए पत्नी और वैवाहिक जीवन का कारक ग्रह है, इस कारण इसका अस्त होना ज्योतिष शास्त्र में अच्छा नही माना जाता हैl शुक्र जीवन के उमंग पक्ष को दिखलाता है और सूर्य उर्जा का श्रोत, इसलिए जिनके लिए ये शुभ योग बनाता है, उन्हें रिश्तों में लाभ मिल जाता है l एक बात और, वृषभ राशि में राहू के साथ मंगल का गोचर चल रहा हैl वैदिक ज्योतिष में मंगल को अग्नि और तेज का प्रतीक माना गया है। शरीर में रक्त पर मंगल का प्रभाव होता है। इस प्रकार मंगल और राहु मिलकर वृषभ राशि में अंगारक दोष बनाएंगे, जिसका शुभ फल मिलना मुश्किल ही होता हैl चिंता और असुरक्षा को दूर करें और जानें कि इस सप्ताह लव राशिफल के साथ सितारों ने आपके लिए क्या छुपा रखा है:

साप्ताहिक लव राशिफल : इस सप्ताह इन राशियों के लिए ख़ास संयोग, साप्ताहिक लव राशिफल से जानें क्या ? - साप्ताहिक लव राशिफल : इस सप्ताह इन राशियों के लिए ख़ास संयोग, साप्ताहिक लव राशिफल से जानें क्या ? - आर के श्रीधर

साप्ताहिक लव राशिफल : राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह ? क्या कहते है ग्रह - नक्षत्र ? - आर के श्र 15/02/2021

साप्ताहिक लव राशिफल : राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह ? क्या कहते है ग्रह - नक्षत्र ? - आर के श्रीधर

आपको याद होगा कि पिछले सप्ताह हमने अस्त ग्रहों की चर्चा की थीl इसी सम्बन्ध में अब एक और बात कहना चाहूँगा- वो है ‘’तारा डूबना’’. ज्योतिष शास्त्र में गुरु और शुक्र के अस्त होने को तारा डूबना कहा जाता हैl देखिये, अभी तक गुरु अस्त है जो 16 फरवरी को प्रातः 06:17 बजे 28 दिन बाद अस्तकाल समाप्त हो जायेगा, लेकिन वहीँ अब शुक्र 16 फरवरी प्रातः 06:34 बजे से ही अस्त हो जायेगा, जो कि 17 अप्रैल तक चलेगा यानि लगभग 61 दिनl तारा डूबने के काल में शुभ कार्य वर्जित रहते हैंl 19 जनवरी से गुरु अस्त हुए थे और उसके पहले पौष मास चल रहा था और उसके भी पहले गुरु परम नीच अंश में थेl अर्थात, शुभ कार्य चार-पांच महीने बंद रहकर 17 अप्रैल के बाद ही आरंभ होंगेl तारा डूबने की अवधि में सभी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, सगाई, गृहारंभ व गृहप्रवेश, व्रतारंभ एवं व्रतउद्यापन आदि वर्जित रहते हैं। शुभ एवं मांगलिक मुहूर्त के निर्धारण में गुरु एवं शुक्र के तारे का उदित स्वरूप होना बहुत आवश्यक है।

शुक्र भोग-विलास का नैसर्गिक कारक होने के कारण आनंद और दाम्पत्य सुख का प्रतिनिधि होता है वहीं गुरु कन्या के लिए पतिकारक होता है, साथ ही विवाह के स्थायित्व का कारक भी। इन दोनों ग्रहों का अस्त होना दाम्पत्य के लिए हानिकारक माना गया है। इसलिए ज्योतिषी विवाह मुहूर्त का शोधन करते समय त्रिबल शुद्धि के साथ गुरु-शुक्रास्त का भी विचार अवश्य करते हैं।

इस सप्ताह 16 फरवरी प्रातः 06:01 बजे से बुध का भी अस्त काल 13 दिन अस्त रहकर समाप्त हो जायेगाl सप्ताह के अंतिम दिन रविवार, 21 फरवरी को शुक्र कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और उसी दिन यानि रविवार को ही बुध भी 22 दिन तक वक्री रहने के बाद मार्गी हो जायेंगे, जिसकी चर्चा हम अगले सप्ताह करेंगेl चिंता और असुरक्षा को दूर करें और जानें कि इस सप्ताह लव राशिफल के साथ सितारों ने आपके लिए क्या छुपा रखा है:

साप्ताहिक लव राशिफल : राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह ? क्या कहते है ग्रह - नक्षत्र ? - आर के श्र साप्ताहिक लव राशिफल : राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह ? क्या कहते है ग्रह - नक्षत्र ? - आर के श्रीधर

Weekly Love Horoscope : जानें इस सप्ताह कैसे होंगे आपके प्रेम सम्बन्ध ? - आर के श्रीधर 07/02/2021

Weekly Love Horoscope :
जानें इस सप्ताह कैसे होंगे आपके प्रेम सम्बन्ध ?
- आर के श्रीधर

इस सप्ताह अस्त ग्रहों के बारे में चर्चा करेंगे क्योंकि अस्त ग्रहों का भी अपना एक प्रभाव होता हैl सूर्य से एक निश्चित दूरी होने से ग्रह अस्त होते हैंl ये चर्चा इसलिए आवश्यक है कि अभी तीन महत्वपूर्ण ग्रह अस्त हैं-गुरु, शनि और बुध जिसमें गुरु नीच के भी हैं और बुध वक्री भीl ग्रहों के अस्त होने से उनकी शक्ति क्षीण हो जाती है और फलादेश बदल जाता हैl सबसे पहले गुरु महाराज के ही अस्त होने का विचार कर लेंl अस्त होने से गुरु के शुभ फल में कमी आ जाती हैl ऐसे गोचर में संतानोत्पत्ति में व्यवधान हो सकता हैl शिक्षा में, प्रतियोगिता परीक्षा में रूकावट हो सकती है l विद्यार्थियों को पढ़ाई में अरुचि हो सकती हैl मन में नास्तिक विचार आ सकते हैंl स्वास्थ्य पर असर हो सकता है, खासतौर पर लीवर, मधुमेह आदि मेंl प्रेम-प्रसंग में नैतिकता का लोप हो सकता हैl व्यक्ति कोई व्यसन भी आजमा कर देख सकता हैl वहीँ बुध के अस्त होने से बुद्धि सही काम नहीं करती हैl वाणी दोष ख़राब हो जाती हैl

आत्मविश्वास में कमी के कारण व्यक्ति भ्रमित हो जाता है और निर्णय लेने में अनावश्यक विलम्ब करता हैl तनावग्रस्त रहने से मन भी अशांत हो जाता हैl अब अंत में शनि महाराज के अस्त होने पर विचार कर लेते हैंl ये कर्म प्रधान ग्रह हैं जो न्याय के देवता माने जाते हैं l इससे आजीविका में परेशानी, प्रभावशाली लोगों से अनबन और सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी हो जाती हैl इस गोचर के दौरान किसी को नशे की लत भी लग सकती हैl ऐसे में नीच प्रकृति के लोगों से बाख कर रहना चाहिएl अभी ठण्ड का मौसम है इसलिए हड्डी के रोगों में परेशानी बढ़ सकती हैl चूँकि हम परिपक्व दुनिया में रहते हैं, इसलिए बिना रिश्ते के जीना भी मुश्किल है। हम देखते हैं कि कैसे एक व्यक्ति भावनाओं के नाटक का निर्माण करके अन्य लोगों को नियंत्रित करने की कोशिश करता है। लेकिन, विनय, ईमानदारी और स्पष्टवादिता से बहुत सी परेशानियाँ कम की जा सकती है। चिंता और असुरक्षा को दूर करें और जानें कि इस सप्ताह लव राशिफल के साथ सितारों ने आपके लिए क्या छुपा रखा है:

Weekly Love Horoscope : जानें इस सप्ताह कैसे होंगे आपके प्रेम सम्बन्ध ? - आर के श्रीधर Weekly Love Horoscope : जानें इस सप्ताह कैसे होंगे आपके प्रेम सम्बन्ध ? - आर के श्रीधर

साप्ताहिक लव राशिफल : अपने राशिफल से जानें क्या इस सप्ताह आप रहेंगे रोमांटिक ? - आर के श्रीधर 01/02/2021

साप्ताहिक लव राशिफल :
अपने राशिफल से जानें क्या इस सप्ताह आप रहेंगे रोमांटिक ?
- आर के श्रीधर

हम जानते हैं कि बुध एक तटस्थ ग्रह है, परंतु विभिन्न ग्रहों से युति के कारण इसके फलों में भी परिवर्तन देखने को मिलते हैं। यानि इसे एक शुभाशुभ ग्रह माना गया हैl बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। बुध वक्री गति से संचरण कर रहे हैंl सप्ताह के आरम्भ से ये कुम्भ में वक्री हैं लेकिन गुरुवार को रात्रि 10:46 बजे ये वापस मकर राशि में आ जायेंगे जहाँ शनि, गुरु, सूर्य और शुक्र पहले से युति बनाकर बैठे हैंl यानि पंचग्रही योग बन जायेगाl बुध ग्रह का संबंध वाणिज्य, लेखन, एंकरिंग, वकील, पत्रकारिता, कथा वाचक, प्रवक्ता आदि से है।जो सर्वप्रमुख है, वो है संवाद शैली जिसकी प्रेम संबंधों को निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैl इसलिए इस सप्ताह कुछ अनचाहे फैसले लेने से बचेंl वक्री बुध के प्रभाव से आचरण में बदलाव देखा जा सकता हैl बुध विचार एवं भावनाओं को प्रभावित करके उनमें क्रांतिकारी बदलाव दिखाता हैl इस कारण झुंझलाहट और झल्लाहट उत्पन्न हो सकता है जिससे आप आखरी समय में अपना फैसला बदल सकते हैंl अनावश्यक बोलने के बजाय कम बात करेंl बाकी ग्रहों की गति लगभग पूर्ववत हैl आइये देखते हैं, सभी बारह राशियों के लिए इस सप्ताह का लव राशिफल:

साप्ताहिक लव राशिफल : अपने राशिफल से जानें क्या इस सप्ताह आप रहेंगे रोमांटिक ? - आर के श्रीधर साप्ताहिक लव राशिफल : अपने राशिफल से जानें क्या इस सप्ताह आप रहेंगे रोमांटिक ? - आर के श्रीधर

साप्ताहिक लव राशिफल : सूर्य का राशि परिवर्तन इन राशियों की लव लाइफ के लिए रहेगा शुभ ! - आर के श्रीध 25/01/2021

साप्ताहिक लव राशिफल : सूर्य का राशि परिवर्तन इन राशियों की लव लाइफ के लिए रहेगा शुभ ! - आर के श्रीधर

सप्ताह की शुरुआत में ही बुध सोमवार को शाम 04:46 बजे कुम्भ राशि में पहुँच जायेंगे और शनिवार 30 ता० को वक्री भी हो जायेंगेl बुध को ग्रह-मंडल का युवराज कहा जाता हैl बुध ग्रह से प्रभावित व्यक्ति नई-नई चीजों को सीखने में काफी रुचि लेता है और अपनी सहज बुद्धि से ज्ञान प्राप्त करने में सक्षम होता हैl इनकी कृपा से जातक विद्वान, तार्किक और संचार-कुशल होता है। ज्योतिष में बुध बुद्धि, ग्रहण करने की क्षमता, तर्कशक्ति, निर्णय क्षमता, याददास्त, सोचने समझने की क्षमता, वाणी, उच्चारण, व्यवहार कुशलता, सूचना, संचार, व्यापार, वाणिज्य, गणनात्मक विषय, लेखन, कम्युनिकेशन और गहन अध्ययन का कारक माना गया है और ये सभी घटक हमारे लव लाइफ में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शुक्र भी गुरुवार 28 जनवरी को प्रातः 03:41 बजे मकर राशि में पहुंचेंगे जहाँ शनि, नीच के गुरु और सूर्य के साथ युति बनायेंगेl हालाँकि ये कुछ ही लोगों के लिए रोमांटिक संबंधों को सुविधाजनक बनाता है, अन्य को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता हैl वैसे तो मंगल मजबूती के साथ आपको पहल करने की उर्जा दे रहा है फिर भी सांसारिक सुख, आकर्षण और असुरक्षा की भावना आदि को सकरात्मकता से लेना होगाl चिंता और उधेड़बुन को दूर करें और जानें कि इस सप्ताह लव राशिफल में सितारों ने आपके लिए क्या छिपा रखा है:

साप्ताहिक लव राशिफल : सूर्य का राशि परिवर्तन इन राशियों की लव लाइफ के लिए रहेगा शुभ ! - आर के श्रीध साप्ताहिक लव राशिफल : सूर्य का राशि परिवर्तन इन राशियों की लव लाइफ के लिए रहेगा शुभ ! - आर के श्रीधर

साप्ताहिक लव राशिफल से जानिए ग्रहों का खेल किन राशियों के जीवन में लाएगा शुभ संदेश ! - आर के श्रीध 18/01/2021

साप्ताहिक लव राशिफल से जानिए ग्रहों का खेल किन राशियों के जीवन में लाएगा शुभ संदेश ! - आर के श्रीधर
सूर्य की समीपता के कारण शनि और गुरु दोनों अस्त हो रहे हैंl हालांकि, इसमें कोई संदेह नहीं है कि जब कोई ग्रह अस्त होता है, तो निश्चित रूप से उसकी अपनी ताकत कम हो जाती है। लेकिन शनि-गुरु की युति प्रभावशाली बनी रहेगीl दिन-प्रतिदिन के जीवन में आपका भावनात्मक संघर्ष कम हो सकता है, इसका मुख्य कारण दूसरों की भावनाओं के प्रति संवेदनशीलता कम होना है। सेना नायक की उपाधि से विभूषित मंगल महाराज मेष में उपस्थित होकर शीघ्र फल देने के लिए तत्पर हैं l आपके प्यार और रोमांस को भी गतिशील बनायेंगे, ये शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी क्योंकि सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है l मकर राशि में सूर्य, बुध, गुरु और शनि की युति से चतुर्ग्रही योग बना हुआ हैl ऐसी स्थिति में अभिमान और अहंकार से बचना है, विवाद से परहेज करेंl लेकिन इस योग से कुशलता बढती है और वाणी और लेखन प्रखर हो सकता हैl राहू वृषभ राशि में ही हैं और केतु वृश्चिक मेंl आइये देखते हैं, सभी बारह राशियों के लिए इस सप्ताह का लव राशिफल:

https://www.myjyotish.com/blogs-hindi/weekly-love-horoscope-18-to-24-january?fbclid=IwAR0y4LLyQiG68wNIdd6nf-VzAWVx0cQf_Ba_4v8GK7zvEAyPRaZJ48slYiA

साप्ताहिक लव राशिफल से जानिए ग्रहों का खेल किन राशियों के जीवन में लाएगा शुभ संदेश ! - आर के श्रीध साप्ताहिक लव राशिफल से जानिए ग्रहों का खेल किन राशियों के जीवन में लाएगा शुभ संदेश ! - आर के श्रीधर

नववर्ष किन राशियों में लाया है ढेर सारा प्यार और रोमांस, जानें अपने साप्ताहिक लव राशिफल से ! - आर 12/01/2021

नववर्ष किन राशियों में लाया है ढेर सारा प्यार और रोमांस, जानें अपने साप्ताहिक लव राशिफल से ! - आर के श्रीधर

इस सप्ताह गुरुवार यानि 14 जनवरी को प्रातः सूर्य देवता 08:29 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे l सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य पूर्वज, राज्य, राजनीति, सम्मान, आँखे तथा आत्मा का कारक हैl सूर्य का यह गोचर जहाँ एक ओर मेष, वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ है तो वहीँ यह संक्रांति मिथुन, कर्क, तुला, धनु, मकर और कुम्भ राशि के जातकों के लिए कष्टकारी हो सकती है l सूर्य मानव शरीर में हड्डियों पर अधिकार रखता है तथा पित्तकारक होता है। यह मनुष्य को आत्मबल देता है और इसे आरोग्य का कारक भी माना जाता है। यह अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। वहीँ मकर चर स्वभाव और पृथ्वी तत्व की राशि है l इस गोचर का फल बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकताl व्यक्ति स्वार्थी होकर सिर्फ अपने फायदे के लिए प्रयत्नशील रहता हैl महिलाओं से प्रेम करने वाला तो होता है लेकिन संबंधों की शुचिता पर कम ही ध्यान रहता है l असंतोष और बेचैनी बढ़ जाती है l इस सप्ताह घूमने फिरने का मन कर सकता है l आपके कार्यों से दूसरे नाराज हो सकते हैंl सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता कम हो जाती है l लेकिन व्यवहारिक निर्णय लेने की क्षमता बढती है और भावनाओं में बहकर अपना नुकसान नहीं करते हैं l वृषभ राशी में राहू, धनु में शुक्र और मकर में शनि, गुरु उपस्थित हैं l मंगल का विचरण मेष राशि से हो रहा है l l आइये देखते हैं, सभी बारह राशियों के लिए इस सप्ताह का लव राशिफल:

नववर्ष किन राशियों में लाया है ढेर सारा प्यार और रोमांस, जानें अपने साप्ताहिक लव राशिफल से ! - आर नववर्ष किन राशियों में लाया है ढेर सारा प्यार और रोमांस, जानें अपने साप्ताहिक लव राशिफल से ! - आर के श्रीधर

साप्ताहिक लव राशिफल से जानें नववर्ष आपके प्रेम संबंधों को कैसे बनाएगा सफल ? - आर के श्रीधर 04/01/2021

साप्ताहिक लव राशिफल से जानें नववर्ष आपके प्रेम संबंधों को कैसे बनाएगा सफल ? - आर के श्रीधर

साप्ताहिक लव राशिफल से जानें नववर्ष आपके प्रेम संबंधों को कैसे बनाएगा सफल ? - आर के श्रीधर साप्ताहिक लव राशिफल से जानें नववर्ष आपके प्रेम संबंधों को कैसे बनाएगा सफल ? - आर के श्रीधर

Want your school to be the top-listed School/college in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Delhi
110091