All Guest Teachers Association

All  Guest Teachers Association The All Guest Teachers Association (since 2010) works for welfare of guest teachers of Delhi govt. Official Twitter Accout is:-

schools & makes every effort to solve all problems related to guest teachers.

29/05/2026

नमस्कार साथियों
साथियों देखों कैसे हरियाणा में गेस्ट टीचर्स के अच्छे दिन आने वाले हैं। परंतु दिल्ली के गेस्ट टीचर्स जो भारत के सभी अस्थाई शिक्षकों में सबसे काबिल हैं उनके बुरे दिन खत्म होने के नाम नहीं ले रहे हैं ऐसा क्यों हो रहा है कभी सोचा है।हम बताते हैं।

1:- 2014 में जब हमने गेस्ट टीचर्स को रिनुअल करवाया था केस के माध्यम से और केस जीतने बाद में आमरण अनशन भी करना पड़ा था।तब जाकर सरकार झुकी थी। परंतु उसके बाद गेस्ट टीचर्स संतुष्ट होकर बैठ गए ।

2:- जब रेगुलर की लड़ाई लड रहे थे और जीत के बहुत करीब थे तब झोलाछाप डॉक्टर और उसके साथी जो पिछले 16 महीनों से मछली की आंख पर निशाना लगाने की नौटंकी कर रहे हैं वो सरकार के दास बनने में लगे हुए थे।

3:- 2016 में सरकार को झोलाछाप डॉक्टर व उसके साथियों (मछली की आंख पर निशाना साधने वाले)द्वारा ये बोलकर आना की #तोबड़िया को नौकरी से हटा दो फिर गेस्ट टीचर्स की हिम्मत नहीं होगी सरकार के खिलाफ धरना करने की।और वो ही हुआ गेस्ट टीचर्स के मन से आज तक हटने का डर नहीं निकला है।

4:- 2017 में जब तोबड़िया व उसके संगठन ने लगातार धरने कर-कर के जब #वेतन #वृद्धि करवाई। तब प्रतिदिन वेतन वृद्धि के खिलाफ फीक्स सैलरी की मांग की तो गेस्ट टीचर्स का समर्थन नहीं मिला और कुछ गेस्ट टीचर्स ने ये कहा गया कि राजनीति न करो जो मिल रहा है वो मिलने दो।

5:-2019 में जब सभी को 28 फरवरी को हटा दिया था तब फिर से तोबड़िया व उसके संगठन ने सरकार के खिलाफ जाकर 8दिनों तक मनीष सिसोदिया के घर को घेर कर सभी गेस्ट टीचर्स को वापस नौकरी पर लेने के आदेश करवाया। जबकि तोबड़िया 3साल बाद नौकरी पर लगा था court के माध्यम से फिर भी सरकार के खिलाफ गया।

6:- 2019 का धरना विशाल रूप ले रहा था और policy बनाने का दवाब सरकार पर आ गया था और मनीष सिसोदिया जी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि मैं LG साहब के पास बिल लेकर जा रहा हूं। तब प्रवीन तोबड़िया व उसके संगठन ने गेस्ट टीचर्स से कहा था कि जब तक policy हम देख न ले तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे, परंतु गेस्ट टीचरों ने साथ नहीं दिया।

7:- 2017 -2019 तक गेस्ट टीचर्स को रेगुलर व वेतन वृद्धि करवाने के नाम पर सरकार के दास लोगों लगभग 3000 गेस्ट टीचर्स से 4-5 करोड़ रुपए लेकर अपने निजी कार्य करें। जिससे गेस्ट टीचर्स का विश्वास COURT से व अपने सच्चे और कुछ चोर नेताओं पर से भी हट गया।

8:- 2019के धरना प्रदर्शन के कारण सरकार ने एक बार फिर कोरोना में #प्रवीन #तोबड़िया, #मनीष #गौड़, #दीपक को नौकरी से हटा दिया और गेस्ट टीचर्स इस बार भी 2016 में जब पहली बार तोगड़िया को हटाया था उसी समय की तरह मौन रहे,
यहां तक कि जो इनके बहुत खास साथियों ने भी दूरी बना ली थी कारण जो भी रहा हो। परंतु परिणाम ये रहा कि नौकरी पर 3साल बाद आने पर इनकी मानसिकता भी गेस्ट टीचर्स की तरह हो गई कि जो होगा सबका होगा वो हमारा भी हो जाएगा।जिसका परिणाम ये है कि किसी गेस्ट टीचर्स की हिम्मत नहीं है कि वो सरकार के खिलाफ धरना करने की सोच भी सके। क्योंकि हम करेंगे नहीं और कोई कर नहीं सकता।

9:- सबसे बड़ा कारण झोलाछाप डॉक्टर द्वारा जाति की राजनीति करना उसने अपने संगठन में एक जाति विशेष को ही रखा ताकि जाति के नाम पर उनको पागल‌ बना कर पैसे कमाता रहे और कोई विरोध न करें।

इस पोस्ट से कुछ को मिर्ची लगने वाली हैं परन्तु सत्य बताना जरूरी था।
जब लगे कि AGTA सही था तब बता देना आज भी हम वोही दम रखते हैं जो 2019 तक रखते थे। सरकार से अपनी बातें मनवाने का।
धन्यवाद
निवेदक:- मनीष गौड़ व पवन‌ पहलवान

नमस्कार साथियों साथियों 3 बातों की जानकारी आप लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। 1:- जिन साथियों की CENSUS में ड्यूटी आई है ह...
07/05/2026

नमस्कार साथियों
साथियों 3 बातों की जानकारी आप लोगों के साथ साझा कर रहे हैं।
1:- जिन साथियों की CENSUS में ड्यूटी आई है हमारी पूरी कोशिश कर रहे है कि उन्हें ऑन ड्यूटी दिखाया जाएगा।

2: जिन भी 146 टीचर्स को हटाने या उन पर कार्रवाई करने के आदेश हुए थे उनको भी सरकार से बातचीत करके बचाने का कार्य कर लिया गया है

3:- समग्र शिक्षकों के वेतन में वृद्धि जो सरकार ने की है उसी प्रकार गेस्ट टीचर्स की सैलरी में वृद्धि सरकार जल्द से जल्द करें। उसके लिए मुख्यमंत्री जी से जल्द ही मिलकर बातचीत करेंगे।

AGTA को मिलेगा जब आप सब का साथ।
तभी होगा गेस्ट टीचर्स का पूर्ण उद्धार।।
धन्यवाद
निवेदक:- पवन पहलवान

IMPORTENT INFORMATION 142 गेस्ट टीचर्स ने census duty करने से कर दिया था मना।DM ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए Director o...
27/04/2026

IMPORTENT INFORMATION
142 गेस्ट टीचर्स ने census duty करने से कर दिया था मना।
DM ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए Director of Education से कहा कि इन की सेवाएँ तुरंत खत्म कर दी जाएँ।

नमस्कार साथियों साथियों कृपा जिनकी  #ड्यूटी  #सेंसेस में आई है उन लोगों के लिए यह सर्कुलर बहुत महत्वपूर्ण है।सभी गेस्ट ट...
20/04/2026

नमस्कार साथियों
साथियों कृपा जिनकी #ड्यूटी #सेंसेस में आई है उन लोगों के लिए यह सर्कुलर बहुत महत्वपूर्ण है।
सभी गेस्ट टीचर्स को इंग्लिश पढ़नी और समझ में आती है। इसलिए कृपया इस सर्कुलर को ध्यान से पढ़ें और खुद डिसाइड करें कि सेंसेस में ड्यूटी लगने पर गेस्ट टीचर्स को (No of day) मिलते हैं या नहीं।
और एक बात इस सर्कुलर के बाद अभी तक कोई दूसरा सर्कुलर आया नहीं है।
इसलिए जब तक कोई नया सर्कुलर ना आए पिछला सर्कुलर ही मानय होता है। बाकी #प्रवीन #तोबड़िया व AGTA एसोसिएशन जल्दी ही DIRECTOR MA'AM से इस पर बातचीत करेगी।
धन्यवाद
निवेदक:- #मनीष #गौड़ व #पवन #कौशिक

गेस्ट टीचर्स की सेंसेक्स में ड्यूटी का सर्कुलर
16/04/2026

गेस्ट टीचर्स की सेंसेक्स में ड्यूटी का सर्कुलर

15/04/2026

नमस्कार साथियों
जिन गेस्ट टीचर्स की 15 मई से 15 जून के दौरान सेंसेक्स में ड्यूटी आई है वह इस दुविधा में है कि क्या उन्हें 1403/1445 भी मिलेंगे ? साथियों हमने अपने लेवल पर पता किया है जिसका जवाब है कि हां बाकी डायरेक्टर मैम से मिलकर जल्दी ही अपडेट कर देंगे।
धन्यवाद

08/04/2026

नमस्कार साथियों
साथी हमने आपसे पहले कहा था कि हमने अपना कार्य पूरा कर दिया है अब सरकार के ऊपर है कि सरकार कब सर्कुलर निकले।

साथियों कुछ फेसबुक और व्हाट्सएप ज्ञानी जो खाली बैठे मैसेज करते रहते हैं खुद कुछ करना उनके बस की है नहीं, उन्होंने कहा भाजपा गेस्ट टीचर का कुछ नहीं करेगी तो सुन लीजिए अब मुख्यमंत्री जी के मुंह से ही गेस्ट टीचर्स को लेकर खुश खबरी कभी भी मिल सकती है।

किस-किस नेता के माध्यम से बीजेपी सरकार तक गेस्ट टीचर्स मुद्दा पहुंचाया है उनका सबूत भी समय आने पर दे देंगे।
साथियों AGTA जब तक है कोशिश करते रहेंगे फल कब मिले यह तो ऊपर वाले के ऊपर है।
धन्यवाद
निवेदक:- पवन‌ पहलवान

नमस्कार साथियों 🙏🙏साथियों सर्वोच्च न्यायालय भी यह बात स्वीकार करता है कि एक ही पद पर एक ही विभाग में वर्षों तक कार्य करन...
05/04/2026

नमस्कार साथियों 🙏🙏
साथियों सर्वोच्च न्यायालय भी यह बात स्वीकार करता है कि एक ही पद पर एक ही विभाग में वर्षों तक कार्य करने के बाद उसको अस्थाई कर्मचारियों की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।😊

साथियों हमारे भी कुछ साथियों ने 10 साल पहले 44 केस किए थे और ये बात हम नहीं कह रहे ये बात वह लोग खुद कह रहे थे।उनकी पुरानी वीडियो उठा कर देख लेना और उसके बाद भी लगातार केस करते आ रहे है ।

परंतु बड़े दुर्भाग्य की बात है उन्होंने पता नहीं क्यों अच्छा वकील नहीं किया। जिसका परिणाम ये रहा कि किसी भी केस का कोई परिणाम 10 सालों में नहीं आ पाया ।

साथियों सुनकर आपके पैरों तले जमीन निकल जाएगी कि जिस केस के नाम पर 15000-15000 रुपए प्रति गेस्ट टीचर्स 10 साल पहले लिए थे साथियों उस केस को हाई कोर्ट ने 8 साल बाद CAT Court में भेज दिया है.।😡

साथियों केस के प्रति जागरूक होने का परिणाम है ही जिसका खामियाजा सभी गेस्ट टीचर्स भुगत रहे हैं।

परंतु साथियों किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है हम अच्छे से अच्छे वकील से बात करेंगे और सरकार से तालमेल बैठाकर गेस्ट टीचर्स के भविष्य को एक बार फिर सुरक्षित करेंगे।
आप सभी से निवेदन🙏 है कि जो केस 10 साल पहले हुए थे उन केस की पूरी जानकारी हमें दें ताकि उन केसों को समय रहते संभाला सके। नहीं तो उसका खामियाजा सभी गेस्ट टीचर को भुगतना पड़ेगा।

धन्यवाद
निवेदक:- मनीष गौड़ व पवन कौशिक

नमस्कार साथियों साथियों हमने पहले भी आपसे कहा था हमारा सैलरी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और कभी भी सैलरी वृद्धि की घोष...
26/03/2026

नमस्कार साथियों
साथियों हमने पहले भी आपसे कहा था हमारा सैलरी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और कभी भी सैलरी वृद्धि की घोषणा हो सकती है पर वह घोषणा एक-दो दिन या महीने में होगी यह सरकार के ऊपर है।

साथियों हमारा स्थाई शिक्षकों से कोई मतभेद नहीं है। परंतु गेस्ट टीचर्स का वेतन वृद्धि का कार्य जो प्रवीन तोबड़िया व AGTA संगठन के माध्यम से होने जा रहा हैं उसका क्रेडिट खुद और अपने चमचें "मछली की आंख" को देने की नाकाम कोशिश करने में लग गए हैं। इसलिए हमें जवाब देना पड़ रहा है।

साथियों उस स्थाई शिक्षक ने आज तक अपना एक काम तो सरकार से करवाया हो तो बताए ??
यहां तक अपने TAB के पैसे भी सरकार से ले नहीं पाया और वह व्यक्ति गेस्ट टीचर्स के भविष्य की बातें कर रहा है।😃😃

अगर नेतागिरी करनी है तो करें।
हमें कोई मतलब नहीं है।
परंतु गेस्ट टीचर्स के कंधों पर पैर रखकर नेता बनने की कोशिश ना करें।
गेस्ट टीचर्स अपने कार्य करवाने में सक्षम है।
और बहुत से स्थाई शिक्षक हमारे भाई भी हैं जैसे अजयवीर यादव, प्रदीप डागर,संतराम आदि जिनसे समय समय पर गेस्ट टीचर्स परामर्श लेते रहते हैं।
नोट:-स्पेशल एजुकेटर का जो हो रहा है वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार हो रहा है किसी व्यक्ति का इसमें कोई रोल नहीं है।
धन्यवाद

नमस्कार साथियों साथियों हमने लगभग बीजेपी के हर बड़े नेता से सैलरी वृद्धि पर बातचीत कर रही है और हर तरफ से आश्वासन सकारात...
22/03/2026

नमस्कार साथियों

साथियों हमने लगभग बीजेपी के हर बड़े नेता से सैलरी वृद्धि पर बातचीत कर रही है और हर तरफ से आश्वासन सकारात्मक मिल रहे हैं।तो सब कुछ ठीक रहा तो साथियों 9 साल जो हमने तपस्या की है उसका फल हमें बजट में सैलरी वृद्धि के रूप में देखने को मिल सकता है। साथियों प्रवीन तोबड़िया व AGTA काम में विश्वास रखते हैं मछली की आंख पर निशाना लगाने में नहीं धन्यवाद
निवेदक :- मनीष गौड़

04/03/2026

Address

Delhi

Telephone

+919810987006

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when All Guest Teachers Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to All Guest Teachers Association:

Shortcuts

Share

Category