01/01/2026
Looking towards 2026 with hope..!
2025 is has come to an end. Let us all look forward to 2026 with renewed hope and optimism that the Himalaya will be better cared for by all who love the Himalaya and understand its critical contribution in sustaining India's people and other living beings and plants.
Happy New Year! As a new chapter begins, it brings fresh hopes and brighter possibilities. May the journey ahead be filled with confidence, positive moments and lasting happiness. Begin the New Year by turning bold resolutions into lasting milestones. The New Year marks a time to reflect, reimagine and rise to new opportunities. With determination and purpose, let 2026 unfold as a year of progress, growth and lasting fulfillment. Happy New Year!
May the year ahead be full of energy, enthusiasm, progress, and prosperity as we collectively strive to achieve greater glory for India in our journey towards being Viksit Bharat; and we continue to shape a brighter future on the quiet foundations we have laid for India’s next growth phase under the dyanamic leadership of our Director-General & CEO Ashutosh Sharma.
22/10/2025
सृष्टि के रचयिता, सृजन और निर्माण के देवता, भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय विकास एवम् क्षेत्रीय सहयोग परिषद (ICDRC) परिवार की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की कृपा से हम सभी के कार्यों में उत्कृष्टता, समर्पण और सफलता प्राप्त हो तथा हम न केवल अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में उत्कर्ष हासिल करें, बल्कि समाज व राष्ट्र के उत्थान तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी निरंतर योगदान देते रहें।
27/08/2025
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।
भारतीय विकास एवम् क्षेत्रीय सहयोग परिषद (ICDRC) परिवार की ओर से आप सभी को ऋद्धि-सिद्धि के देवता भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान सिद्धिविनायक सभी को सुख-समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना करते हैं।
गणपति बप्पा मोरया!
15/08/2025
विकसित भारत की ओर अग्रसर पुण्यभूमि भारत के गौरवमय 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भारत अपनी स्वतंत्रता की गौरवशाली यात्रा का जश्न मना रहा है, भारतीय विकास एवम् क्षेत्रीय सहयोग परिषद (ICDRC) नीतियों को आकार देने, प्रगति को गति देने और राष्ट्र के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
आज और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक विकसित, समावेशी और टिकाऊ भारत के निर्माण के लिए हम तत्पर हैं।
हमारे ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान के बाद हमारे देश को आजादी मिली थी, उनके सपनों का भारत बनाने के लिए आइए हम सभी अपनी पूरी ऊर्जा लगा दें तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करने में अपना योगदान दें और इस पावन अवसर पर हम पुण्यभूमि भारत को एक सशक्त, समृद्ध और खुशहाल राष्ट्र बनाने हेतु अपने कर्तव्यों के पालन का संकल्प लें।
Greetings from ICDRC to all our partners, collaborators and well-wishers on India's 79th Independence Day!
For years, our Nation’s journey has been one of courage, unity and relentless progress. Together, we have turned dreams into milestones and challenges into victories. This Independence Day, we celebrate not just our freedom, but the shared pride of building India’s tomorrow.
जय जवान - जय किसान!
जय हिंद - वंदे मातरम्!
01/05/2025
विश्व श्रमिक दिवस! 👩🌾👨🔧
International Labour Day!
श्रमिकों के बिना कोई भी समाज, उद्योग या राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता। श्रमिकों के अथक परिश्रम से देश उन्नति की राह पर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रनिर्माण के मजबूत स्तंभ, देश के समस्त श्रमिक बंधुओं को ‘विश्व श्रमिक दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को आकार देने में अहर्निश योगदान देने वाले श्रमिक अपने परिश्रम और लगन से जनता का जीवन सरल बना रहे हैं और अर्थव्यवस्था को गति दे रहे हैं।
हमारे माननीय महानिदेशक जी के नेतृत्व में भारतीय विकास एवम् क्षेत्रीय सहयोग परिषद (भा.वि.क्षे.स.प.) सभी श्रमिकों के कल्याण और समृद्धि के लिए संकल्पित हैं। आइए, इस अवसर पर मिलकर उनको उचित सम्मान, वेतन और सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहें, संकल्प लें।
On May 1st, International Labour Day reminds us of the tireless efforts made by workers around the globe. From constructing our cities to powering our lives, every contribution matters. Today, we celebrate the backbone of our strong economy, our hardworking workers. Their consistent efforts have been crucial in shaping our nation's growth and success. Let us unite to uphold workers' rights and strive for a fairer, more equitable society!
23/01/2025
देश को आजादी दिलाने में सुभाष चंद्र बोस जी के योगदान को हम आज याद करते हैं और उनके साहस और समर्पण को नमन करते हैं। इस पराक्रम दिवस पर, आई.सी.डी.आर.सी. नेताजी के साहस और शौर्य से प्रेरित होकर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेता है।
भारतीय विकास एवम् क्षेत्रीय सहयोग परिषद (ICDRC) की ओर से आप सभी को सुभाष चंद्र बोस जयंती और पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
28/12/2024
सरकार में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने राष्ट्र के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। ईश्वर से प्रार्थना है की उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने का संबल प्रदान करे। भारतीय विकास एवम् क्षेत्रीय सहयोग परिषद (भा.वि.क्षे.स.प.) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
The end of an era... Dr. Manmohan Singh, a man of wisdom and grace, leaves behind a legacy that will inspire generations.
He had served as the Governor of RBI and as Finance Minister of India. Presented the milestone budget of 1991 which liberalised the Indian economy. Your legacy, both as a leader and as a family man, will forever inspire us. Respected by all, he was soft-spoken and gentle. History will definitely be kinder to you Dr Manmohan Singh.. What a remarkable contribution you had in building this country!
ॐ शांति 🙏
03/10/2024
समस्त राष्ट्रवासियों को भारतीय विकास एवम् क्षेत्रीय सहयोग परिषद (भा.वि.क्षे.स.प.) की ओर से पवित्र शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। माँ दुर्गा सबके जीवन में यश, कीर्ति एवं आरोग्य प्रदान करें।
Indian Council for Development and Regional Co-operation (ICDRC) wishes everyone a vibrant and joyous Navratri! Let’s celebrate the divine energy of Maa Durga with devotion, dance, and togetherness. May this festival bring peace, prosperity, and happiness to all!
05/09/2024
तमसो मा ज्योतिर्गमय!
भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें नमन। शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Teachers are the pillars of our society, and their influence extends far beyond classrooms, inspiring us to pursue knowledge, excellence, and the courage to dream. A heartfelt salute to all the teachers who fuel the minds and hearts of our future generations. Your role in shaping a better tomorrow is invaluable.
15/08/2024
🇮🇳
भारतीय विकास एवम् क्षेत्रीय सहयोग परिषद (ICDRC) की ओर से भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
इस स्वतंत्रता दिवस पर “हर घर तिरंगा” अभियान में हिस्सा लें। अपने घर पर तिरंगा फहराएँ, गौरव के साथ तिरंगे के साथ सेल्फी लें और उसे https://harghartiranga.com पर अपलोड करें। आइए, मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाएं। नए भारत की समृद्धि और हम सब के सपनों का भारत साकार करने में भागीदार बनें।
Empowering India, Empowering You!
Celebrating 78 years of independence, ICDRC is proud to be a part of India's journey towards progress and prosperity..!