Gurukul Gautam Nagar New Delhi-49

Gurukul Gautam Nagar New Delhi-49

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gurukul Gautam Nagar New Delhi-49, Education, gautam nagar 119, Delhi.

22/12/2019
Photos from Gurukul Gautam Nagar New Delhi-49's post 25/11/2019

आज आर्य प्रतिनिधि सभा अमेरिका के प्रधान श्री विश्रुत जी ने अपने परिवार के साथ गुरुकुल परिसर का भ्रमण किया। गुरुकुल के सभा भवन में आदरणीय प्रधान जी से लाभान्वित होने के लिए सभा का आयोजन किया, जिसका संचालन गुरुकुल के प्राचार्य स्वामी प्रणवानंद सरस्वती जी ने किया। सभा का प्रारंभ वैदिक राष्ट्रीय प्रार्थना से किया गया। जिसके बाद स्वामी जी प्रधान जी का परिचय सभा में प्रस्तुत करते हुए छात्रों को बताया कि अमेरिका जैसा बड़ा देश जोकि भारतीय क्षेत्रफल से बड़ा है वहीं जनसंख्या के आधार पर बहुत कम है, वहां पर प्रधान जी ने सम्पूर्ण अमेरिका के आर्यों को एक रूप में बांधा हुआ है। आज भी प्रचार प्रसार करते रहतें है, गुरुकुल के प्राचार्य जी ने एक प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रधान जी ने मुझसे कहा कि मैंने तो गुरुकुलों के दर्शन किये लेकिन मेरे बच्चे जब टेलीविजन पर गुरुकुलीय सभ्यता को देखते है तो मुझसे प्रश्न करते है। गुरुकुल कैसा होता है? किस प्रकार उनका अध्ययन करतें हैं? आदि पूछा करते थे। मैंने सोचा कि उनकों वास्तविक गुरुकुलीय जीवन से परिचित कराया जाए। प्राचार्य जी ने कहा कि प्रधान जी ने गुरुकुलीय परम्परा से अपने बच्चों को अवगत कराने के लिए मुझसे कहा था। मैंने सभी परिवार के सदस्यों को आने का निमन्त्रण दिया, जिसे आदरणीय प्रधान जी ने सहर्ष स्वीकार किया। सभा में आदरणीय प्रधान जी के समक्ष गुरुकुल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें ब्रह्मचारी रोबिन आर्य ने सम्पूर्ण गीता पाठ को सुनाया वहीं ब्रह्मचारी राकेश आर्य एवं ब्रह्मचारी ध्रुव आर्य ने क्रमशः धातुपाठ, अष्टाध्यायी को सुनाया। आदरणीय प्रधान जी छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि आप सभी छात्र आर्ष परम्परा के माध्यम से पढ़ रहें है, जोकि बहुत ही सौभाग्य की बात है। यह शिक्षा संस्कारवान, कर्तव्यनिष्ठ, व्यवहारशील बनाती है, जिससे आपके हॄदय में सदा वसुधैव कुटुम्बकम की भावना बनी रहेगी। यहीं भावना आपके लक्ष्यों तक ले जाएगी। आदरणीय प्रधान जी ने कहा कि प्रत्येक छात्र को अपने जीवन के लक्ष्य को अभी लक्षित करते हुए पूर्णभाव से पूरित करने के लग जाना चाहिए। आदरणीय प्रधान जी ने गुरुकुल प्राचार्य जी का गुरुकुलीय सभ्यता से अवगत कराने के लिए धन्यवाद दिया। अन्त में गुरुकुल के प्राचार्य स्वामी प्रणवानंद सरस्वती जी आदरणीय प्रधान जी एवं उनके समस्त परिवार को गुरुकुल आने के लिए धन्यवाद दिया। गुरुकुल के प्राचार्य स्वामी प्रणवानंद सरस्वती जी ने श्रीमद्द्यानंद वेदार्ष महाविद्यालय के अंतर्गत आर्ष साहित्य संस्थान द्वारा प्रकाशित 42 पुस्तकों का संग्रह जिसमें संस्कृत व्याकरण, संस्कृत साहित्य एवं सामाजिक अध्ययन से सम्बंधित पुस्तकों को भेंट स्वरूप प्रदान किया। इस सभा में गुरुकुल के सभी विद्यार्थी, स्नातक, अध्यापक, कार्यकर्तावृन्द उपस्थित रहें।

Photos 03/12/2015

Invited In This Program

Photos 27/11/2015

आप सभी गुरुकुल के वार्षिकोत्सव में पधार कर ब्रह्मचारियों का अपना आशीर्वाद एवं सहयोग प्रदान कर कृतार्थ करें । धन्यवाद !
निवेदक
अंकुज कुमार, निखिल शास्त्री एवं बलदेव शास्त्री

Want your school to be the top-listed School/college in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Gautam Nagar 119
Delhi
110049