लंबे इंतेज़ार, सब्र और जुल्म के बाद इंसाफ़ की एक छोटी सी जीत हिम्मत ज़िंदा है ❤️✊
इंक़लाब जिंदाबाद ✊✊
Meeran Haider
JSF-Jamia Students Forum
This is Official Page of JSF-Jamia Students' Forum
Join us for getting students issues solved. Feel
Jamia Students Forum (JSF) is an organization free from any outside political links & influences. It totally works on the idea of Jamia Millia Islamia University founding fathers whose aim were “to create a platform to serve the humanity mainly by empowering deprived people”. JSF has been continuously organizing relief camps, protests, candlelight march etc. to seek out the solution of various bur
29/10/2025
We study in a University that was founded out of the Khilafat & non cooperation movement. Today's mark 103rd celebration of it's birth.
What this Dayar-e-Shauq given us, the courage of Gandhi Jauhar and Shaikh-ul-Hind, the fighting sprit of Bi-Amma (the revolutionary mother of this campus) and the tolerance of Dr Zakir Husain and Hakeem Ajmal khan Sahb.
Special Thanks to all the Founders of Jamia Millia Islamia New Delhi.
Congratulations to All Jamians. Always keep your beloved institution in your prayer.
Jamia Millia Islamia, New Delhi
28/07/2025
सूत्रों के अनुसार, UAPA के तहत जेल में बंद मीरान हैदर को सीमांचल से चुनाव मैदान में उतार सकती है RJD
23/03/2025
क्या आप सब को याद है हमारे ये दोनो भाई क्यों जेलों मे हैं?
28/02/2025
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलोर और उनके सलाहकार, एडमिंन एंव ओ.एस.डी की ट्रेनिंग RSS/MRM से हुई है। ये लोग कभी भी मुस्लिम छात्र/छात्राओं को हाईयर एडुकेशन मे देखना नहीं चाहते। जामिया को माईनर्टी यूनिवर्सिटी का स्टेटस 2012 से मिल हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार जामिया वाइस चांसलर मज़हर आसिफ ने मुस्लिम रिसर्वेशन को जान बुझ कर ख़तम करने की साजिश की है। इनका मंशा साफ है कि मुस्लिम छात्र/ छात्राओं को हाईएर एडुकेशन से दूर रख कर उनकी डिबेट/डिस्कोरस/रिसर्च से दूर रखना है। मुस्लिम स्कालरस से इन्हे डर इसलिये है कि अगर वो अपनी बेहतर ज़िम्मेदारी निभाकर रिसर्च करे तो पूरे समाज मे बदलाव आ सकता है।
जामिया बिरादरी एंव जामिया टीचर एसोसिएशन को मामले मे आगे आकर उजागर करने की ज़रूरत है।
Sabotaging Muslim reservation?: Quota rules flouted in Jamia Millia PhD admissions Jamia Millia Islamia, one of the country’s most prestigious universities with minority status, is facing strong criticism for violating its 50% reservation policy for Muslim students in PhD admissions for the academic year 2024-25. Jamia Millia Islamia, Muslim reservation, Reservation, Reservation...
15/02/2025
मैं मीरान हैदर हूँ (जेल डायरी)
मैं मीरान हैदर बोल रहा हूँ । हाँ वही मीरान हैदर जो 4 साल 10 महीने 15 दिन यानी 1782 दिन,153,964,800 सेकेंड, 2,566,080 मिनट,42,768 घण्टें, 254 सप्ताह 4 दिन सलाखों में कैद हूँ । 1 अप्रैल, 2020 को 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ़्तार किया। धार्मिक रूप से भेदभावपूर्ण नागरिक संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध करने वाले शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व करने के लिए निशाना बनाया गया था।
आज मेरा जन्मदिन है। मुझे अपने घर की अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की बहुत याद आ रही है। जब मैं आपकी तरह आज़ाद था जब खुली फ़िज़ा में सांस ले रहा था। तब अपने जन्मदिन को बहुत धूमधाम से तो नहीं, लेकिन सामान्य तरीके से घरवालों के साथ, दोस्तों के साथ एक केक काटकर मनाता था। मेरे लिए सबसे खुशी की बात ये होती थी, मेरी बहन बेसब्री से मेरा इंतेज़ार करती थी। जबकि वो जानती थी कि मैं परिवार से ज़्यादा समय सामजिक कार्यों में लोगों की मदद करने में गुजार देता था। घर वाले हमेशा मुझे कहते थे देख लेना एक दिन सब तुम्हें अकेला छोड़ देंगे। मैं बार-बार कहता था। ऐसा नहीं होगा लोग मेरी कुर्बानी को याद रखेंगे। ये मेरा घमंड था या लोगों पर विश्वास वो आप तय कीजिए ? खैर! मेरी बहन फिर भी मेरे जन्मदिन के मौके पर घर जितना हो सकता था बेहतर इंतज़ाम करती थी। 5 साल से न वो केक का टेस्ट मिला न वो प्यार मिला न दोस्तों का साथ। जन्मदिन क्या होता है ? जेल में एक याद के सिवा कुछ महसूस नहीं करता हूँ। लेकिन ये बात ज़रूर है अन्य कैदियों के साथ बिस्किट का केक बनाया काटने में अलग ही मज़ा है। जेल का यह केक जीवन का सबसे खूबसूरत और स्वादिष्ट केक होता है। हम कैदी लोग बड़े आशावादी है। दीवारों के होल से आने वाली सूरज की छोटी सी किरण में ज़िन्दगी की रौशनी तलाश लेते हैं। रात के अंधेरे से डरने वालों के लिए यहां की रात बहुत भयानक और खतरनाक हो सकती है. उन्हें नींद नहीं आएगी, रात के सन्नाटे में तरह-तरह के जानवरों और पक्षियों की आवाजें सुनता हूँ और सबको पहचाने की कोशिश करता हूँ। जेल जीवन के दौरान जेल की चिल्ल-पो, लड़ाई-झगड़े, टीवी की ऊंची आवाज के कारण मुझे कई बार लगा कि ‘काश मुझे बैरक से अलग रहने की जगह मिल जाए’
हालांकि उस समय भी यह चाहत डराने लगती थी और मैं इसे झटक देता हूँ। कई हफ्तों तक बुखार के साथ-अलग थलग पड़ा रहना और काफी कमज़ोर हो जाना, लेकिन जेल में अपने को ज़िंदा रखना और आशावादी बने रहना भी एक काम होता है, मैंने कहा हम कैदी ना बहुत आशावादी लोग हैं! कैद की ज़ंजीर टूटने का इंतज़ार करते है। लेकिन हिम्मत को टूटने नहीं देते है। खुद को ज़िंदा रखने के लिए उसी झुंड का हिस्सा बन जाते है। लेकिन जानते है?
राजनीतिक अपराध और सामाजिक अपराध की दो बिल्कुल अलग दुनिया है. सामाजिक अपराध पुलिस वालों की न्याय व्यवस्था को, जेल प्रशासन को सहज स्वीकार्य है, वे उन्हें कोई भी सुविधा उपलब्ध करा सकते हैं, लेकिन राजनीतिक अपराध सबसे बड़ा अपराध है, जिसके कारण किसी को सारे मानवीय संबंधों और अधिकारों से वंचित कर दिया जाता है. फिर भी हम जैसे राजनैतिक अपराधी अपना फ़र्ज़ नहीं भूलते है। यहां भी हम अपना काम शुरू कर देते
लोगों के आवेदन लिखने, उनकी चार्जशीट पढ़कर केस को समझने और समझाने में, उन्हें कानूनी सलाह देने में वे इतनी व्यस्त हो जाते है। लेकिन यातना तो यातना है।
हमने ये नोटिस किया कि बच्चों के लिए जेलें बेहद क्रूर जगह हैं, क्योंकि ये बच्चों को उनकी कल्पना के सभी स्रोतों से काट देती हैं, रात में बैरक में बंद हो जाने के नाते वे चांद और तारों को नहीं पहचानते (क्या आप इसकी कल्पना कर सकते थे?).
हम जैसे लोगों से ये सरकार डरती है, इसीलिए उन्हें जेल भेजती है, जो लोग भी जन्म से मिले अपने ‘लोकतांत्रिक स्पेस’ को छोड़कर वंचितों के लोकतंत्र के लिए लड़ते हैं और इस तरह देश को पूर्ण लोकतंत्र की ओर बढ़ाते हैं, वो लोग देश का अभिमान होने चाहिए, लेकिन सरकार उन्हें ‘देशद्रोही’ कहती है और उनके अधिकार में सबसे अधिक कटौती करती है.
उम्मीद है उनका निर्वासन टूटेगा, वे खुलकर लिख बोल सकेंगे, यह मुकदमा ढह जाएगा और इस मुकदमे से जुड़े सभी लोग आज़ाद होंगे ।।
धन्यवाद
आपका मीरान हैदर
तिहाड़ सेंटर जेल दिल्ली
R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Swara Bhasker AIMIM गोपालगंज बिहार Meeran Haider Tejashwi Yadav SIO of India All India Muslim Bedari Karwan Jamia Millia Islamia, New Delhi
14/02/2025
जामिया वाइस चांसलर और उसकी टीम ने गेट पर छात्र छात्राओं की नाम ,पता ,फोन नंबर आदि को सार्वजनिक तौर पर चिपकाया जाना बेहद शर्मनाक हरकत है। ये इन बच्चों (जिनमे लड़किया भी शामिल) की निजता का घोर उलंघन तो है ही साथ ही इनकी सुरक्षा के लिए खतरा भी है। इस से पहले भी जामिया मे छात्रों ने अपने डेमोक्रेटिक स्पेस को पाने के लिए सैकडों प्रोटेस्ट किया लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि शाखा से ट्रेनिंग लिए ये साहब जिस मसले को छात्रों से से मिल बैठ कर सुलझाया जा सकता था उसको तूल देकर एक एडुकेशनल वातावरण को क्रिमनालाइज करने की खुद साज़िश कर रहे हैं। छात्रों से ही यूनिवर्सिटी है यूनिवर्सिटी से ही ये यहाँ है बाकी वक़्त हर मर्ज का इलाज है ।
13/02/2025
इससे पहले भी जामिया मे बहुत बड़े बड़े स्तर छात्रों ने प्रोटेस्ट किया लेकिन इतनी नीच हरकत कभी प्रशासन ने नही दिखाई कि सीधे कैंपस मे पुलिस बुलाये और छात्रों को पुलिस को सौंप दे।इस मामले को मिल बैठ के छात्रों से बात करके सुलझाया जा सकता है, लेकिन शाखा से ट्रेनिंग लिया हुए वाइस चांसलर साहब को इतनी नागवार गुज़री कि एक शर्मनाक क़दम उठा कर पूरे जामिया के माहौल को खराब करने पे आमादा हैं। उन छात्रों के जज़्बे को सलाम जो प्रशासन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ एक साथ आकर विरोध दर्ज कराया।
31/01/2025
जामिया बिरादरी को ऐसे नाज़ुक मौके पर ओल्ड बॉयज़ स्टूडेंट प्रेसिडेंट शिफाउर्रहमान के साथ खड़ा होना चाहिए और उसके हक में आवाज़ उठानी चाहिए।पार्टी विचार धारा से उपर उठ कर शिफा भाई को वोट देकर कामयाब करें। जेल का जवाब अपने वोट से दें और एक तारीख रक़म करें।
10/01/2025
SAFAURAHMAN KHAN जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एलुमिनाई अध्यक्ष पिछले पांच सालों से CAA NRC ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करने के वजह से जेल में बन्द हैं! AIMIM ने ओखला विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया| जामिया बिरादरी आने वाले विधान सभा चुनाव मे ओखला से शिफा भाई दिल्ली असेंबली मे देखना चाहती है।
20/10/2024
जामिया के दो लाल आज भी सलाखों के पीछे हैं क्या आपको याद है?
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Website
Address
Jamia Millia Islamia
Delhi
110025