22/03/2025
'लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक स्मृति पर्व' के पावन अवसर पर उनकी कालजयी कृति 'श्रीमद्भगवद्गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र' का डॉ. बी. एन. मिश्रा द्वारा कृत अंग्रेजी अनुवाद संस्करण का लोकार्पण,मंगलवार, 04 मार्च, 2025, समयः संध्या 04:30 बजे से स्थानः कमानी ऑडिटोरियम, कॉपरनिकस मार्ग, नई दिल्ली-110001 मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि : माननीय डॉ. कर्ण सिंह जी, चिंतक, विचारक एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार,अध्यक्षता : माननीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी, शिक्षाविद् एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार,मुख्य वक्ता : माननीय श्री अश्विनी कुमार चौबे जी, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार,बीज वक्तव्य : डॉ. बी.एन. मिश्रा, शिक्षाविद् एवं पूर्व अध्यक्ष,एन.एस.आई.टी., (एन.एस.यू.टी.) नई दिल्ली, कुलाधिपति, बी.टी. विश्वविद्यालय, मणिपुर,विशिष्ट वक्ता : डॉ. नंद किशोर गर्ग, समाजसेवी एवं कुलाधिपति, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, बद्दी, हिमाचल प्रदेश और विशिष्ट वक्ता :श्री रामनगीना सिंह, वरीय अधिवक्ता, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली थे ।स्वागत भाषण नीरज कुमार, अध्यक्ष, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' स्मृति न्यास, दिल्ली द्वारा दिया गया।