DSSSB EXAM Confirm Selection

DSSSB EXAM Confirm Selection

Share

WE R A INSTITUTION SPECIALLY FOR DSSSB EXAMS IN OUTER DELHI
AADITYA COLLEGE IS NO 1 COLLEGE IN NORTH DELHI FOR COMPETITION EXAMS. CONFIRM SELECTION.

22/08/2015

अब अक्टूबर में होगी एचटेट परीक्षा।
पानीपत: इस महीने होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) फिर आगे खिसक गई है। अब यह परीक्षा अक्टूबर में आयोजित होगी तथा सात दिन में परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्रों के विकल्प मांगे जाएंगे। इसकी नई तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। अब परीक्षा में सेंटर भी गृह जिले में ही रहेगा। यह जानकारी हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने दी। शनिवार को वे एचटेट के सेंटर को लेकर दिल्ली के हरियाणा भवन में भिवानी बोर्ड के उच्चाधिकारियों व शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इस आदेश के बाद पुराने रोल नंबर रद्द माने जाएंगे। भिवानी बोर्ड द्वारा नए रोल नंबर जारी किए जाएंगे, जिसमें सेंटर की जानकारी होगी। रामबिलास शर्मा ने कहा कि वर्ष 2011 से प्रदेश के सात जिले भिवानी, जींद, झज्जर, महेंद्रगढ़, रोहतक, मेवात और पलवल में परीक्षाएं नही हो रही थी, अब इन सातों जिलों में एचटेट के परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

गौरतलब है कि आने वाली 30 व 31 अगस्त को प्रदेशभर में एचटेट परीक्षा होनी थी। इसमें 4,58,514 अभ्यार्थियों ने आवेदन कर रखा है। भिवानी बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके थे, लेकिन दैनिक भास्कर द्वारा परीक्षा सेंटर को गृह जिले में बनाए जाने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद यह तारीख बदली गई। बता दें कि इस परीक्षा की तिथि दूसरी बार बदली गई है। इससे पहले पहले यह 27 व 28 अगस्त को होनी थी, जिस दिन रक्षाबंधन होने के कारण परीक्षा को 30 व 31 अगस्त को आगे बढ़ा दिया गया था।

08/08/2015

विज्ञान चालीसा गाते जाएं~प्रश्न याद करते जाएं
जय न्यूटन विज्ञान के आगर,
गति खोजत ते भरि गये सागर ।...
ग्राहम् बेल फोन के दाता,
जनसंचार के भाग्य विधाता ।
बल्ब प्रकाश खोज करि लीन्हा,
मित्र एडीशन परम प्रवीना ।
बायल और चाल्स ने जाना,
ताप दाब सम्बन्ध पुराना ।
नाभिक खोजि परम गतिशीला,
रदरफोर्ड हैं अतिगुणशीला ।
खोज करत जब थके टामसन,
तबहिं भये इलेक्ट्रान के दर्शन ।
जबहिं देखि न्यट्रोन को पाए,
जेम्स चैडविक अति हरषाये ।
भेद रेडियम करत बखाना,
मैडम क्यूरी परम सुजाना ।
बने कार्बनिक दैव शक्ति से,
बर्जीलियस के शुद्ध कथन से ।
बनी यूरिया जब वोहलर से,
सभी कार्बनिक जन्म यहीं से ।
जान डाल्टन के गूँजे स्वर,
आशिंक दाब के योग बराबर ।
जय जय जय द्विचक्रवाहिनी,
मैकमिलन की भुजा दाहिनी ।
सिलने हेतु शक्ति के दाता,
एलियास हैं भाग्यविधाता ।
सत्य कहूँ यह सुन्दर वचना,
ल्यूवेन हुक की हैयह रचना ।
कोटि सहस्र गुना सब दीखे,
सूक्ष्म बाल भी दण्ड सरीखे ।
देखहिं देखि कार्क के अन्दर,
खोज कोशिका है अति सुन्दर ।
काया की जिससे भयी रचना,
राबर्ट हुक का था यह सपना ।
टेलिस्कोप का नाम है प्यारा,
मुट्ठी में ब्रम्हाण्ड है सारा ।
गैलिलियो ने ऐसा जाना,
अविष्कार परम पुराना ।
विद्युत है चुम्बक की दाता,
सुंदर कथन मनहिं हर्षाता ।
पर चुम्बक से विद्युत आई,
ओर्स्टेड की कठिन कमाई ।
ओम नियम की कथा सुहाती,
धारा विभव है समानुपाती ।
एहि सन् उद्गगम करै विरोधा,
लेन्ज नियम अति परम प्रबोधा ।
चुम्बक विद्युत देखि प्रसंगा,
फैराडे मन उदित तरंगा ।
धारा उद्गगम फिरि मन मोहे,
मान निगेटिव फ्लक्स के होवे ।
जय जगदीश सबहिं को साजे,
वायरलेस अब हस्त बिराजै ।
अलेक्जेंडर फ्लेमिंग आए,पैसिंलिन से घाव भराये ।
आनुवांशिकी का यह दान,
कर लो मेण्डल का सम्मान ।
डा रागंजन सुनहु प्रसंगा,
एक्स किरण की उज्ज्वल गंगा ।
मैक्स प्लांक के सुन्दर वचना,
क्वाण्टम अंक उन्हीं की रचना ।
फ्रैंकलिन की अजब कहानी,
देखि पतंग प्रकृति हरषानी ।
डार्विन ने यह रीति बनाई,
सरल जीव से सॄष्टि रचाई ।
परि प्रकाश फोटान जो धाये,
आइंस्टीन देखि हरषाए ।
षष्ठ भुजा में बेंजीन आई,
लगी केकुले को सुखदाई ।
देखि रेडियो मारकोनी का,
मन उमंग से भरा सभी का ।
कृत्रिम जीन का तोहफा लैके,
हरगोविंद खुराना आए ।
ऊर्जा की परमाणु इकाई,
डॉ भाषा के मन भाई ।
थामस ग्राहम अति विख्याता,
गैसों के विसरण के ज्ञाता ।
जो यह पढ़े विज्ञान चालीसा,
देइ उसे विज्ञानआशीषा ।
मैं हूं अब इसके चेरा,मन मस्तिष्कमें इसका डेरा

08/08/2015

अतिमहत्त्वपूर्ण science प्रश्नोत्तर~~
1
Aids विषाणु के लिए सबसे अधिक आजमाई गयी दवा है ??
विराजोल
मैकोनजोल
जिडोवुडिन (AZT)√√√Ans
2
किस शूक्ष्म जीव द्वारा हेपेटायटीज B की बीमारी होती है ??
प्रोटोजोवा
बैक्टीरिया
वायरस √√√Ans
3
एक कार्य शील महिला को कितना प्रोटीन प्र -तिदिन लेना चाहिए??
30 ग्राम
45ग्राम
50ग्राम √√√Ans
4
मानव शरीर के किस अंग में लसीका कोशिकाएं बनती है ??
यकृत
अग्न्याशय
दीर्घ अस्थि√√√Ans
5
मधुसूदनी(insulin) अन्तःस्राव(Hormone) है??
एक गलैकोलिपिड
एक पेप्टाइड √√√Ans
एक वसीय अम्ल
6
निम्लिखित में से कौन तने का रूपांतरण नहीं है
प्याज का बल्ब
अरबी का घन कंद
आलू का कंद
शकरकन्द का कंद √√√Ans
7
मनुष्य के अंगो में से कौनसा एक अंग हानिकारक विकिरणों से सर्वाधिक सुप्रभाव्य है??
आँख √√√Ans
मस्तिष्क
फेफड़े
8
एनोस्मिया कहते है ??
घ्राण संवेदन की कमी को √√√Ans
स्वाद संवेदन की कमी को
स्पर्श संवेदन की कमी को
9
एम्नियोसेंटोसिस एक तरीका है जो बताता है ??
हार्मोन के प्रकार
प्रोटीन के प्रकार
भ्रूण के लिंग को √√√Ans
10
BMD परीक्षण किया जाता है??
डेंगू
मलेरिया
ऑस्टियोपोरोसिस √√√Ans
11
गोल्डेन धान में सर्वाधिक मात्रा में होती है??
विटामिन A √√√Ans
विटामिन B
विटामिन C
12
खुले परीसंचरणतंत्र वाले जानवरो में होता है ??
सूडोसील(कूटगुहा)
हीमोसील(रक्त गुहा) √√√Ans
सी लेन्टेरॉन(आंतर गुहा)
13
यकृत रोग हैपेटाइटिस-B का कारक है??
जीवाणु
DNA वायरस
RAN वायरस √√√Ans
14
एजोला बहुधा जैव उर्वरक के रूप में प्र योग किया जाता है क्योकि किसका सहचारी है??
लाल शैवाल
नीलहरित शैवाल √√√Ans
कवक
15
जब हम केंचुआ पर साधारण नमक छिड़कते है तो वो मर जाता है इसकी वजह क्या है ??
श्वसन विफलता
परासरणी प्रघात √√√Ans
त्वचा के छिद्रो का बंद हो जाना
16
प्रत्यम्ल(Antacid) किससे राहत दिलाने वाली औषधियो में पाया जाता है??
सिर दर्द
पेट दर्द √√√Ans
बुखार
17
मनुष्य में किसका पता लगाने के लिए अस्थि भवन परीक्षण किया जाता है??
मस्तिष्क क्षमता
अंतरिम वायु √√√Ans
औषध व्यसन
18
श्वेत फुस्फुस रोग पाया जाता है ??
कागज उधोग के कर्मचारियों में
सीमेंट उधोग के कर्मचारियों में √√√Ans
कपास उधोग के कर्मचारियों मे
19
कोबरा सर्प का विष होता है ??
तंत्रिका विषी √√√Ans
रुधिर विषी
उपर्युक्त दोनों
20
एक जीव जो ताड़ी के किण्वन से बनता है ??
लैक्टोबैसिलस
सैकरोमाईसिस √√√Ans
एसेटोबेक्टर
21
मानव कलाई में नाड़ी स्पंदन करती है ??
ह्दय से तेज
ह्दय से कम
ह्दय के समान√√√Ans
22
कौनसा रोग आमतौर पर पिस्सू (फ्लीज)
द्ववारा फैलाया जाता है ??
चेचक
टिटनेस
सन्निपात √√√Ans
23
नवजात शिशु में कितनी हड्डी होती है ??
206
230
300 √√√Ans
24
शरीर के आंतरिक अंगो का परीक्षण किसके द्वारा किया जाता है ??
माइक्रोस्कोप
एण्डोस्कोप √√√Ans
स्टेरियोस्कोप
25
चन्दन के पेड़ की मूलतः क्या माना जाता है??
पूर्ण मूल परजीवी
आंशिक मूल परजीवी √√√Ans
स्तम्भ परजीवी
26
किस पादप को "शाकीय भारतीय डॉक्टर" कहते है???
नीम
तुलसी
आँवला √√√Ans
27
मानव रुधिर का pH मान होता है ??
7.2
7.4 √√√Ans
7.8
28
कौनसा भाग हाथी के गजदन्त के रूप में बदलता है ??
रदनक √√√Ans
दूसरा कृन्तक
अग्र चर्वणक
29
शब्दिनि (साइरिंक्स) किसमे वाक् यन्त्र है??
उभयचर
सरीसृप
पक्षी √√√Ans
30
जन्म के बाद मानव के किस ऊतक में कोई कोशिका विभाजन नहीं होता है??
कंकाल
तंत्रिका √√√Ans
संयोजी
जनन
31
मानव रुधिर में कोलेस्टेरोल का सामान्य स्तर है??
80~120Mg%
140~180Mg%√√√Ans
120~140Mg%
32
डार्विन फिचिंज" का प्र योग की समूह के लिए किया जाता है??
मछलियो के लिए
पक्षीयो के लिए √√√Ans
छिपकलियों के लिए
33
वो एक मात्र पक्षी जो पीछे की ओंर उड़ता है??
गौरया
गुंजन पक्षी √√√Ans
कोयल
34
मनुष्य में पुनः स्थापित होने वाले दाँतो की कुल संख्या होती है ??
12
14
20 √√√Ans
35
ब्लब्बर क्या होता है??
रबर के पोधो से नुकलने वाला दुधिया स्राव
सघन वसा कु परत √√√Ans
चावल के पौधे में संक्रमण
36
गुर्दे का कार्यात्मक यूनिट है??
न्यूरॉन
नेफ्रॉन √√√Ans
धमनी
36
गर्भाशय के लिए वैक्लपिक शब्द क्या है??
यूटरस √√√Ans
वल्वा
वजाइना
37
कहाँ काम करने वाले लोगो को ब्लैक लंग रोग हो जाता है??
विधुत लेपन उधोग
कार्बनिक विलायक उधोग
कोयला खान √√√Ans
38
अलसी किसका प्रचुर स्रोत है??
विटामिन C
प्रतिआक्सिडेंट्स
आवश्यक एमिनो अम्ल √√√Ans
39
भूमिगत जल को प्रदुषित करने वाला अजैविक प्रदूषक है??
शैवाल
बैक्ट्रिया
आर्सेनिक √√√Ans
40
दो भिन्न समुदायो के बीच सक्रांति क्षेत्र कहलाता है??
इकोस्फीयर
इकोटोन √√√Ans
इकोटाइप
41
केसर मसाला(Saffron Spice) बनाने के लिए
पौधे का कौनसा भाग उपयोग में लाया जाता है??
पत्ती
वर्तिकाग्र√√√Ans
दोनों ही
42
मानव शरीर की किन कोशिकाओं में सबसे कम पुनर्योजन की शक्ति होती है??
यकृत कोशिकाओं
पेशी कोशिकाओं
मस्तिष्क कोशिकाओ √√√Ans
43
कार्क कुस पेड़ से प्राप्त किया जाता है??
डलबर्जिया
सिड्र्स
क्वैकर्स √√√Ans
44
पादप ऊपर चढ़ते है??
प्रतान द्वारा √√√Ans
जड़ो द्वारा
स्त्री केशर द्वारा
45
लेप्रोसी बेसिलस का आविष्कार किसने किया था??
कोच ने
फ्लेमिंग ने
हैन्सन ने √√√Ans
47
कच्चे आम सिकुड़ते है जब लवण जल में उनका आचार बनाया जाता है।।यह परिघटना होती है??
परासरण
प्रतिप परासरण √√√Ans
तरल का प्रष्ठ तनाव
48
रुधिर में श्वेत रक्त कणिकाओं की अत्यधिक मात्रा में उपस्थिति को रोग विज्ञान की भाषा में कहते है??
एनीमिया
ल्यूकेमिया √√√Ans
एनोक्सिया
49
यदि किसी व्यक्ति को बन्दूक की गोली लगने पर समस्त गोली शरीर से बाहर नहीं निकाली जाये तो किसके कारण शरीर में जहर फ़ैल जायेगा??
लोहा
सीसा √√√Ans
आर्सेनिक
50
दिल का दौरा किस कारण आता है??
ह्दय गति का रुक जाना
ह्दय रक्त आपूर्ति की कमी √√√Ans
ह्दय पर जीवाणु हमला

08/08/2015

पृथ्वी (Earth)
===================
1. पृथ्वी अपने अक्ष पर कितना झुकी है ?
►23.30
2.सौर मंडल का एक मात्र ग्रह जिस पर जीवन
है ?
►पृथ्वी
3.सौर मंडल के बड़े ग्रहों में पृथ्वी का स्थान कौन-
सा है ?
►पांचवां
4.पृथ्वी का विषुवतीय व्यास कितना है ?
►12756 किलोमीटर । इसी तरह इसका ध्रुवीय
व्यास 12714 किलोमीटर है ।
5.पृथ्वी अपने अक्ष पर किस दिशा में धूमती है ?
►पश्चिम से पूरब
6. पृथ्वी अपनी धुरी का चक्कर किस रफ्तार से
और कितने समय में पूरा करती है ?
►1610 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से 23 घंटे
56 मिनट 4 सेकेंड में ।
7. पृथ्वी की किस गति से दिन और रात होता है ?
►घुर्णन
8. पृथ्वी की किस गति से साल बनते हैं ?
►परिक्रमण
9. सूर्य की परिक्रमा करने में
पृथ्वी को कितना समय लगता है ?
►365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेंड यानी 365
दिन 6 घंटे ।
10. पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा करने में लगे
वक्त को क्या कहते हैं ?
►सौर वर्ष
11. प्रत्येक सौर वर्ष या कैलेंडर वर्ष में
कितना समय बढ़ जाता है ?
►6 घंटे
12. आकार और बनावट की दृष्टि से पृथ्वी किस
ग्रह के समान है ?
►शुक्र
13. पृथ्वी को नीला ग्रह किस कारण से
कहा जाता है ?
►पानी की उपस्थिति के कारण ।
14. सूर्य के बाद पृथ्वी का सबसे निकट
का तारा कौन-सा है ?
►प्रॉक्सिमा सेंचुरी
15. पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह कौन-सा है ?
►चंद्रमा
16. चंद्रमा की सतह और उसकी आंतरिक
स्थिति का अध्ययन करने वाला विज्ञान
कहलाता है ?
►सेनेनोलॉजी
17. चंद्रमा पर धूल के मैदान को क्या कहते हैं ?
►शांति सागर
18. जीवाश्म ग्रह किसे कहा जाता है ?
►चंद्रमा
19. चंद्रमा किसकी रोशनी से चमकता है ?
►सूर्य
20. समुद्र में उठने वाले ज्वार भाटे की वजह
क्या है ?
►अपेक्षित सौर्य एवं
चंद्रमा की शक्तियों का अनुपात 11:5 होता है ।
21. चंद्रमा पर पाए जाने वाले चट्टानों में किस धातु
की मात्रा सबसे अधिक है ?
►टाइटेनियम
22. पृथ्वी से चंद्रमा का कितना प्रतिशत भाग
दिखाई देता है ?
►57 प्रतिशत

08/08/2015

भारत का संक्षिप्त इतिहास
563 : गौतम बुद्ध का जन्‍म
540 : महावीर का जन्‍म
327-326 : भारत पर एलेक्‍जेंडर का हमला। इसने भारत और यूरोप के बीच एक भू-मार्ग खोल दिया
313 : जैन परंपरा के अनुसार चंद्रगुप्‍त का राज्‍याभिषेक
305 : चंद्रगुप्‍त मौर्य के हाथों सेल्‍युकस की पराजय
273-232 : अशोक का शासन
261 : कलिंग की विजय
145-101 : एलारा का क्षेत्र, श्रीलंका के चोल राजा
58 : विक्रम संवत् का आरम्‍भ
78 : शक संवत् का आरम्‍भ
120 : कनिष्‍क का राज्‍याभिषेक
320 : गुप्‍त युग का आरम्‍भ, भारत का स्‍वर्णिम काल
380 : विक्रमादित्‍य का राज्‍याभिषेक
405-411 : चीनी यात्री फाहयान की यात्रा
415 : कुमार गुप्‍त-1 का राज्‍याभि‍षेक
455 : स्‍कंदगुप्‍त का राज्‍याभिषेक
606-647 : हर्षवर्धन का शासन
712 : सिंध पर पहला अरब आक्रमण836 : कन्‍नौज के भोज राजा का राज्‍याभिषेक
985 : चोल शासक राजाराज का राज्‍याभिषेक
998 : सुल्‍तान महमूद का राज्‍याभिषेक
1000 से 1499
1001 : महमूद गजनी द्वारा भारत पर पहला आक्रमण, जिसने पंजाब के शासक जयपाल को हराया था
1025 : महमूद गजनी द्वारा सोमनाथ मंदिर का विध्‍वंस
1191 : तराई का पहला युद्ध
1192 : तराई का दूसरा युद्ध
1206 : दिल्‍ली की गद्दी पर कुतुबुद्दीन ऐबक का राज्‍याभिषेक
1210 : कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्‍यु
1221 : भारत पर चंगेज खान का हमला (मंगोल का आक्रमण)
1236 : दिल्‍ली की गद्दी पर रजिया सुल्‍तान का राज्‍याभिषेक
1240 : रजिया सुल्‍तान की मृत्‍यु
1296 : अलाउद्दीन खिलजी का हमला
1316 : अलाउद्दीन खिलजी की मृत्‍यु
1325 : मोहम्‍मद तुगलक का राज्‍याभिषेक
1327 : तुगलकों द्वारा दिल्‍ली से दौलताबाद और फिर दक्‍कन को राजधानी बनाया जाना
1336 : दक्षिण में विजयानगर साम्राज्‍य की स्‍थापना
1351 : फिरोजशाह का राज्‍याभिषेक
1398 : तैमूरलंग द्वारा भारत पर हमला
1469 : गुरुनानक का जन्‍म
1494 : फरघाना में बाबर का राज्‍याभिषेक
1497-98 : वास्‍को-डि-गामा की भारत की पहली यात्रा (केप ऑफ गुड होप के जरिए भारत तक समुद्री रास्‍ते की खोज)
1500 से 1799
1526 : पानीपत की पहली लड़ाई, बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराया- बाबर द्वारा मुगल शासन की स्‍थापना
1527 खानवा की लड़ाई, बाबर ने राणा सांगा को हराया
1530 : बाबर की मृत्‍यु और हुमायूं का राज्‍याभिषेक
1539 : शेरशाह सूरी ने हुमायूं का
हराया और भारतीय का सम्राट बन गया
1540 : कन्‍नौज की लड़ाई
1555 : हुमायूं ने दिल्‍ली की गद्दी को फिर से हथिया लिया
1556 : पानीपत की दूसरी लड़ाई
1565 : तालीकोट की लड़ाई
1576 : हल्‍दीघाटी की लड़ाई- राणा प्रताप ने अकबर को हराया
1582 : अकबर द्वारा दीन-ए-इलाही की स्‍थापना
1597 : राणा प्रताप की मृत्‍यु
1600 : ईस्‍ट इंडिया कंपनी की स्‍थापना
1605 : अकबर की मृत्‍यु और जहाँगीर का राज्‍याभिषेक
1606 : गुरु अर्जुन देव का वध
1611 : नूरजहाँ से जहांगीर का विवाह
1616 : सर थॉमस रो ने जहाँगीर से मुलाकात की
1627 : शिवाजी का जन्‍म और जहांगीर की मृत्‍यु
1628 : शाहजहां भारत के सम्राट बने
1631 : मुमताज महल की मृत्‍यु
1634 : भारत के बंगाल में अंग्रेजों को व्‍यापार करने की अनुमति दे दी गई
1659 : औरंगजेब का राज्‍याभिषेक, शाहजहाँ को कैद कर लिया गया
1665 : औरंगजेब द्वारा शिवाजी को कैद कर लिया गया
1680 : शिवाजी की मृत्‍यु
1707 : औरंगजेब की मृत्‍यु
1708 : गुरु गोबिंद सिंह की मृत्‍यु
1739 : नादिरशाह का भारत पर हमला
1757 : प्‍लासी की लड़ाई, लॉर्ड क्‍लाइव के हाथों भारत में अंग्रेजों के राजनीतिक शासन की स्‍थापना 1761पानीपत की तीसरी लड़ाई, शाहआलम द्वितीय भारत के सम्राट बने
1764 : बक्‍सर की लड़ाई
1765 : क्‍लाइव को भारत में कंपनी का गर्वनर नियुक्‍त किया गया
1767-69 : पहला मैसूर युद्ध
1770 : बंगाल का महान अकाल
1780 : महाराजा रणजीत सिंह का जन्‍म
1780-84 : दूसरा मैसूर युद्ध
1784 : पिट्स अधिनियम
1793 : बंगाल में स्‍थायी बंदोबस्‍त
1799 : चौथा मैसूर युद्ध- टीपू सुल्‍तान की मृत्‍यु
1800 – 1900संपादित करें
1802 : बेसेन की संधि
1809 : अमृतसर की संधि
1829 : सती प्रथा को प्रतिबंधित किया गया
1830 : ब्रह्म समाज के संस्‍थापक राजाराम मोहन राय की इंग्‍लैंड की यात्रा
1833 : राजाराम मोहन राय की मृत्‍यु
1839 : महाराजा रणजीत सिंह की मृत्‍यु
1839-42 : पहला अफगान युद्ध
1845-46 : पहला अंग्रेज-सिक्‍ख युद्ध
1852 : दूसरा अंग्रेज-बर्मा युद्ध
1853 : बांबे से थाने के बीच पहली रेलवे लाइन और कलकत्‍ता में टेलीग्राफ लाइन खोली गई
1857 : स्‍वतंत्रता का पहला संग्राम (या सिपाही विद्रोह)
1861 : रबीन्‍द्रनाथ टैगोर का जन्‍म
1869 : महात्‍मा गांधी का जन्‍म
1885 : भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस की स्‍थापना
1889 : जवाहरलाल नेहरु का जन्‍म
1897 : सुभाष चंद्र बोस का जन्‍म
1900 से भारत की स्वतंत्रतत
1904 : तिब्‍बत की यात्रा
1905 : लॉर्ड कर्जन द्वारा बंगाल का पहला बंटवारा
1906 : मुस्लिम लीग की स्‍थापना
1911 : दिल्‍ली दरबार- ब्रिटिश के राजा और रानी की भारत यात्रा- दिल्‍ली भारत की राजधानी बनी
1916 : पहले विश्‍व युद्ध की शुरुआत
1916 : मुस्लिम लीग और कांग्रेस द्वारा लखनऊ समझौते पर हस्‍‍ताक्षर
1918 : पहले विश्‍व युद्ध की समाप्ति
1919 : मताधिकार पर साउथबरो कमिटी, मांटेग्‍यू-चेम्‍सफोर्ड सुधार- अमृतसर में जालियाँवाला बाग हत्‍याकांड
1920 : खिलाफत आंदोलन की शुरुआत
1927 : साइमन कमीशन का बहिष्‍कार, भारत में प्रसारण की शुरुआत
1928 : लाला लाजपतराय की मृत्‍यु (शेर-ए-पंजाब)
1929 : लॉर्ड ऑर्वम समझौता, लाहौर कांग्रेस में पूर्ण स्‍वतंत्रता का प्रस्‍ताव पास
1930 : सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत- महात्‍मा गांधी द्वारा दांडी मार्च (अप्रैल 6, 1930)
1931 : गांधी-इर्विन समझौता
1935 : भारत सरकार अधिनियम पारित
1937 : प्रांतीय स्‍वायतता, कांग्रेस मंत्रियों का पदग्रहण
1941 : रबीन्‍द्रनाथ टैगोर की मृत्‍यु, भारत से सुभाष चंद्र बोस का पलायन
1942 : क्रिप्‍स मिशन के भारत आगमन पर भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत
1943-44 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने प्रांतीय आजाद हिंदू हुकूमत, भारतीय राष्‍ट्रीय सेना की स्‍थापना की और बंगाल में अकाल
1945 : लाल‍ किले में आईएनए का ट्रायल, शिमला समझौता और द्वितीय विश्‍व युद्ध की समाप्ति
1946 : ब्रिटिश कैबिनेट मिशन की भारत यात्रा- केंद्र में अंतरिम सरकार का गठन
1947 : भारत का विभाजन व स्वतंत्रता
आजादी के बाद का इतिहास इस प्रकार है
1947 : 15 अगस्त को देश को अंग्रेजों की गुलामी से निजात मिली।
1948 : 30 जनवरी को महात्मा गाँधी की हत्या। इसी वर्ष भारतीय हॉकी टीम ने लंदन ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता।
1950 : 26 जनवरी को भारत गणतंत्र बना। संविधान लागू।
1951 : देश की पहली पंचवर्षीय योजना लागू।
1952 : देश में पहले आम चुनाव। कांग्रेस 489 में से 364 सीटें जीतकर सत्ता पर काबिज। हेलसिंकी ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम को स्वर्णिम सफलता।
1954 : भारत और चीन के बीच पंचशील समझौता।
1956 : राज्यों का पुनर्गठन।
1960 : भारत और पाकिस्तान में सिंधु जल समझौता।
1962 : अक्टूबर में चीन ने भारत पर हमला किया। नवंबर में चीन का दूसरा हमला। आजादी की फिजा में साँस ले रहे देश के युवकों के लिए पहली गंभीर चुनौती।
1963 : भारत ने पहला रॉकेट प्रक्षेपण किया।
1964 : जवाहरलाल नेहरू की मौत। लालबहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने।
1965 : कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी जंग।
1966 : लालबहादुर शास्त्री का निधन। इंदिरा गाँधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। ऑपरेशन फ्लड की शुरुआत।
1967 : हरित क्रांति की शुरुआत।
1969 : कांग्रेस का विभाजन। बैंकों का राष्ट्रीयकरण। पहली सुपरफास्ट रेलगाड़ी राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से हावड़ा के बीच दौड़ी। रेलवे की एक बड़ी उपलब्धि।
1971 : भारत और पाकिस्तान के बीच जंग। बांग्लादेश का उदय। पाकिस्तान की करारी हार।
1972 : भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता।
1974 : 18 मई 1974 को पोखरन में परमाणु परीक्षण कर भारत छठी परमाणु ताकत बना।
1975 : प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की। जयप्रकाश नारायण, जॉर्ज फर्नांडीस और अटलबिहारी वाजपेयी सहित कई विपक्षी नेता गिरफ्तार। प्रेस की आजादी पर प्रतिबंध। भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट का प्रक्षेपण। फिल्म शोले ने बॉक्स आफिस के सारे कीर्तिमान तोड़े।
1976 : भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता एक्सप्रेस शुरू।
1977 : कांग्रेस की हार के बाद देश में पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनी। आंध्रप्रदेश में समुद्री तूफान 35 हजार की मौत।
1978 : भारत की पहली परखनली शिशु दुर्गा (कनुप्रिया अग्रवाल) का जन्म।
1979 : अनुभव के अभाव में पहली गैर कांग्रेसी सरकार का पतन। वंचितों और पीड़ितों की मदद के लिए मदर टेरेसा को नोबेल पुरस्कार।
1980 : विमान दुर्घटना में संजय गाँधी की अप्रत्याशित मौत। राजीव गाँधी का भारतीय राजनीति में पदार्पण। प्रकाश पादुकोण ने भारत के लिए पहली बार आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता। मास्को ओलिंपिक में भारत को हॉकी का स्वर्ण।
1981 : टोमोरिल का संश्लेषण कर भारतीय चिकित्सा विज्ञानियों ने बड़ी सफलता हासिल की।
1982 : भारत ने नवें एशियाई खेलों का सफल आयोजन किया। देश में रंगीन टेलीविजन की शुरुआत।
1983 : भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार विश्वकप जीता। भारत का अपना पहला बहुउद्देश्यीय संचार और मौसम उपग्रह इन्सेट-1बी प्रक्षेपित। मारुति-800 सड़कों पर उतरी।
1984 : ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत आतंकवादियों के सफाए के लिए स्वर्ण मंदिर में सेना का प्रवेश। सिख अंगरक्षक के हाथों प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की हत्या।
1985 : दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन की स्थापना। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व क्रिकेट श्रृंखला जीती। कनाडा के टोरंटो से मुंबई आ रहा एयर इंडिया का विमान 329 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त।
1986 : नई शिक्षा नीति लागू चेन्नई में एड्स का पहला मामला सामने।
1987 : बोफोर्स तोप सौदे को लेकर राजीव गाँधी दागदार। भारत के पहले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैंपियन।
1988 : सतह से सतह पर मार करने वाले पृथ्वी प्रक्षेपास्त का सफल परीक्षण।
1990 : मंडल आयोग की सिफारिशें लागू। देश में केबल और सैटेलाइट टेलीविजन की शुरुआत।
1991 : श्रीपेरूंबदूर में आत्मघाती हमले में राजीव गाँधी की मौत। देश में आर्थिक सुधारों की शुरुआत। देश के पहले सुपर कंप्यूटर परम का निर्माण।
1992 : अयोध्या में विवादित ढाँचा ध्वस्त। शेयर बाजार में हर्षद मेहता का हजारों करोड़ रुपए का घोटाला।
1993 : मुंबई में श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट सैकड़ों की मौत। भारत में निजी विमान सेवा का संचालन शुरू।
1994 : सुष्मिता सेन ने ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब जीता। ऐश्वर्य राय विश्व सुंदरी बनीं। पीएसएलवी की सफल उड़ान।
1995 : देश में मोबाइल सेवा शुरू।
1997 : मदर टेरेसा का देहांत। पहली भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला कोलंबिया से अंतरिक्ष रवाना।
1998 : भारत ने एक और परमाणु परीक्षण किया। पश्चिमी देशों की भृकुटी तनी।
1999 : भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता की कोशिशों के बीच कारगिल में भारत और पाकिस्तान की सेना में फिर टकराव। पाकिस्तान की करारी हार। इंडियन एयरलाइंस का अगवा विमान तीन आतंकवादियों की रिहाई के बाद छोड़ा गया।
2001 : देश के लोकतंत्र के हस्ताक्षर संसद भवन पर आतंकी हमला। गुजरात में भूकंप। हजारों की मौत।
2002 : गोधरा रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस पर हमले के बाद गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा। गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हमला। दिल्ली मेट्रो की शुरुआत।
2003 : अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर लौट रहा कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त। कल्पना चावला की मौत।
2004 : सुनामी के कहर से दक्षिण भारत के राज्यों में भीषण तबाही। 35 हजार की मौत। राज्यवर्धनसिंह राठौर ने एथेंस ओलिंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत रजत जीता।
2005 : जम्मू-कश्मीर में प्रलंयकारी भूकंप में हजारों लोगों की मौत। लाखों बेघर।
2006 : मुंबई में श्रृंखलाबद्ध बम धमाके सैकड़ों की मौत।
2007 : प्रतिभा पाटिल देश में पहली महिला राष्ट्रपति बनी। अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण परमाणु करार।

08/08/2015

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
उत्तर :- 28 फरवरी को
■विटामिन ए की प्रचुर मात्रा होती है।
उत्तर :- गाजर में,
■रेडियां तरंगों का परार्वतन करने वाली वायुमण्डलीय परत को क्या कहते है।
उत्तर :- आयनमण्डल
■पथ्वी का सबसे गहरा पृष्ठ गर्त है।
उत्तर :- मरियाना खाई
■एक धातु कुछ समय तक खुली हवा में पड़ी रही उस पर हरे कार्बोनेट की परत बन गई वह धातु क्या है।
उत्तर :- कॉपर
■भारत का पहला इंजीनियरिगं कॉलेज कहाँ स्थित है।
उत्तर :- रूकड़ी में
■लांग वाक टू फ्रीडम पुस्तक के लेखक कौन है।
उत्तर :- नेल्सन मंडेला
■साधारण जल का क्वथनांक 100℃ और गलनांक 0℃ होता है।
■जल को ठण्डा किया जा सकता है अधिकतम -27° सेल्शियस
■0°सेल्शियस से 4° सेल्शियस तक गर्म किए जाने पर पानी सिकुड़ता है।
■ जल का सर्वाधिक घनत्व 4° सेल्शियस होता है।
■पहाड़ की अधिक ऊँचाई पर जल 71° सेल्शियस पर ही उबलने लगता है।
■ जल में वायु का बुलबुला अवतल लेंस की भांति व्यवहार करता है।
■ जल से बर्फ जमने में आयतन में 9 प्रतिशत की वृध्दि होती है।
■ जल के वाष्पीकरण की गुप्त उष्मा 540 कैलोरी/ग्राम होती है।
■ किसी भी बर्तन में जल पर तैरती हुई बर्फ के पिघलने से जल के तल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

08/08/2015

Q1. किसी वस्तु को 524 रूपये में बेचने से
उतना लाभ होता हैं जितना उसे
452 रूपये में बेचने से हानि होती हैं
उस वस्तु का क्रय मुल्य कितना हैं।
Trick- जितना+उतना/2 मतलब,
जितना 452+उतना 524/2
= 452+524/2
= 976/2
= 488 Ans.
Q.2. एक वस्तु को 700 रूपये में बेचने पर
जितना लाभ होता हैं
उतनी ही हानी उसे 450 रूपये में
बेचने से होती हैं उस वस्तु का क्रय मुल्य
कितना हैं।
Trick से;- जितना+उतना/2
= 700+450/2
= 1150/2 = 575 Ans..
Note;- दोस्तों सवाल मे जहां भी,
जितना लाभ,
उतनी हानि या जितनी हानि,
उतना लाभ दिख जाये,
बस वहीँ बिना कुछ सोचे समझे,,
(जितना+उतना/2) ट्रिक
लगा दो और Ans मिनट से पहले तैयार !

08/08/2015

1. सर्वप्रथम संविधान सभा की बैठक
कब हुई?— 9 दिसम्बर, 1946 को
2. संविधान
सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे
नियुक्त किया गया था?— डॉ.
सच्चिदानन्द सिन्हा को
3. प्रारूप समिति ( संविधान )
का अध्यक्ष किसे बनाया गया था?
— डॉ. भीमराव अम्बेडकर को
4. भारतीय संविधान को कब
अंगीकार किया गया?— 26 नवम्बर,
1949 को
5. भारत का संविधान भारत
को किस रूप में वर्णित करता है?—
राज्यों के संघ के रूप में
6. भारतीय संविधान के अनुसार
‘राजनीतिक शक्ति’ का आधार
क्या है?— भारत की जनता
7. भारत का संविधान भारत के लिए
किस प्रकार की सरकार
की व्यवस्था करता है?— संसदीय
8. भारतीय गणराज्य का संवैधानिक
अध्यक्ष कौन होता है?— राष्ट्रपति
9. संविधान में वर्णित मौलिक
अधिकारों की रक्षा कौन करता है?
— सर्वोच्च न्यायालय
10. ‘मिनी कंस्टीटयूशन’ किसे
कहा जाता हैं?— 42 वें संविधान
संशोधन को
11. संविधान का रक्षक किसे
बनाया गया हैं?— उच्चतम न्यायालय
को
12. संविधान की आत्मा किसे
कहा गया है?— प्रस्तावना को
13. भाषा के आधार पर पहला कौन-
सा राज्य गठित किया गया?—
आन्ध्रप्रदेश
14. दादरा और नगर हवेली भारत में
शामिल करने से पूर्व किसके उपनिवेश
थे?— पुर्तगाल
15. विदेशी नागरिकों को भारत
की नागरिकता प्रदान करने
की आवश्यक शर्त क्या हैं?— दस वर्ष तक
भारत में निवास
16. भारत में किस राज्य के
लोंगों को दोहरी नागरिकता प्राप्त
हैं?— जम्मू-कश्मीर
17. मौलिक अधिकार कितने हैं?— 6
18. संविधान में कितने मूल
कर्तव्यों का उल्लेख किया गया है?—
11.
19. संघीय
कार्यपालिका की शक्ति किसमें
निहित हैं?— राष्ट्रपति
20. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के
चुनाव संबंधी विवाद कौन
सुलझाता हैं?— सर्वोच्च न्यायालय
21. राष्ट्रपति के चुनाव में कौन भाग
लेता है?— संसद और राज्य विधान
सभाओं के सदस्य
22. भारत का सर्वोच्च सेनापति कौन
होता है?— राष्ट्रपति
23. संसद की स्वीकृति के पश्चात
राष्ट्रपति शासन कितने दिन
प्रभावी रहता हैं?— छ: माह
24. ‘सार्वजनिक धन’ का संरक्षक किसे
कहा जाता है?— नियंत्रक-महालेख
ा परीक्षक को
25. किस राज्य की विधान
सभा का कार्यकाल 6 वर्ष है?— जम्मू-
कश्मीर
26. सर्वप्रथम
पंचायती राजव्यवस्था को किस
राज्य में लागू किया गया?—
राजस्थान ( नागौर, 2 अक्टूबर, 1959
को )
27. भारत में कितने राज्य व केन्द्रशसित
प्रदेश हैं?— 28 राज्य व 7 केन्द्रशासित
प्रदेश
28. जनहित याचिका किस
न्यायालय में दायर की जा सकती है?
— उच्चतम न्यायालय और उच्च
न्यायालय दोनों में
29. भारत में मताधिकार के लिए
कितनी आयु सीमा निर्धारित
की गई हैं?— 18 वर्ष
30. भारतीय संघ
की राजभाषा क्या है?— हिन्दी

08/08/2015

1. 'विटामिन-सी' का सबसे अच्छा स्त्रोत
क्या है? --- आंवला
2. किसके द्वारा आनुवंशिकता के विज्ञान
को 'आनुवंशिकी' कहा गया? --- वॉटसन
3. सौर ऊर्जा किससे प्राप्त होती है? ---
सूर्य
4. धूल प्रदूषण रोकने के लिए सबसे उपयुक्त वृक्ष
है --- -नीम
5. निम्नलिखित में ऊष्मा का सबसे अच्छा
सुचालक कौन है? --- ठंडा पानी
6. निम्नलिखित में से किस धातु का प्रयोग
मानव द्वारा सबसे पहले किया गया? ---
ताँबा
7. निम्न में से किसके द्वारा सबसे अधिक
ध्वनि प्रदूषण होता है? --- हवाई जहाज़ की
उड़ान भरना
8. प्रकाश छोटे-छोटे कणों से मिलकर बना
है, जिसे कहते हैं? --- फोटॉन
9. अंतरिक्ष यात्री को बाह्य आकाश कैसा
दिखायी पड़ता है? --- काला
10. अस्त होते समय सूर्य लाल रंग का क्यों
दिखायी देता है? --- प्रकीर्णन

08/08/2015

doston prt vacancy jald nikalne wali hain saath main tgt ki bhi lagbhag 23000 vacancy admin aur mcd dono ki niklengi apni tayyari shuru kar do time kam milega

aaditya college
budh vihar
phase 1 main kanjhawala road
opp. hero bike showroom

Photos 31/07/2015

AADITYA COLLEGE WISHES HER FORMER DIRECTOR MRS. MANEETA JI ON HER BIRTHDAY. HAPPY BIRTHDAY Madam

Photos 29/07/2015
Want your school to be the top-listed School/college in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


I1/76 Bduh Vihar Phase 1
Delhi
110086