03/09/2026
"भारतीय कृषि की युगिन परिकल्पना: व्यवसाय एवं तकनीक का बदलता परिदृश्य" विषय पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे एग्रीविजन के 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन ICAR के उपमहानिदेशक (कृषि शिक्षा) डॉ यशपाल सिंह मलिक जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एग्रीविजन के राष्ट्रीय प्रमुख विक्रम फरस्वाण, सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. अमित गोस्वामी, एग्रीविजन दिल्ली प्रांत संयोजक तरुण शर्मा, एवं राहुल धाकड़ जी उपस्थित रहे।