20/03/2026
सुप्रभात 🙏🙏
आप सभी को विश्व गौरैया दिवस की शुभकामनाएं
आज के समय में आदमी अपने आप में इतना व्यस्त है कि वो अपने आस पास क्या चल रहा है उसको इस बात की कोई जानकारी ही नही होती हैं इतिहास में आदमी ने इतना अकेला कभी महसूस नहीं किया जितना आज. आज आदमी को सिर्फ ये सिखाया और बताया जाता है कि पैसे कमाओ पैसे से ही सब कुछ मिलता है अगर आप पैसे नहीं कमा पाए तो आप किसी काम के नहीं लेकिन जो लोग भी इस तरह का ज्ञान देते है आप उन लोगों से पूछो आप ने पैसे कमाए आप को वो सब मिल गया जिससे आप संतुष्ट हो गए आप पाएंगे वो भी निराश है उसकी भी जैसी कामना थी वैसा जीवन नहीं जी पाया.
हम सभी को लगता है कि पैसे ही अच्छा जीवन जिया जा सकता है लेकिन ये सत्य नहीं है अगर ऐसे होता तो हर पैसे वाला व्यक्ति आनंदित होता लेकिन ऐसा नहीं है व्यक्ति की इसी कामनाओं ने पृथ्वी को नर्क बना दिया है उन्हीं सब के घातक परिणाम सामने आने प्रारंभ हो गए है इन्हीं सब मानवीय कुकर्मों का एक नन्हे से जीव ने भी भुगतान किया है जिसकी हम यहां आज बात कर रहे है जिसका नाम गौरैया है आप सभी लोगों ने देखा होगा जो लोग भी 2010 से पहले जन्मे होंगे वो सब से जीव से चिरपरिचित हैं कितने मासूम थे ये बिचारे पक्षी लेकिन इन्हें क्या पता था कि कुछ ही समय में इनका जीवन बिल्कुल बुरी तरह से समाप्त होने लगेगा और इन सब का कारण मानव की आंधी कामना पर जो लोग ये सोच रहे है कि हुआ जो हुआ हम को क्या दिक्कत हम तो वैसे ही है जैसे पहले थे लेकिन दोस्तो ऐसे बात नहीं है कि ये बेचारे नन्हे जीव इसका अकेले भुगतान करेंगे हम सब भी इस चीज का भुगतान करेंगे. जरा एक बार उस नन्हीं मां के बारे में सोचो अपने चूज़े के लिए खाना लाने गई और कभी वापस ही नहीं आई जरा उस बच्चे की खाना पाने और मां की प्रतीक्षा के बारे में सोचो आप भी किसी मां के बच्चे होंगे या किसी बच्चे के माता पिता। बाकी बात बहुत ही जल्द आने वाले वीडियो में विस्तार से करेंगे आप से को मेरा प्यार भरा नमस्कार।
आप का अपने प्यारा S.B