**CTET की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण**
अगर CTET के पेपर में अच्छे अंक लाना हो तो.. शायद ये बातें आपके काम आ जाए..
सबसे पहले तो ये बात गांठ बांध लो कि..
*"बालक कभी गलत नही हो सकता,
शिक्षा व्यवस्था ही गलत है.. या आपका पढ़ाने का तरीका..
*CTET का पूरा पेपर सिर्फ दो चीजों पर टिका होता है वो है..
*सकारात्मक एवं नकारात्मक*
अब हम सबसे पहले जानेंगे कि नकारात्मक तथ्य कौन-कौन से हो सकते हैं..
*नकारात्मक तथ्य----
1. जहां याद करने व रटने की बात हो रही हो तो, दिमाग में बैठा लो कि ये नकारात्मक बिंदु है इसलिए बच्चे को इस ओर नहीं ले जाना है.
2. अगर किसी विकल्प में शिक्षार्थी के लिए दंड का समर्थन किया जा रहा हो तो, तो आपको ऐसे विकल्प का समर्थन नहीं करना है.
3. जहां अलगाव या विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उनके ग्रुप बनाने की बात हो रही हो, तो आपको ये नहीं करना है.
4. जहां लड़के व लड़कियों में भेदभाव या लड़कों को लड़कियों से उच्चतम बताया जा रहा हो, या लड़कियों को लड़कों से.. तो आपको ऐसे विकल्प के साथ नहीं जाना है. लड़की व लड़का दोनों समान है एक शिक्षक की नजर में..
5. जिस विकल्प में सिलेबस को पूरा करवाने या किताबी ज्ञान पर बल दिया जा रहा हो, तो मान लो कि ये संकीर्ण विचारधारा है और आपको इसका सपोर्ट नहीं करना है.
6. जिस विकल्प में विद्यार्थियों से अनुशासन स्थापना की बात हो रही हो, उस विकल्प के साथ नहीं जाना है.
7. जिस विकल्प में व्याख्यान विधि की बात हो रही हो या विद्यार्थियों को केवल श्रोता बनाने का समर्थन हो तो उस विकल्प के साथ आपको नहीं जाना है.
8. जिस विकल्प में विद्यार्थियों को किसी चीज़ के लिए दोषी ठहराया गया हो तो आपको ऐसे विकल्प की ओर नहीं जाना है.. समझ जाओ कि ये निगेटिव बिंदु है..
9..जिस विकल्प में अंक या ग्रेड देने या केवल परीक्षा पास करने की बात कही जा रही हो तो आपको उसके साथ सहमत नहीं होना है मतलब ये कि ये नकारात्मक विकल्प है.
10. यदि किसी विकल्प में बालक को अनुतीर्ण करने की बात हो रही हो.. या.. उसी कक्षा में रोकने की बात हो रही हो तो समझ जाना कि ये गलत है.. बालक कभी फेल नहीं हो सकता है.. शिक्षा पद्धति में ही दोष है..
अब बात करते हैं सकारात्मक तथ्यों की..
*सकारात्मक तथ्य --
1. जहां विद्यार्थियों को अधिकाधिक अवसर दिए जा रहे हों.
2. जहां बहुभाषिकता पर बल दिया जा रहा हो.
3. करके सीखने को प्रोत्साहित किया जा रहा हो.
4. जहां विद्यार्थियों को कोई कार्य करने हेतु स्वतंत्रता दी जा रही हो.
5. जहां सभी विद्यार्थियों के समावेशन की बात की जा रही हो..
6. जहां कक्षा कक्षीय जीवन को वास्तविक जीवन से जोड़ा जा रहा हो.
7. जहां विद्यार्थियों में सृजनात्मकता एवं जिज्ञासा विकसित की जा रही हो.
सकारात्मक तथ्यों वाले ऑप्शंस के साथ ही आपको जाना है..
*विशेष - कुछ शब्द भी सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों होते हैं..
जैस - "प्रोत्साहित" एवं "हतोत्साहित"..
CTET के पेपर में कई सारे प्रश्नों में ये दोनों शब्द कई बार देखने को मिलेंगे..
प्रोत्साहित शब्द सकारात्मक है, जबकि हतोत्साहित शब्द नकारात्मक है.. बस आपको ध्यान ये रखना है कि ये किस अर्थ में प्रयुक्त हो रहे हैं..
(जैसे - या तो सही चीज को प्रोत्साहित किया जा रहा होगा या फिर सही चीज़ को हतोत्साहित.. या
गलत बात को प्रोत्साहित किया जा रहा होगा या गलत बात को हतोत्साहित) तो किस अर्थ में प्रयोग हो रहा है इनका.. ये ध्यान रखें..
और भी कई शब्द देखने को मिलेंगे जैसे - आंशिक, पूर्ण, केवल..
केवल शब्द का प्रयोग ज़्यादातर नकारात्मक अर्थ में ही प्रयोग होता है.. इस चीज का अवश्य ध्यान रखें.. फिर भी किस परिस्थिति में प्रयोग हो रहा है.. ये ध्यान अवश्य रखें..
* ऊपर बात हो चुकी है सकारात्मक एवं नकारात्मक तथ्यों की..
पूरा पेपर इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमेगा..
कई प्रश्न ऐसे होते हैं जिनमें ये पूछकर कन्फ्यूज किया जाता है।
कि कौनसा सही है कौनसा सही नहीं है...
या अलग तरीके से प्रश्न पूछा जाता है तो प्रश्न को ध्यान से पढ़ना है पहले कि पूछा क्या है.. ऑप्शंस पूरे पढ़ें क्योंकि कई बार गलत पूछा होता है और आपको पहला ही ऑप्शन सही लगता है और आप वहीं रूक जाते हैं.. तो इस चीज का ध्यान रखें...
*CTET में प्रेक्टिस ही काम आती है साथ ही में आपकी सकारात्मक सोच एवं आपका कॉमन सेंस..
*ऊपर लिखी बातों का अवश्य ध्यान रखें.. क्योंकि अधिकतर पेपर इन्हीं बिंदुओं के आसपास रहेगा.. साथ ही में हर टीचिंग एग्जाम में ये तथ्य आपके काम आयेंगे.. इसलिए सही से नोट कर लें.. 🙏
*जहां समझ में नहीं आया हो पूछ सकते हो...
ये मेरे निजी अनुभव है.. 🙏🙏
Manish Madhuban
The basic purpose of education is to enhance the personality of the individual, to create self-confi
12/08/2023
आइंस्टीन के ड्राइवर ने एक बार आइंस्टीन से कहा--"सर, मैंने हर बैठक में आपके द्वारा दिए गए हर भाषण को याद किया है।"
आइंस्टीन हैरान !!!
उन्होंने कहा- "ठीक है, अगले आयोजक मुझे नहीं जानते।आप मेरे स्थान पर वहां बोलिए और मैं ड्राइवर बनूंगा।
ऐसा ही हुआ, बैठक में अगले दिन ड्राइवर मंच पर चढ़ गया।और भाषण देने लगा...
उपस्थित विद्वानों ने जोर-शोर से तालियां बजाईं।
उस समय एक प्रोफेसर ने ड्राइवर से पूछा - "सर, क्या आप उस सापेक्षता की परिभाषा को फिर से समझा सकते हैं ?"
असली आइंस्टीन ने देखा बड़ा खतरा !!!
इस बार वाहन चालक पकड़ा जाएगा। लेकिन ड्राइवर का जवाब सुनकर वे हैरान रह गए...
ड्राइवर ने जवाब दिया- "क्या यह आसान बात आपके दिमाग में नहीं आई ?
मेरे ड्राइवर से पूछिए,---वह आपको समझाएगा।
नोट : "यदि आप बुद्धिमान लोगों के साथ चलते हैं, तो आप भी बुद्धिमान बनेंगे और मूर्खों के साथ ही सदा उठेंगे-बैठेंगे तो आपका मानसिक तथा बुद्धिमता का स्तर और सोच भी उन्हीं की भांति हो जाएगी..!!
DSSSB द्वारा कुछ पदों पर विज्ञापन जारी किया गया है...
टीचिंग पोस्ट की बात करूं तो वे इस प्रकार है -
1. Music Teacher
2. TGT Special Education Teacher
3. PGT Sanskrit Male/Female
4. PGT English Male/Female
5. TGT Computer Science
6. PGT Fine Arts
7. PGT Agriculture
अगर आप दुसरी किसी पोस्ट में भी Eligible हो तो आप अप्लाई कर सकते हैं...
े
Eligibility PGT के पदों हेत..
मास्टर डिग्री हो संबंधित विषय में..
B.Ed किया हुआ हो....
यदि किसी के पास B.Ed नहीं है तो इन दो मामलों में आपको छूट मिल सकती है..
1. आपने संबंधित विषय में Ph.D की हुई हो.. या फिर..
2. आपके 12th, Graduation और मास्टर सभी में 50% अंक हों.. और इसके साथ ही ये भी है कि जॉइनिंग के तीनों सालों में ही आपको B.Ed करनी होगी..
Age - PGT के आयु सीमा 36 साल रखी गई है...
इसके अलावा SC, ST को 5 साल तथा OBC कैटगरी के स्टूडेंट्स को 3 साल की छूट प्रदान की गई है...
Note - PGT Fine Arts में B.Ed , की जरूरत नहीं है..
TGT के पदों हेतु Eligibilty..
TGT Special Education Teacher
स्पेशल एजुकेशन में B.Ed हो...
CTET Qualify होना जरूरी है...
Computer Instructor के लिए Computer में कोई डिग्री या डिप्लोमा हो.. CTET की आवश्यकता नहीं है..
आयु सीमा - TGT स्पेशल एजुकेशन टीचर के लिए आयु सीमा 30 साल रखी गई है..
जबकि TGT Computer Instructor के लिए 32 साल रखी गई है...
आयु सीमा व समस्त Eligibility Criteria की गणना 15 सितंबर, 2023 के आधार पर होगी.. इसका मतलब ये कि इस दिनांक से पहले आप समस्त Eligibility पूरी करते हों...
आवेदन शुरू होने की दिनांक 17 अगस्त, 2023 व आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2023 है..
वैकेंसी आने की शुरुआत हो चुकी है... जल्दी ही बाकी दूसरे पदों हेतु भी जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.. तैयारी रखें...
KVS में भी ट्रांसफर चल रहे हैं.. इसके बाद LDCE वालों को पोस्टिंग दी जाएगी.... उसके बाद Direct Recruitment वालों को पोस्टिंग..
सितंबर अक्टूबर तक Direct Recruitment वालों की पोस्टिंग शुरू हो जाएगी...
इसके अलावा EMRS में आवेदन चल रहे हैं.. आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त, 2023 है..
22/06/2023
कभी नेनुँआ टाटी पे चढ़ के रसोई के दो महीने का इंतज़ाम कर देता था!
कभी खपरैल की छत पे चढ़ी लौकी महीना भर निकाल देती थी;कभी बैसाख में दाल और भतुआ से बनाई सूखी कोहड़ौरी,सावन भादो की सब्जी का खर्चा निकाल देती थी!
वो दिन थे,जब सब्जी पे
खर्चा पता तक नहीं चलता था!
देशी टमाटर और मूली जाड़े के सीजन में भौकाल के साथ आते थे,लेकिन खिचड़ी आते-आते उनकी इज्जत घर जमाई जैसी हो जाती थी!
तब जीडीपी का अंकगणितीय करिश्मा नहीं था!
ये सब्जियाँ सर्वसुलभ और हर रसोई का हिस्सा थीं!
लोहे की कढ़ाई में,किसी के घर रसेदार सब्जी पके तो,गाँव के डीह बाबा तक गमक जाती थी!
धुंआ एक घर से निकला की नहीं, तो आग के लिए लोग चिपरि लेके दौड़ पड़ते थे।
संझा को रेडियो पे चौपाल और आकाशवाणी के सुलझे हुए
समाचारों से दिन रुखसत लेता था!
रातें बड़ी होती थीं;दुआर पे कोई पुरनिया आल्हा छेड़ देता था तो मानों कोई सिनेमा चल गया हो!
किसान लोगो में कर्ज का फैशन नहीं था;फिर बच्चे बड़े होने लगे,बच्चियाँ भी बड़ी होने लगीं!
बच्चे सरकारी नौकरी पाते ही,अंग्रेजी इत्र लगाने लगे!
बच्चियों के पापा सरकारी दामाद में नारायण का रूप देखने लगे;किसान क्रेडिट कार्ड डिमांड और ईगो का प्रसाद बन गया,इसी बीच मूँछ बेरोजगारी का सबब बनी!
बीच में मूछमुंडे इंजीनियरों का दौर आया!
अब दीवाने किसान,अपनी बेटियों के लिए खेत बेचने के लिए तैयार थे;बेटी गाँव से रुखसत हुई,पापा का कान पेरने वाला रेडियो, साजन की टाटा स्काई वाली एलईडी के सामने फीका पड़ चुका था!
अब आँगन में नेनुँआ का बिया छीटकर,मड़ई पे उसकी लताएँ चढ़ाने वाली बिटिया,पिया के ढाई बीएचके की बालकनी के गमले में क्रोटॉन लगाने लगी और सब्जियाँ मंहँगी हो गईं!
बहुत पुरानी यादें ताज़ा हो गई;सच में उस समय सब्जी पर कुछ भी खर्च नहीं हो पाता था,जिसके पास नहीं होता उसका भी काम चल जाता था!
दही मट्ठा का भरमार था,
सबका काम चलता था!
मटर,गन्ना,गुड़ सबके लिए
इफरात रहता था;
सबसे बड़ी बात तो यह थी कि,
आपसी मनमुटाव रहते हुए भी
अगाध प्रेम रहता था!
आज की छुद्र मानसिकता,
दूर-दूर तक नहीं दिखाई देती थी,
हाय रे ऊँची शिक्षा,कहाँ तक ले आई!
आज हर आदमी,एक दूसरे को
शंका की निगाह से देख रहा है!
विचारणीय है कि,
क्या सचमुच हम विकसित हुए हैं,या
यह केवल एक छलावा है
......
17/06/2023
12/06/2023
ज़िंदगी गुज़र रही है किरदार
निभाते -निभाते.....
मैं कौन हूँ.....? ये सवाल आज भी है।।
19/02/2023
https://youtu.be/Lg4KkgLkwr0
यदि आपने केन्द्रीय विद्यालय का पेपर दिया है या देने वाले हैं तो यह वीडियो आपके लिए उपयोगी है। सब्जेक्ट कॉम्बिनेश, लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू पर अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं कैलाश सर जो केन्द्रीय विद्यालय में वर्तमान में एक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
Interview Questions And Answers In Hindi | KVS Demo Class | KVS Interview | Kailash Sir | Manish Sir KVS Interview | KVS Demo Class | How To Prepare KVS Exam | KVS Interview PRT, TGT and PGT Questions | KVS Interview | Interview Questions And Answers In Hind...
09/02/2023
शिक्षा को अगर आपके जीवन में सर्वश्रेष्ठ स्थान मिल गया तो निश्चिन्त रहिएगा सफलता आपकी ही होगी।🙏❤️
KVS में ऑनलाइन एग्जाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां... शायद आप लोगों के काम आ जाए..
कई स्टूडेंट्स ऐसे हैं जो पहली बार कोई परीक्षा ऑनलाइन देने जा रहे हैं... तो ऐसे लोग थोड़ा असमंजस की स्थिति में है कि क्या होगा.. कैसे कुछ करना होगा..
पहले के एग्जाम्स तो OMR शीट के माध्यम से दिए हैं.. ऑनलाइन में पता नहीं क्या होगा..
तो.. अगर आपके मन में ऑनलाइन एग्जाम के संबंध में कोई शंका हो तो निकाल दें.. CBSE द्वारा जो KVS के एग्जाम्स लिए जा रहे हैं.. वो सब करना एकदम आसान है.. आपको किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी..
1. आपको को कोई डिटेल्स नहीं भरनी.. किसी भी कम्प्यूटर पर बैठ सकते हैं.. आप फिर भी वहां जो शिक्षक हैं उनके अनुरूप ही बैठें...
लेकिन आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पिन व पासवर्ड से लॉगइन करना होगा... पिन व पासवर्ड उनकी ओर से बताया जाता है..
और जैसे ही लॉगइन करोगे.. आपका ही पेपर ओपन होगा.. जिस पोस्ट के लिए आपने अप्लाई किया है..
2. पेपर करने के दौरान सारे जो सेक्शन है, वे सब ओपन होंगे.. मतलब आप किसी भी सेक्शन में जा सकते हैं.. जैसे मान लो मैंने हिन्दी लैंग्वेज सॉल्व कर ली और अब मैं English Language सॉल्व कर रहा हूँ तो मैं वापस हिन्दी Language वाले Section में जा सकता हूँ.. कि कोई प्रश्न छूट तो नहीं गया या... मुझे गलत लग रहा है तो आप उसे दोबारा चैक कर सकते हैं..
तो पेपर के सारे हिस्से ओपन रहेंगे.. आप जो मर्जी हो वो पार्ट पहले कर सकते हैं.. आप स्वतंत्र होंगे..
3. प्रश्नों के ऑप्शंस का क्रम परिवर्तित रहेगा.. इसलिए सही से देखकर उत्तर देवें..
ऑप्शन ऐसे रहेंगे..
2
4
1
3
मतलब ऊपर नीचे होंगे.. तो इस चीज़ का विशेष ध्यान रखें..
4. आपको स्क्रीन पर एक बार में एक ही प्रश्न दिखेगा.. और Next करते ही दूसरा.. यदि किसी प्रश्न में शंका हो तो उस पर फ्लेग लगा दें.. या नहीं तो आपको जो Rough पेज दिया जायेगा उस पर उस प्रश्न का नंबर व पार्ट लिख लें ताकि आप दोबारा उस प्रश्न को ढूंढकर चैक कर सकें...
5. Instructions पढ़ लेवें, और किसी भी प्रकार की समस्या हेतु वहां जो सुविधा प्रदाता हैं.. उनकी सहायता लेवें.. लेकिन घबराएं बिलकुल नहीं...
बाकी ऑनलाइन एग्ज़ाम को लेकर किसी भी प्रकार की शंका हो तो निकाल दें.. मजा आयेगा आपको एग्ज़ाम देने में.. बस माउस से क्लिक करते जाना है.. और कुछ नहीं करना... 😀
अब जितना समय हैं.. अच्छे से पढ़ लेवें.. Confident रहें... तभी पेपर में अच्छा कर पाओगे..
कुछ लोग कई एप्स पर Mock Test भी लगा रहे हैं.. तो यदि कम मार्क्स भी आ रहे हैं तो भी निराश नहीं होना हैं..
ऑनलाइन एग्जाम में कैसा प्रदर्शन करते हैं.. वो मायने रखेगा.. शुभकामनाएं हमेशा बनी रहेगी आप सबके लिए..
KVS Exam 2023
आख़िरी 10–15 दिन की Strategy .
सबसे पहले तो घबराना नहीं है। आपको उतना ही Time मिला है जितना बाकी सब को मिला है। कोई भी Candidate ऐसा नहीं है जो 100% Syllabus Complete कर के Paper देने आए। सबका कुछ न कुछ छूट रहा है।
बहुत से Students हार मान चुके हैं। उनको लग रहा है उनका नहीं होगा। पर अगर आप 70% तक Syllabus कर चुके हो तो आपको इन 10–15 दिन एक बार फ़िर से पढ़ाई में जी–जान लगा देनी है। आप Select हो सकते हो बशर्ते आप इन दिनों गलतियां न करो।
अगर Paper में आपको Time मिला होता तो मैं ये नहीं कहता पर आपको आखिरी दिन तक नए Concepts को पढ़ना है। मगर जो पढ़ चुके हो उसकी Revision ज्यादा करनी है। रोज़ के Schedule में 2 घंटे नए Topics के लिए रखिए, 2 घंटे Mock Test के रखिए और 4 से 6 घंटे Revision के रखिए।
अगर आप किसी Temporary जॉब में हो तो अब छुट्टी लेने का Time है। आज से Exam की Date तक छुट्टी ले लीजिए। अगर अभी रोज के आठ दस घंटे मेहनत नहीं की तो आगे दुख होगा। Long Term सोचिए। छोटे लालच बड़े नुकसान करवा देता है।
अगर अभी तक Full Length Tests करने शुरू नहीं किए हैं तो अब कर दो। और Test सिर्फ़ अपना Rank जानने के लिए मत देना। Test देकर 3 घंटे Concentration से बैठने की आदत डालो।
इसके अलावा Test में गलत हो रहे सवालों के Solution देखो और अपने Concept Imorove करो। बहुत से Test देने से आपकी एक Mental Strategy Develop होगी और आपको Time Manage करना आएगा।
आपके पास Limited Time है इसे Waste मत करो। इस Time YouTube पर 5, 6 घंटे वाले Marathon Classes देखने से आपकी जॉब आपके हाथ से जा सकती है। जितने MCQ YouTuber पर लोग आपको 5 घंटे में कराएंगे उस से ज्यादा आप ख़ुद दो घंटे में कर लोगे। जॉब वाले Exams के लिए Marathon सिर्फ़ Time Waste होती है।
इस Time पर आपको Motivation की ज़रूरत है मगर बिना Content पढ़े Motivation लेने से आपका Selection नहीं होने वाला। "ये नौकरी हमारी है" या "हम KVS जीतेंगे" जैसे फर्जी नारे आपका जोश तो बढ़ा सकते हैं मगर Selection नहीं करवा सकते। Selection के लिए आपको बहुत पढ़ना पड़ेगा।
आखिरी बात। लोग क़िस्मत से CTET जैसे Exam में पास हो सकते हैं पर KVS में नहीं है। जिनको ये Over-Confidence है कि उन्होंने आखिरी 15 दिन में किसी YouTuber की Marathon Claases देख कर CTET में बहुत अच्छे नंबर लिए तो वो KVS के Exam में अपनी गलतफहमी दूर करने के लिए तैयार रहें।
Sincerity से मेहनत कर रहे सभी Students को All the Best. मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। हो सकता है आपको अभी बहुत डर लग रहा हो। पर आपने मेहनत करी है आपको आपकी मेहनत Paper में काम आती दिखेगी। और आप Select हो जाओगे।
20/01/2023
NVS यानी नवोदय विद्यालय समिति द्वारा Direct Recruitment Drive 2022 के अंतर्गत TGT के समस्त पदों पर हुए ऑनलाइन एग्जाम के बाद..
इंटरव्यू हेतु शॉर्टलिस्ट हुए कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी गई है..
साथ ही में इंटरव्यू का शेड्यूल भी दे दिया गया हैं.. इंटरव्यू हेतु वेन्यू , डेट व रिपोर्टिंग टाइम भी दे दिया गया है.. 13 फरवरी 2023 से इंटरव्यू शुरू हो रहे हैं..
सफल उम्मीदवार अपना-अपना नाम देख लें...
TGT के पदों के लिए पांच गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है.. (प्रत्येक विषय के लिए)
जो सिलेक्टेड कैंडिडेट्स हैं.. उनकी E-mail आइडी पर Interview हेतु Call Letter भेजा जाएगा.. (एक लिंक के माध्यम से डाउनलोड करना होगा)
इसलिए संबंधित उम्मीदवार अपनी-अपनी मेल आईडी चैक करते रहें..
फाइनल मेरिट 80:20 के प्रतिशत से बनाई जायेगी..
यदि किसी कैंडिडेट को E-mail द्वारा Call Letter प्राप्त नहीं होता है तो.. वे दी गई हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं..
ये परिणाम आप नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.. वहां PDF अपलोड की गई हैं.. उसमें आप अपना नाम देख सकते हैं.. संबंधित पोस्ट की सूची में..
ये ऑनलाइन एग्जाम अभी नवंबर 2022 में आयोजित किया गया था... और.. वैकेंसी का नोटिफिकेशन जुलाई 2022 में जारी किया गया था...
कुछ दिनों में TGT North East Special Vacancy का भी रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा... इंतजार करते रहें...
और NVS वेबसाइट का अवलोकन करते रहें..
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Telephone
Website
Address
Delhi
Opening Hours
| Monday | 8am - 6am |
| Tuesday | 8am - 6am |
| Thursday | 8am - 6am |
| Friday | 8am - 6am |
| Saturday | 8am - 6am |