Talujas Academy

Talujas Academy

Share

ONE N ONLY GOVT. REGD. INSTT..ENABLED WTH INTERACTIVE CLASSROOM IN DELHI. YEAR 2020, WE LAUNCHED LIV

15/04/2020

How Math is easy at Cuemath !!!
| Book Your Online Demo |

08/04/2020

कितने शर्म की बात है कि लॉकडाउन में हमारा बस एक ही काम - घर पर रहना ही शुभ काम - लेकिन वो भी हमसे नहीं बन पड रहा ||

अपने तथा अपने देश की खातिर "क्या आप इस बात का प्रण ले सकते हैं" ?

हम सभी भारतवासिओं तथा ख़ास तौर से सभी स्कूलों के स्टूडेंट्स, पेरेंट्स तथा टीचर्स से अपील करते है की कृपया उन सभी लोगों का धन्यवाद करें जो इस मुश्किल घडी में अपने परिवार तथा घर से दूर रह कर देश की सेवा में निर्विघ्न जुटे हुए हैं | आये दिन हम न्यूज़ में सुन रहे हैं की कितने सारे डॉक्टर्स , सफाई कर्मचारी, तथा पुलिस में कार्यरत लोग हम लोगों की सेवा करते हुए इस कोरोना की लाइलाज बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं | इन लोगों के अथक प्रयासों के साथ साथ और भी कई लोग अपनी जान की परवाह किये बगैर हमारे देश की सेवा कर रहे हैं |
हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी बहुत बार हम सबसे बोल रहे हैं की लॉकडाउन की स्तिथि में हम सबने साथ देना है और इसे सफल बनाना है | ऐसे समय में पूरा विश्व कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहा है और हम अपने देश के लिए क्या कर रहे हैं | हमें बार बार बोला जा रहा है कि सभी ने अपना योदान देना है और हमारी सरकार, हमारे डॉक्टर्स , सफाई कर्मचारी , पुलिस विभाग तथा अन्य विभाग हम से हमारे योदान के नाम पर सिर्फ इतना मांगते है की हम बस अपने घर पर ही बने रहे तथा बहार न निकले और किसी क संपर्क में न आएं | लेकिन हम क्या कर रहे हैं , हम खुद ही उन सभी लोगों क ऊपर बोझ डाल रहे हैं | अपनी छोटी छोटी जरूरतों के लिए तथा लॉकडाउन के नियमों का पालन न कर के उनके लिए आये दिन विकट समस्याएं खड़ी कर रहे हैं |

आज हम सभी इस बात से बहुत अच्छी तरह से अवगत हैं की कोरोना की बीमारी पुरे विश्व में दिन बर दिन बढ़ती ही जा रही है और लॉकडाउन या कर्फ्यू ही इस समस्या से छुटकारा दिलाने का एकमात्र सहारा है. जिस तरह से हमारे देश में हालत चल रहे हैं उसको देखते हुए कई राज्यों क माननीय मुख़्यमंत्रियों ने हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी से लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर विचार करने को कहा है |

सभी जानते हैं की हमारे देश के ज्यदातर लोग नियम का पालन कर रहे हैं लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस मुश्किल घडी को समझ नहीं पा रहे, कृपया ये सन्देश उन सभी लोगों को दें जो इस नियम का पालन करबद्धता से नहीं कर रहे तथा आज भी कोशिश में लगे रहते है की चाहे कम ही क्यों न हो लकिन उनकी दिनचर्या चलती रहे | उन्हें इस बात का एहसास दिलाया जाये जिससे की वे भी सहयोग करें |

| बस योगदान इतना - ज्यादा घर पर रहे जितना |

क्या आप इस प्रण को लेने को तैयार हैं ?

वार्ना इस समस्या पर काबू पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन सा हो जायेगा । जबकि हमारे एक एक भारतवासी ने मन में कोरोना को हराने की ठानी हुयी है | हमारे एक भी भारतवासी का प्रयास विफल नहीं जाना चाहिए | हम अवश्य ही इस बीमारी से जल्द ही छुटकारा पा लेंगे |

भारत को जीताना है - कोरोना को हराना है

इस लड़ाई में भारत पुरे विश्व के लिए एक बहुत बड़ी मिसाल बन कर खड़ा होगा |

भारत माता की जय ! भारत माता की जय ! भारत माता की जय !

जय हिन्द !!

Want your school to be the top-listed School/college in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Pocket No 22 Sec 24 Rohini Nr. Best Mega Mall Rohini
Delhi
110085

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm
Sunday 9am - 7pm