14/11/2019
●भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू●
》14 नवंबर को, नई दिल्ली में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू होना है।
◇प्रमुख बिंदु
▪︎ऑस्ट्रेलिया, ईरान, ब्रिटेन और वियतनाम सहित कई देश भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2019 में भाग लेंगे।
▪︎उद्घाटन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री (MSME) नितिन गडकरी द्वारा किया गया है।
▪︎यह विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार के विभागों और एजेंसियों के लिए प्रगतिशील सुधारों, नई योजनाओं और पहलों के बारे में जानकारी के प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।
▪︎मेले में भाग लेने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, चीन, मिस्र, हांगकांग, इंडोनेशिया, ईरान, म्यांमार, नेपाल, थाईलैंड, ट्यूनीशिया, तुर्की, यूके और वियतनाम होंगे।
▪︎इस मेले में फोकस राज्य बिहार और झारखंड होंगे।
मेले के 39 वें संस्करण की थीम ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ है।