24/08/2026
जोश की सीमा नहीं, नित नए साज हैं l
बुलंदियों की चाह संग,जीत का आगाज़ है l
बढ़ाते चलो कदम तुम अपनी मंजिल की ओर,
तुम्हारे उत्साह से सुसज्जित तुम्हारा कल और आज है l
विक्टर पब्लिक स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का सराहनीय प्रमाण प्रस्तुत किया है l छात्रों ने रचनात्मक क्षेत्र में क्षेत्रीय स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर, विक्टर के सम्मान को गर्वित ऊँचाईयों पर स्थापित कर दिया हैं l
छात्रों को इस उपलब्धि हेतु समस्त विक्टर परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई एवम उज्ज्वल भविष्य की कामना l
प्रस्तुत कार्य अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है l
वरिष्ठ छात्रा वर्ग - प्रथम स्थान
वरिष्ठ छात्र वर्ग - द्वितीय स्थान
कनिष्ठ छात्र वर्ग - प्रथम स्थान
सफल प्रतिभागियों को बधाई ।
वाद -विवाद # वाचन कौशल # विक्टोरियन # विजेता #सफलता #
विक्टर पब्लिक स्कूल