24/08/2023
*मिल ही जाएगी राखी,* *मेरे मामा को आज*
*भेजी है जो मां ने प्रेम से,* *विक्रम के साथ ।*
*देखो विक्रम!*
*उतरना हल्के पांव, मामा के आंगन।*
*और फिर सौंप देना यह रक्षा सूत्र मामा के हाथ।*
*पांव छू कर फिर मामा के*
*जोर से कहना* *"मामा मैं आ गया।"*
*मामा फिर*
*लगा कर गले तुझको* *सच में यही कहेगा,*
*"पूरी दुनिया से मिला हूं मैं*
*पर तुझ से मिल कर* *मजा आ गया।"🇮🇳*
*शुभ कामनाएं💐💐*
*मिशन चंद्रयान 3*