Nipun India

Nipun India एक शिक्षाविद, लेखक, संविधानविद, राजनीतिक विश्लेषक हैं।

15/08/2026

Happy Independence Day

80th Happy independence Day
15/08/2026

80th Happy independence Day

14/08/2026

आदरणीय श्री गंगा प्रसाद जी, पूर्व राज्यपाल (पूर्वोत्तर) से पटना प्रवास के दौरान आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

व्यस्तता और समय की सीमाओं के बावजूद उनका स्नेह, आत्मीयता और एक सामान्य कार्यकर्ता के प्रति सम्मान का भाव मन को गहराई से स्पर्श कर गया।

इससे पूर्व विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में भी उनके व्यक्तित्व का एक प्रेरणादायक पक्ष देखने को मिला। एक शिक्षक होने के नाते मुझे यह जानकर विशेष प्रसन्नता हुई कि वे किसी भी कार्यक्रम में केवल औपचारिक उपस्थिति दर्ज कराने नहीं जाते, बल्कि पूरी तैयारी और अध्ययन के साथ पहुँचते हैं।

जीवन के इस पड़ाव में भी उनकी कर्मठता, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

आपका स्नेह और आशीर्वाद सशक्त भारत मंच पर इसी प्रकार बना रहे। हृदय से आपका आभारी हूँ।

माननीय प्रो. रामबचन राय जीपटना प्रवास के दौरान बिहार विधान परिषद के उपसभापति, आदरणीय प्रो. रामबचन राय जी से आत्मीय भेंट ...
13/08/2026

माननीय प्रो. रामबचन राय जी

पटना प्रवास के दौरान बिहार विधान परिषद के उपसभापति, आदरणीय प्रो. रामबचन राय जी से आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

संवैधानिक दायित्वों के साथ उनकी विद्वत्ता, सरलता और सौम्य व्यक्तित्व उन्हें विशिष्ट बनाते हैं। प्रत्येक भेंट में उनसे कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है। पटना प्रवास के दौरान उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आत्मीय चिंता सदैव प्रेरित करती है।

आपके आशीर्वाद और स्नेह के लिए हृदय से आभार।

आदरणीय श्री मनोज झा जी, प्रधानाचार्य, संस्कृत महाविद्यालय, पटना से आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ।साहित्य, संस्कृति ...
13/08/2026

आदरणीय श्री मनोज झा जी, प्रधानाचार्य, संस्कृत महाविद्यालय, पटना से आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

साहित्य, संस्कृति और संस्कार के प्रति उनका समर्पण तथा विद्वत्तापूर्ण व्यक्तित्व अत्यंत प्रेरणादायक है। मेरे प्रति उनके स्नेह, मार्गदर्शन और सशक्त भारत मंच के कार्यों में निरंतर दिए जा रहे सहयोग के लिए हृदय से आभार।

कल दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में भारत 24 चैनल की बहस में शामिल होने का अवसर मिला। एंकर पूर्णिमा जी के साथ हुई ...
12/08/2026

कल दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में भारत 24 चैनल की बहस में शामिल होने का अवसर मिला। एंकर पूर्णिमा जी के साथ हुई चर्चा में Gen G के विचार सुनकर विशेष प्रसन्नता हुई—व्यवस्था में कमियाँ हैं तो सुधार होना चाहिए, परिवर्तन भी आवश्यक है, लेकिन संवैधानिक मर्यादाओं और लोकतांत्रिक दायरे में।

यही लोकतंत्र की परिपक्वता है—व्यवस्था का विरोध नहीं, व्यवस्था में सकारात्मक सुधार। ऐसे संतुलित विचार लोकतांत्रिक विमर्श को नई दिशा देते हैं।

बहस के बाद धीरज भाई, ब्रजेश भाई और पंकज भाई के साथ चाय पर हुई आत्मीय चर्चा ने इस सार्थक संवाद को और यादगार बना दिया।

बिहार प्रवास के दौरान माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी से शिष्टाचार भेंट एवं शिक्षा के भविष्य को लेकर सार्थक ...
11/08/2026

बिहार प्रवास के दौरान माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी से शिष्टाचार भेंट एवं शिक्षा के भविष्य को लेकर सार्थक संवाद हुआ।

शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और युवा शक्ति को नई दिशा देने को लेकर विचारों का महत्वपूर्ण आदान-प्रदान हुआ।

बिहार विधान परिषद के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह जी से शिष्टाचार भेंट का सुअवसर मिला। आगामी योजनाओं एवं कार्यक्...
11/08/2026

बिहार विधान परिषद के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह जी से शिष्टाचार भेंट का सुअवसर मिला। आगामी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर सार्थक चर्चा हुई। 🙏

#बिहार #बिहारविधानपरिषद #शिष्टाचारभेंट #सशक्तभारत #सशक्तभारत_मंच

आत्मीय संबंधों की अपनी एक अलग पहचान होती है।आगरा प्रवास के दौरान आदरणीय अमित सिंह जी, डायरेक्टर, CFA से आत्मीय भेंट हुई।...
10/08/2026

आत्मीय संबंधों की अपनी एक अलग पहचान होती है।

आगरा प्रवास के दौरान आदरणीय अमित सिंह जी, डायरेक्टर, CFA से आत्मीय भेंट हुई। औपचारिक परिचय से आरंभ हुआ यह संबंध आज अग्रज के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का रूप ले चुका है।

हर परिस्थिति में उनका सहयोग, चिंता और मार्गदर्शन इस रिश्ते की सबसे बड़ी पूंजी है। कभी छोटी-सी नाराज़गी आई भी, तो अपनत्व और विश्वास ने संबंधों की गरिमा को सदैव बनाए रखा।

कुछ रिश्ते परिचय से नहीं, बल्कि विश्वास, आत्मीयता और साथ निभाने के भाव से पहचाने जाते हैं। 🙏

#आत्मीय_संबंध #विश्वास #अपनत्व #अग्रज_का_स्नेह #आत्मीय_भेंट #आगरा #स्नेह_और_सहयोग #रिश्तों_की_गरिमा #साथ_और_विश्वास

अग्रजतुल्य भाईसाहब श्री राजीव रंजन जी (DSW, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय) से पटना प्रवास के दौरान आत्मीय भेंट।मधुर व्यक्तित्...
10/08/2026

अग्रजतुल्य भाईसाहब श्री राजीव रंजन जी (DSW, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय) से पटना प्रवास के दौरान आत्मीय भेंट।

मधुर व्यक्तित्व, शांत स्वभाव और कर्मठ कार्यशैली के धनी राजीव जी सदैव सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए तत्पर रहते हैं। विश्वविद्यालयीय दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक एवं संगठनात्मक सरोकारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी रही है।

सशक्त भारत मंच के कार्यों को लेकर उनका स्नेह, चिंता और निरंतर सहयोग मेरे लिए विशेष आत्मीयता का विषय है।

भाईसाहब, आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे। 🙏

Address

Mukhrjee Nagar
Delhi
110009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nipun India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Nipun India:

Shortcuts

Share

Category