08/10/2013
कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2013 के लिए संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2013 (SSC Higher Secondary Exam 2013) की तिथियों में संशोधन किया है. पहले यह परीक्षा 10 और 24 नवम्बर 2013 को आयोजित होनी थी लेकिन एसएससी के तिथियों में संशोधन के पश्चात यह परीक्षा अब 20 अक्टूबर 2013, 27 अक्टूबर 2013 तथा 10 नवंबर 2013 को आयोजित की जानी है.