28/04/2024
आज दिनांक 27/4/2024 को विद्यालय की पूर्व छात्र परिषद् धरोहर के उपाध्यक्ष *श्री हरप्रीत सिंह जुनेजा* ने कक्षा XI/XII के छात्रों का कॉउंसलिंग और मोटीवेशनल SESSION लिया । यह कॉउंसलिंग session प्रधानाचार्य *श्री मान नगेंद्र कुमार पाण्डेय जी* के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ । हरप्रीत जी ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए 100% अंक लाना जरूरी नहीं है बल्कि सफलता के लिए अपने जीवन में प्राथमिकताओं को आधार बनाते हुए छोटे-छोटे लक्ष्यों का निर्धारण करना चाहिए। छोटे-छोटे लक्ष्यों को पूरा करके हम बड़ी आसानी से अपने जीवन के बड़े उद्देश्य को हासिल कर सकते हैं । सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक सेशन अटेंड किया और अपनी समस्याओं का निवारण भी प्राप्त किया । सत्र के आखिर में हरप्रीत जी ने सभी बच्चों को सफलता के मंत्र भी साझा किये। सीनियर कोऑर्डिनेटर राजेश जी ने विद्यालय की तरफ से हरप्रीत जी का धन्यवाद किया ।