होंगे कामयाब शिक्षा क्लब सेरहदा

होंगे कामयाब शिक्षा क्लब सेरहदा

Share

Upliftment Of Society

06/07/2026

📢 मासिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
होंगे कामयाब शिक्षा क्लब, सेरधा, कैथल (हरियाणा) द्वारा आयोजित मासिक परीक्षा 05 जुलाई को राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेरधा, कैथल (हरियाणा) के परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस परीक्षा में सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शैक्षणिक तैयारी का मूल्यांकन कराया। क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करना है।
हम सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। आशा है कि आप सभी इसी उत्साह के साथ आगामी मासिक परीक्षाओं में भी भाग लेंगे।
होंगे कामयाब शिक्षा क्लब
सेरधा, कैथल (हरियाणा)
"नियमित अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।"

13/05/2026

What a Information 😱 होंगे कामयाब शिक्षा क्लब सेरदा कैथल हरियाणा 136043❤️

Photos from होंगे कामयाब शिक्षा क्लब सेरहदा's post 12/05/2026

“होंगे कामयाब शिक्षा क्लब, सेरधा, कैथल, हरियाणा द्वारा दिनांक 03 मई 2026 को राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेरधा में परीक्षा आयोजित करवाई गई।”

27/04/2026

Let's Ready for Test 🤞

27/04/2026

📢 सूचना
आप सभी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 3 मई 2026 को होंगे कामयाब शिक्षा क्लब, सेरधा, कैथल (हरियाणा) द्वारा गवर्मेंट गर्ल्स कॉलेज, सेरधा में एक परीक्षा आयोजित की जा रही है।
👉 इस परीक्षा में कक्षा 10 तक के सभी छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।
👉 परीक्षा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं और परीक्षा में भाग लें।
धन्यवाद 🙏

09/04/2026

Monthly Exam of April 2026 held at Serdha kaithal haryana.

01/04/2026

🙏 सभी अभिभावकों से विनम्र अपील है कि 05 अप्रैल 2026 की मासिक परीक्षा में अपने बच्चों को अवश्य भेजें।
📚 आज की यह छोटी परीक्षा उनके उज्ज्वल भविष्य और आत्मविश्वास की मजबूत नींव बनेगी।

27/02/2026

"निःशुल्क परीक्षा का सुनहरा अवसर – अपने बच्चों के भविष्य को दें नई दिशा"
प्रिय अभिभावकों,
हर माता-पिता का सबसे बड़ा दायित्व अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत बनाना होता है। इसी उद्देश्य से कॉलेज में एक निःशुल्क परीक्षा (फ्री टेस्ट) आयोजित की जा रही है, जो विद्यार्थियों को अपनी योग्यता परखने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी।
आपसे विनम्र निवेदन है कि अपने बच्चों को इस परीक्षा में अवश्य सहभागी बनाएं।
यह केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, ज्ञान और सफलता की ओर बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।
आइए, एक सजग और जिम्मेदार अभिभावक होने का परिचय दें तथा अपने बच्चों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।
आपका सहयोग ही उनके सपनों को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति है।

27/02/2026

Ready for the Test 🤞🤞🤞🤞

09/02/2026

Thank you so much 😊

**हम बिहार निवासी श्री नीरज कोहली जी के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। सेरधा गाँव में पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आपने चार वर्षों तक जिस निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा दी, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रही है। आज इंडियन मिलिट्री अकादमी, देहरादून (उत्तराखंड) में कार्यरत होते हुए भी आपने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर देहरादून से हमारे गाँव आकर बच्चों का मार्गदर्शन किया, उन्हें सपने देखने का साहस दिया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
आपका यह स्नेह, समर्पण और सेवा भाव हमारे हृदय में सदैव अंकित रहेगा। हम सभी ग्रामवासी आपका कोटि-कोटि धन्यवाद करते हैं और आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।**

Want your school to be the top-listed School/college in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Serdha Kaithal
Delhi
136043