31/10/2016
☠☠भगवान् की मशीन ख़राब☠☠
भगवान् ने इंसान को बनाया बुद्धि दी ताकि वो दुसरो की मदद कर सके, इंसानियत को समझे, पेड़, पौधों, जानवरो और पर्यावरण जी अहमियत समझे उसकी रक्षा करे । एक प्रकार इंसान वो मशीन जिसकी रचना भगवान् ने की ।
इंसान के जीवन का क्या उद्देश्य इंसान के नजरिये से:-
इंसान पैदा होने से लेकर मरने तक - शिक्षा ग्रहण करता है, नॉकरी पाना, शादी करना, अपनी जरूरतों को पूरा करना, परिवार बढ़ाना, बच्चो की शिक्षा , बच्चो के भविष्य के लिए सेविंग करना, ताकि आने वाले समय में परिवार के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म बनाना ताकि परिवार सही तरीके से चलता रहे और विकास करता रहे ।
भगवान् ने हमे हवा दी, पानी दिया और पेड़ पौधे और पर्यावरण दिया क्योकि इनके बिना तो आप जीवन का उद्देश्य पूरा कर ही नहीं सकते ।इंसान ने हवा गन्दी की जिसके बिना इंसान जी ही नहीं सकता, पानी को पीने लायक नहीं छोड़ा और बिना पानी तो संसार बंजर है, पेड़ पौधे काट डाले जो आंबो हवा को साफ़ करते है । अब सवाल ये है कि जब हवा, पानी और पर्यावरण ही नहीं बच्चे गे तो फिर आप भविष्य को लेकर प्लानिंग क्यों कर रहे है क्यों अपने बच्चो की शिक्षा के लिए चिंतित है क्यों सम्पति जोड़ने पर तुले है ।
समस्या है लेकिन हम और समस्याओं को बहाना बनाकर बच नहीं सकते जैसे गाडी ज्यादा हो गयी साइकिल इस्तेमाल करे, AC का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है । समस्या है और इसका समाधान है हम सब की भागीदारी और जागरूक होना ।
याद रहे जब कोई निर्माता मशीन बनाता है और वो मशीन सही काम करना बंद कर दे तो उस मशीन का हश्र क्या होता है ये बात इंसान से बेहतर कौन जानता है ।
☠☠ फिलहाल तो भगवान् की बनाई मशीन ( इंसान) बिलकुल ही ख़राब हो चुकी है और रिपेरिंग भी संभव नहीं है अब तो निर्माता के एक्शन का इंतजार है☠☠