20/10/2017
सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए करें आवेदन
सैनिक स्कूल में सत्र 2018-19 के लिए छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन जमा करवाने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। प्रवेश परीक्षा 7 जनवरी को होगी। परीक्षा पांचवीं और आठवीं कक्षा के अध्ययन विषयों पर आधारित होगी। सैनिक स्कूल सुजानपुर के प्रधानाचार्य कै. आरके शर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए शैक्षणिक योग्यता पांचवीं उत्तीर्ण और आयु पहली जुलाई 2018 को 10-11 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नवीं कक्षा में दाखिले के लिए विद्यार्थी आठवीं कक्षा उत्तीर्ण और आयु पहली जुलाई 2018 को 13-14 वर्ष के बीच होनी चाहिए।