21/01/2023
🇮🇳जय भारत🇮🇳
इस पेज को बनाने का मेरा यह उद्देश्य है- फ़ेस्बुक केवल मनोरंजन का माध्यम नही है यह मुझे और आपको एक दूसरे को जोड़कर हम बनाता है, हम भारत के लोग!
मुझे लगता है कि यह आपको मुझसे जोड़ने का एक अच्छा माध्यम है, और यह अभिव्यक्ति का भी एक अच्छा माध्यम है,
मुझे लगता है कि, मैं अपने विचार, ज्ञान, अनुभव, भावनायें इत्यादि ऑफ़्लाइन की अपेक्षा यहाँ इस फ़ेस्बुक नामक मंच पर ज़्यादा लोगों के साथ साझा कर पाऊँगा।
जिस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति का अपना एक दृष्टिकोण होता है उसी प्रकार मेरा भी एक दृष्टिकोण है और मैं अपना यहीं दृष्टिकोण आपके साथ साझा करना चाहता हूँ, आप सभी के दृष्टिकोण आदरणीय है, मैं आप सभी के दृष्टिकोण जानने का प्रयास करता हूँ।
आप ये समझिए कि मैं भारत का एक भारतीय युवा चूँकि हम सब भारत है और मैं हम सभी के विचार यानि भारत का विचार जानने का प्रयत्न करता हूँ।
सर्वप्रथम मैं एक भारतीय हूँ एवं मुझे भारतीय नागरिक होने पर गर्व है इसलिए मैं भारतीय संविधान का सम्मान करता हूँ, एवं भारतीय संविधान के अनुसार ही अपने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करता हूँ। मैं भारतीय हूँ इसलिए मैं भारत से सम्बंधित प्रत्येक विषय में मेरी जो भी भूमिका है उसे निभाता हूँ। तत्पश्चात मैं एक मैं एक सनातनी हूँ यानि मैं सनातन धर्म को मानने वाला व्यक्ति हूँ और देश के बाद में अपने सनातन धर्म की रक्षा करता हूँ।
मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं या किसी के आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाना नही है, यदि अनजाने में गलती से आपके भावनाओं/आत्मसम्मान को ठेस पहुँची हो तो मैं इसके लिए क्षमप्रार्थी हूँ🙏🏼
मेरे लिए भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाना और भारत के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास,धर्म
और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता
प्राप्त कराना तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करते हुए बंधुता बढ़ाना सर्वोपरि है। जय भारत 🇮🇳