31/01/2024
सहायक लोको पायलट की भर्ती के लिए आयु सीमा पार कर चुके कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने उम्मीदवारों की आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का आदेश जारी किया है। दरअसल, भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन को लेकर अभ्यर्थी असमंजस में थे। उनकी आयु सीमा को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हो रहीं थी। जिसके बाद रेलवे बोर्ड ने आयु सीमा में छूट देने का फैसला लिया है।