JAI United

JAI United Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JAI United, Education, Greater Kailash, Delhi.

JAI UNITED केवल एक संगठन नहीं, बल्कि शिक्षा , संस्कार, सेवा और सहयोग का एक मजबूत संकल्प है।,जिससे हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले।
✅ शिक्षा और मार्गदर्शन: समाज के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग देना।

26/08/2026
26/08/2026

🇮🇳 आधुनिक हरियाणा के वास्तुकार चौधरी बंसी लाल जी को नमन 🙏🌹

हरियाणा के विकास और आधुनिक निर्माण की मजबूत नींव रखने वाले पूर्व रक्षा मंत्री एवं हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे चौधरी बंसी लाल जी का सार्वजनिक जीवन प्रदेश के इतिहास में सदैव याद किया जाएगा।

26 अगस्त 1927 को भिवानी के गोलागढ़ गांव में जन्मे चौधरी बंसी लाल जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में हरियाणा के विकास को नई दिशा दी। उन्हें ‘आधुनिक हरियाणा का वास्तुकार’ भी कहा जाता है।

उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में 1968–1975, 1985–1987 और 1996–1999 के दौरान प्रदेश का नेतृत्व किया। इसके अलावा वे भारत के रक्षा मंत्री सहित केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

उनके कार्यकाल में हरियाणा में सड़क, परिवहन, बिजली, सिंचाई, शिक्षा और औद्योगिक विकास को गति मिली। मजबूत बुनियादी ढांचे और विकास की उनकी सोच ने प्रदेश को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

किसान परिवार से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाने वाले चौधरी बंसी लाल जी का योगदान हरियाणा की राजनीतिक एवं विकास यात्रा का महत्वपूर्ण अध्याय है।

🌹 चौधरी बंसी लाल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏

हरियाणा के विकास में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

#हरियाणाकेगौरव

26/08/2026
24/08/2026

Sh Rahul Singh Khyalia Ji

22/08/2026

डॉ जय किशन चहल
गुरुग्राम

19/08/2026

🌟 गौरव, उपलब्धि एवं अभिनंदन 🌟

श्री गुलाब अंतिल जी
पुत्र स्वर्गीय चौ. टीका राम जी, ग्राम असावरपुर, जिला सोनीपत

स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳 15 अगस्त 2026 के अवसर पर पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया जी द्वारा श्री गुलाब अंतिल जी को उनकी उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए Meritorious Reward से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री H. Rajesh Prasad IAS, DGP श्री Sagarpreet Hooda IPS एवं DC श्री Nishant Yadav IAS की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ASI गुलाब अंतिल जी ने अनेक महत्वपूर्ण Cyber Fraud मामलों की जांच में उल्लेखनीय भूमिका निभाई, जिसमें कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई तथा 9 विदेशी/नाइजीरियन आरोपियों से जुड़े मामलों में भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। उनके द्वारा की गई प्रभावी जांच के परिणामस्वरूप कई मामलों में न्यायालय से सजा भी हुई।

शिक्षा, प्रशिक्षण एवं पुलिस सेवा—हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा उनकी पहचान रही है।

💐 श्री गुलाब अंतिल जी को हार्दि

Address

Greater Kailash
Delhi
110048

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JAI United posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category