21/09/2022
• SSC Delhi Police Exam 2022 Update
https://t.me/ToppersGurukul
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है। एसएससी ने उन अभ्यर्थियों को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती में आवेदन का एक और मौका देने का फैसला किया है जिन्होंने इस भर्ती में कुछ आपत्तियों को लेकर कोर्ट में केस दायर किए थे। आयोग ने कहा था इन अभ्यर्थियों के लिए 16 सितंबर 2022 को एप्लीकेशन विंडो खुलेगी। 16 सितंबर रात 11.59 बजे तक ये आवेदन कर सकते थे।
इस भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ट एग्जाम 10 अक्टूबर से शुरू होगा और 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस भर्ती के लिए 16 जून 2022 तक आवेदन मांगे गए थे। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रेरियल की 835 वैकेंसी पदों की ली जा रही है। कुल 835 वैकेंसी में 559 वैकेंसी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है और शेष 276 महिला अभ्यर्थियों के लिए।
दिल्ली पुलिस की अन्य भर्तियां का अपडेट
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के 1411 पदों पर भर्ती के लिए लिखित ऑनलाइन परीक्षा 21 अक्टूबर 2022 को होगी। वहीं दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ) के 850 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को आयोजित होगी।
दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी होगा। जनवरी फरवरी 2023 में इसकी परीक्षा होगी।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 2 मार्च 2023 को निकलेगा। आवेदन 31 मार्च 2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल मई 2023 में होगी।
Selected Teachers with Result oriented approach