——-Free coaching for Entrance Exam——
मीडिया अध्ययन केन्द्र देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में प्रवेश पाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए कृतसंकल्प है। यहाँ विद्यार्थियों को उत्तम दर्जे की कोचिंग निःशुल्क दी जाती है। मीडिया अध्ययन केंद्र के पास कोचिंग देने वाले शिक्षकों की एक समर्पित टीम है। इनमें मीडिया, समाज, राजनीति, अर्थशास्त्र जैसे तमाम विषयों के विशेषज्ञ शामिल हैं। मीडिया अध्ययन केन्द्र प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाले अन्य कोचिंग संस्थानों से काफी अलग है। हमारा उद्देश्य कोचिंग के माध्यम से लाभ कमाना नहीं, बल्कि अच्छे और मेहनती विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से शिक्षा हासिल करने में मदद करना है, ताकि ये विद्यार्थी भविष्य में एक सफल मीडियाकर्मी बनकर राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान दे सके।
मीडिया अध्ययन केन्द्र कोचिंग के अलावा मीडिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध कार्य भी करता है। केन्द्र विशेषरूप से भारत की गौरवशाली मीडिया परम्परा पर शोध को बढ़ावा देता है। मीडिया अध्ययन केन्द्र एकमात्र ऐसा प्लेटफॉर्म है जो मीडिया के 4 अलग-अलग आयामों को एक मंच पर लाने का काम भी करता है। इनमें मीडिया घरानों के मालिक, पत्रकार, मीडिया शिक्षक और मीडिया की पढ़ाई करने वाले छात्र शामिल हैं। मीडिया अध्ययन केन्द्र नियमित तौर पर मीडिया क्षेत्र से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा भी आयोजित करता है, जिसमें मीडिया में काम करने वाले अनुभवी पत्रकार और विशेषज्ञ अपने विचार साझा करते हैं।
Media Adhyayan Kendra is determined to prepare students for the entrance of reputed media institutions in the country. A plethora of subjects like Television Journalism, Radio Journalism and Production, New Media, Public Relations & Advertising, Photography, Film Studies, Media Management, Print Media, etc. are discussed at length to help shape the budding media professionals. We are the only platform that brings 4 different dimensions of media, i.e., media owners, journalists, media teachers and media students to one platform. We regularly organise special lectures, symposia, workshops and training programmes on different media issues and its contemporary relevance, in which experienced journalists & experts share their views. Media Adhyayan Kendra also undertakes research work on various media-related subjects. It specifically promotes research on India's glorious media traditions. We are quite different from other coaching institutes as our aim is not to make profit, but to assist good and hardworking students who wish to contribute to nation-building by becoming successful media professionals in future. Therefore, the students at Media Adhyayan Kendra are offered quality education on an affordable basis. We offer a State-of-the-art infrastructure wherein media-enabled classrooms with complete audio and video support build in have been used to enhance the teaching-learning process.