06/07/2022
बिल्कुल नहीं चले श्रेयस अय्यर, गिल और हनुमा विहारी
लोग छाती पीट रहे कि टीम सिर्फ कोहली के कारण हारी ❤️
बर्मिंघम टेस्ट में दोनों पारी मिलाकर श्रेयस अय्यर ने 34, शुभमन गिल ने 21 और हनुमा विहारी ने 31 रन बनाया। इन तीनों की नाकामी ने पूरी बैटिंग लाइनअप पर बोझ बढ़ाया। पर आलोचकों को केवल विराट का मैच में 31 रन बनाना नजर आ रहा है। बाकियों को किंग कोहली की आड़ में बचाया जा रहा है।
विराट की वजह से ही टेस्ट मैच में रोमांच नजर आया। हर बार इंग्लिश बल्लेबाजों के विकेट गिरने पर कोहली ने पूरे उत्साह के साथ जश्न मनाया। ये जरूर है कि उम्मीदों के अनुरूप किंग रन नहीं बना पाया लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि हार का पूरा ठीकरा विराट के सर पर फोड़ दिया जाए। दूसरे फ्लॉप बल्लेबाजों को बगैर कुछ कहे छोड़ दिया जाए।
हर बल्लेबाज के करियर में खराब दौर आता है, जब वह खिलाड़ी खुलकर नहीं खेल पाता है। विराट इस सदी का सबसे बड़ा खिलाड़ी है और उसके 70 शतक किंग का कद बताते हैं। विराट के खेल के ही कारण करोड़ों लोग उसे बेपनाह चाहते हैं। जल्दी ही किंग का पुराना दौर वापस आएगा, जब वह शतकों का अंबार लगाएगा।
किंग कोहली का अपमान
कभी नहीं सहेगा हिंदुस्तान ❣️🥰❣️