18/05/2026
“बेल नियम है और जेल अपवाद”
_______________________
भारतीय न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण सिद्धांत है। इसका मतलब है कि किसी व्यक्ति को केवल आरोप लग जाने भर से जेल में नहीं रखा जाना चाहिए। जब तक अदालत किसी को दोषी साबित न कर दे, तब तक वह कानून की नजर में निर्दोष माना जाता है। इसलिए सामान्य परिस्थितियों में आरोपी को जमानत मिलनी चाहिए और जेल भेजना केवल विशेष मामलों में होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कई बार कहा है कि व्यक्ति की स्वतंत्रता संविधान द्वारा दी गई एक महत्वपूर्ण अधिकार है। इसी कारण अदालतें जमानत देते समय मानवाधिकार और न्याय दोनों का संतुलन बनाए रखने की कोशिश करती हैं।
15/05/2026
13/05/2026
08/05/2026
07/05/2026
07/05/2026