16/06/2025
वे तब नहीं जीत पाए जब ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में लगातार नौ साल तक टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज रहे,भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे टीमों को घर में जाकर हराया
वे तब नहीं जीते जब उनके पास कैलिस,स्मिथ,डिविलियर्स,डुमिनी,गिब्स जैसे धाकड़ बल्लेबाज और,मखाया एंटिनी, डेल स्टेन शॉन पोलक जैसे तेज गेंदबाज थे
वे तब जीते हैं जब पूरी टीम नई है और उनके पूरी टीम के रन से ज्यादा अकेले रन ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ के थे
कहना यही था कि मेहनत तो है ही अपनी जगह पर,,,,,पर किस्मत और तय समय पर मिलने वाला फल अपने तय समय पर ही मिलेगा चाहे आप कितनी भी कोशिशें कर लो छटपटा लो।
तेंबा बावुमा,एडन मार्करम और कागिसो रबाडा इन तीनों का नाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया है।
बधाई हो टेस्ट के नए चैंपियंस 🤝