06/04/2024
उम्र के इस पड़ाव में आते आते बहुत अच्छे से समझ चुका हु की इंसान के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण वो खुद है जितनी अहमियत हम दूसरों को देते हैं अगर खुद को दें तो जीवन का माहौल अलग ही होगा है ,जिसको जितनी अहमियत दोगे आगे आपके दुख का कारण भी वही उतना ही बनता है जिसको आप चलना सिखाओगे वही आपको एक दिन गिरा के आगे जायेगा आज का इंसान बेहद स्वार्थी है आज के समय में जहां भी उसको फायदा मिलेगा वो आपको शून्य समझ के छोड़ देगा ।
मैने अपने जीवन में ये गलती की है
दूसरों के लिए जीना महज एक किताबी बात रह गई है असल जिंदगी में इसका कोई मतलब नहीं है किसी के लिए आप कुछ भी कर दें समय आने पर आपके साथ छल होगा और जरूर होगा
इंसानियत सिर्फ एक दिखावा है , समाज सेवा सिर्फ छल है ,प्यार और दोस्ती सिर्फ फायदे के लिए है, परिवार सिर्फ जिम्मेदारियों का निर्वाहन के लिए हैं
इन सबके बीच बदनाम होते है कुछ सच्चे और ईमानदार लोग
#आशीष यादव 💖