17/06/2026
Sukhbadan Rockiy
dravid force
17/06/2026
14/06/2026
जिला मैहर और अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसमपर्क कर लोगों को आमंत्रित किए
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।
🙏 अपील 🙏
आदरणीय भाइयों और बहनों,
जैसा कि आप जानते हैं कि मध्य युग में भारतीय समाज में व्याप्त सामाजिक-सांस्कृतिक बुराइयों से जनमानस को मुक्त कराने के लिए कबीर साहिब ने अपनी क्रांतिकारी शिक्षाओं के माध्यम से समाज को जागरूक किया। उन्होंने वर्चस्ववादी जाति व्यवस्था का खंडन किया और धार्मिक आडंबरों का विरोध करते हुए एक निराकार अकाल पुरख की भक्ति पर बल दिया। इस प्रकार, जीवनभर उन्होंने अपनी मुक्तिदाता वाणियों के माध्यम से समाज को सत-धर्म का मार्ग दिखाने का प्रयास किया और अंततः एक समतामूलक समाज की स्थापना हेतु “बेगम देस” (दुख-मुक्त देश) की दृष्टि पेश की।
उनके देहावसान के पश्चात पाँचवें सिख गुरु पातशाह, गुरु अर्जुन साहिब ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में उनकी मुक्तिदाता वाणियों को दर्ज कर उन्हें अमर-विख्यात किया।
साथियों, उस समय की परिस्थितियों में यह कार्य इतना आसान नहीं था कि किसी शूद्र, अछूत घोषित की गई जाति में पैदा हुए व्यक्ति की वाणियों को किसी धर्म ग्रन्थ का दर्जा दिया जाए। फिर भी, गुरु अर्जुन साहिब ने यह खतरा मोल लेकर संत कबीर, रविदास और नामदेव जैसे तथाकथित शूद्रों की वाणियों को गुरु ग्रन्थ साहिब में दर्ज किया। इस कार्य के बदले अतिवादी ताकतों ने गुरु अर्जुन साहिब को यातनापूर्ण मृत्यु दी। इस प्रकार, मानवता की गरिमा की स्थापना के लिए गुरु को शहीद होना पड़ा। गुरु अर्जुन साहिब जी अपना बलिदान देकर संत कबीर, रविदास और नामदेव जी को हमेशा-हमेशा के लिए अमर-विख्यात कर गए।
यह कबीर साहिब के आध्यात्मिक एवं सामाजिक ज्ञान की महानता का प्रमाण है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में सम्मिलित संत रविदास, नामदेव सहित 15 संत-भगतों में उनकी वाणियों की संख्या सर्वाधिक है।
साथियों, आज पुनः समाज में जाति-पांति, धार्मिक पाखंड, अंधविश्वास और मूर्तिपूजा जैसी सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा देकर बहुजन समाज को मानसिक, सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से गुलाम बनाए रखने का सुनियोजित षड्यंत्र किया जा रहा है। ऐसे समय में समाज के जागरूक भाई-बहनों एवं बुद्धिजीवियों का यह कर्तव्य बनता है कि वे समाज को इन अभिजात वर्गीय षड्यंत्रों से बचाने हेतु आगे आएँ।
संत कबीर, रविदास एवं गुरु नानक साहिब की मुक्तिदाता शिक्षाएँ आज भी बहुजन समाज को जागरूक एवं संगठित करने का प्रभावी माध्यम बन सकती हैं, बशर्ते की हम उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करें।
साथियों, 16 जून, 2026 को ऐसे महान गुरु अर्जुन साहिब का 420वां शहीदी दिवस और 18 जून, 2026 को महान संत कबीर साहिब का 629वां जन्मदिवस (प्रकाश पर्व) है। ऐसे अवसर पर उनकी शहादत को नमन करना न सिर्फ हमारा कर्त्तव्य है, बल्कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात भी है।
इसलिए, गुरु अर्जुन साहिब के 420वें शहीदी दिवस और संत कबीर साहिब के 629वें प्रकाश पर्व के अवसर पर "बेगमपुरा स्वराज संघ" द्वारा दिनांक 18 जून, 2026 (शुक्रवार) को “माता सावित्री बाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा राव फुले भवन (टाउन हॉल), सतना” में प्रातः 10:30 बजे से “शहीदी समागम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन के माध्यम से, हमारा यह भी प्रयास है कि बहुजन समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की एक सकारात्मक परंपरा की शुरुआत की जाए। इस उद्देश्य के तहत इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बहुजन समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
उक्त आयोजन आपके सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता। अतः आप सभी से करबद्ध अपील है कि समाज की प्रतिभाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ तन, मन एवं धन से सहयोग देकर इस महान आयोजन को सफल बनाने में आप अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।
गुरुओं के समानता मिशन में…
अपीलकर्ता : बेगमपुरा स्वराज संघ, सतना (म.प्र.)
📞 संपर्क सूत्र :+91 9717366805, +91 62633 62004, +91 78981 36364 ,
सुखबदन प्रजापति मिडिया प्रभारी मध्यप्रदेश बहुजन द्रविड़ पार्टी
सम्पर्क सूत्र-91- 8719900378
05/06/2026
I got over 10 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Delhi