20/05/2023
अगर हमारा लक्ष्य तय हो, तो हम किसी भी कठिनाई का सामना कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ही लेते हैं। इसकी जीती जागती मिसाल हैं मुंबई के धारावी की झुग्गी झोपड़ियों की रहने वाली सिमरन शेख। सिमरन एक गरीब परिवार से आती हैं, जिनके पिता इलेक्ट्रीशियन थे, लेकिन बिमारी के कारण उन्हें अपना काम छोड़ना पड़ा।
सिमरन बचपन से ही क्रिकेट खेला करती थीं और उन्होंने शॉट मारकर कई लोगों की खिड़कियों के कांच भी तोड़े हैं। उस समय पड़ोसी सिमरन की शिकायत उनके माता पिता से करते थे। सिमरन ने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और बचे हुए पैसे क्रिकेट खेलने में खर्च कर दिए। आज वे वीमेन प्रीमीयर लीग में यूपी वारियर्स के लिए खेल रही हैं। उन्होंने ये मुकाम अपनी सभी परेशानियों का सामना करते हुए हासिल किया है।