TEj institute

TEj institute तेज इंस्टीट्यूट,साहित्य,और प्रतियोगी परीक्षाओं का समृद्ध मंच है।NET/JRF,PH.D,JNU,DU हेतु -8210293346
https://youtube.com/?si=rkFWamdemeHTFvoT

01प्रेमचंद और रेणु क्यों महान हैं ? कृष्णा सोबती का 'ज़िंदगीनामा' शरद पुण्या क्यों है ?क्योंकि ये सभी वसुंधरा के सर्जकों ...
05/04/2026

01

प्रेमचंद और रेणु क्यों महान हैं ? कृष्णा सोबती का 'ज़िंदगीनामा' शरद पुण्या क्यों है ?क्योंकि ये सभी वसुंधरा के सर्जकों एवं उनके हथेलियों को पहचानते हैं, जो धरती को शस्य श्यामला बनाते हैं । कृष्णा सोबती के अवतार कृषक एवं धरती को सींचने वाली वनिता हैं । कृष्णा सोबती जिस तरह से अवतारवाद का कांसेप्ट समझाती है, वैसा कांसेप्ट भक्ति काल के अनेक विद्रोही कवयित्री एवं कवि भी नहीं समझा पाते हैं । सगुण-निर्गुण के नाम पर तांडव नृत्य करने वाले समकालीन आलोचकों के लिए भी कृष्णा सोबती का 'ज़िंदगीनामा' मार्गदर्शक है । वह बच्चों के मानस पटल में 'मनुष्य ही अवतार है' का कांसेप्ट सेट करती है, जो स्वच्छ और निर्मल है । बुद्धि और कुटिलता से निर्मित मस्तिष्क में यह बात पैठ भी नहीं सकती है । किस्सा कहानी के माध्यम से ही मनुष्य एवं बच्चों का चरित्र निर्मित होता है और कृष्णा जी इसे बखूबी जानती हैं । ब्रह्माण्ड के रहस्य की कथा अनेक उपन्यासकार, वैज्ञानिक एवं भूगोलवेत्ता कहते हैं, परंतु कृष्णा जी की शैली अनूठी है एवं आत्मसात करने योग्य है, इसलिए गोपेश्वर जी रेणु, निर्मल और कृष्णा की त्रयी बनाते हैं।कथानक,भाषा-शैली की दृष्टि से त्रयी उचित है। क्रमशः...

-तेजस्वी

06/01/2025
अगर आप UGC NET/JRF, विभिन्न राज्यों के लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर - UPHESC, RPSC, MPSC, HPSC, CUET U...
06/01/2025

अगर आप UGC NET/JRF, विभिन्न राज्यों के लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर - UPHESC, RPSC, MPSC, HPSC, CUET UG-PG, DSSSB, आदि हिंदी एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के इच्छुक हैं, तो आप TEJ INSTITUTE, NEW DELHI के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिये। विश्वास दिलाता हूँ कि आपके ज्ञानकोष को थोड़ा समृद्ध जरूर करुँगा और आपसे ज्ञान अर्जित करके अपने आपको समृद्ध करुँगा।

11/10/2024

राम की शक्ति पूजा -निराला (Short Lecture -05)

रेणु को पढ़ते हुए - 1रेणु को आंचलिकता के चौखटे में रखकर नहीं पढ़ा जा सकता। उन्हें पढ़ने के लिए एक विश्व दृष्टि चाहिए। वि...
13/09/2024

रेणु को पढ़ते हुए - 1

रेणु को आंचलिकता के चौखटे में रखकर नहीं पढ़ा जा सकता। उन्हें पढ़ने के लिए एक विश्व दृष्टि चाहिए। विश्व दृष्टि का एक आधार 'मिट्टी और मनुष्य से मुहब्बत' भी है। रूसो, मैक्सिम गोर्की और चेखव आज विश्व के महान कथाकार हैं तो अपनी मिट्टी और मनुष्य से मुहब्बत के कारण, ठीक उसी प्रकार प्रेमचंद, रेणु और श्रीलाल शुक्ल बड़े कथाकार हैं या यूं कहूं कि वैश्विक कथाकार हैं तो मिट्टी और मुहब्बत के कारण। रेणु का पात्र मिट्टी को पहचानता है। यही वजह है कि जब प्रशांत कहता है कि "मैंने तो फैसला कर लिया है, रिसर्च असफल होने की घोषणा कर दूंगा।" तब ममता जवाब देती है -"कोई रिसर्च कभी असफल नहीं होता है डॉक्टर! तुमने कम-से-कम मिट्टी को तो पहचाना।... मिट्टी और मनुष्य से मुहब्बत। छोटी बात नहीं।"

प्रकृति ने स्त्री में इतनी ताकत दी है कि जब पुरुष बौद्धिकता से युक्त भावुक विचार से ग्रसित होकर जीवन में हारने लगता है, तब वह उन्हें थाम लेती है और पुनः साहस से भर देती है। इसलिए प्रसाद ने कहा था -"तुमुल कोलाहल कलह में मैं हृदय की बात रे मन।"

रेणु की चिंता का आधार वैश्विक है। एक तरफ 20 वीं शताब्दी में साम्राज्य लोभी शासकों की संगीन साये में वैज्ञानिकों के दल विध्वंसक बम की रचना कर रहे हैं, तो रेणु मिट्टी और मनुष्य से मुहब्बत की भाषा सीखा रहे हैं। हिंसा से जर्जर प्रकृति रो रही है, तो दूसरी तरफ निलोत्पल विधाता की सृष्टि में मानव के रूप में अपराजेय योद्धा बनकर आया है। मानव को पराजित करना असंभव है, प्रचंड शक्तिशाली बम भी उन्हें पराजित नहीं कर सकता। हिंसा से का प्रतिरोधी अस्त्र अहिंसा ही हो सकता है। यही वजह है कि रेणु बंजर भूमि पर प्यार की खेती करना चाहता है।

जिस धरती ने रेणु को जन्म दिया उस धरती को रेणु ने साहित्य और प्रेम का स्वर्ग बना दिया। यह यह धरती आज भी व्यंग्य करती हुई कहती है - "ओ शहर वालों क्या तुम्हारे जमीं पर प्रेम की ऐसी खेती होती है? आओ भारत माता की गोद में जहां बंजर भूमि पर भी रजनीगंधा जैसा सुगंधित प्रेम का फूल खिलता है और आभाव में भी जिंदगी मुस्कुराती है, गाती है और मनुष्य होने की अमर संदेश सुनाती है।" इसलिए रेणु को 'धरती का धनी' कथाकार कहा जाता है। मैं तो रेणु को' कोसी की हाहाकार और आत्म शक्ति से भरा वसुंधरा का राजकुमार' कहता हूं। कोसी की हाहाकार इसलिए जब कोसी अपना उग्र रूप धारण करती है, तब उस अंचल की ओर पूरे भारत की दृष्टि को दृष्टिपात करने के लिए मजबूर कर देती है और आत्मशक्ति से भरा वसुंधरा का राजकुमार इसलिए कि वह उस हाहाकार को समेटकर, आंसू और पीड़ा को समन्वित कर उम्मीद और संघर्ष से जीत हासिल करने की ओर अग्रसर कर देता है। सच रेणु नहीं होता तो 70 साल से उस अंचल की चर्चा नहीं होती।

तेजस्वी (शोध छात्र, डीयू)

https://youtube.com/?si=TewDbVyF1Fc_bXgL तेज इंस्टीट्यूट का यह नया यूट्यूब चैनल है। ज्ञान और संवाद तथा सीखने-सिखाने के इ...
12/09/2024

https://youtube.com/?si=TewDbVyF1Fc_bXgL

तेज इंस्टीट्यूट का यह नया यूट्यूब चैनल है। ज्ञान और संवाद तथा सीखने-सिखाने के इच्छुक जुड़ सकते हैं तथा चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

* TEJ INSTITUTE, NEW DELHI यूट्यूब चैनल हिंदी साहित्य और उससे सबंधित प्रवक्ता UGC/NET JRF, TGT &PGT, DSSSB, KVS, CUET UG &PG और अन्य राज्यों के लोकसेवा आयोगों...

Address

Delhi
1998

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TEj institute posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to TEj institute:

Shortcuts

Share

Category