24/06/2021
🙃🙃🙃
UPSC चौपाल हजारों छात्रों के सुनहरे भविष
24/06/2021
🙃🙃🙃
05/04/2021
21st century: Why is BIMSTEC important for India
Ever since it revitalised its 'Look East’ policy to ‘Act East’ in 2014, India has been doing all it can to strengthen its bilateral ties with its eastern neighbours. Just when the stagnation of the South Asian Association for Regional Cooperation (SAARC) was limiting the scope of India’s growing economic aspirations, India began looking at the Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation (BIMSTEC) as a viable alternative to SAARC.
Indian government's support to BIMSTEC
BIMSTEC has been receiving PM Narendra Modi's much-needed support from the very beginning. In his address during the 20th anniversary of BIMSTEC, PM Modi described the grouping as “a natural platform” for fulfilling India’s key foreign policy priorities of 'Neighbourhood First' and 'Act East'. BIMSTEC also experienced new momentum when India hosted the BIMSTEC members at Goa during the BRICS Outreach Summit in October 2016. What was also significant was Prime Minister's swearing-in ceremony in May 2019 when India extended an invitation to BIMSTEC leaders to attend the ceremony. This was followed by Dr. S. Jaishankar's remark which he made shortly after taking charge as Foreign Minister in June 2019. EAM Jaishankar remarked that SAARC has “issues” and concluded that India would see BIMSTEC as a priority over the next five years.
Trade Gains
The BIMSTEC region brings together 1.67 billion people and a combined GDP of around US $2.88 trillion. BIMSTEC has the capability to catapult regional trade & investment to unthinkable levels. According to FICCI's report, about 60 per cent of BIMSTEC’s combined GDP presently comes from trade. BIMSTEC countries constitute 3.8 per cent of world trade. In 2018, India’s export share in BIMSTEC stood at about 50 per cent (US$ 21 billion). FICCI report also endorses BIMSTEC as the most active trade-driven regional blocs of the world in terms of huge export and import statistics. Such a trade framework is crucial for India to expand economically.
Conquering the Manufacturing Sector
According to United Nations Statistics Division's data, there are five countries that are hopeful that they could replace China as the world’s next major manufacturing hub. These countries are Vietnam, Mexico, India, Malaysia and Singapore. Surprisingly, Apart from India, three countries here (Vietnam, Malaysia, Singapore) are members of the ASEAN grouping. India and these three ASEAN nations can together work to take Manufacturing Sector to new heights, simultaneously emerging globally as an alternative to China. BIMSTEC constitutes a unique link between South Asia and South-East Asia with five Members from South Asia (Bhutan, Sri Lanka, India, Bangladesh and Nepal) and two from South-East Asia (Myanmar and Thailand), which are also ASEAN nations. Thus, BIMSTEC is also seldom considered India's bridge to ASEAN, where it isn't seated as a permanent member.
Connectivity
India broadly divides 'connectivity' into five types i.e. trade connectivity, economic connectivity, transport connectivity, digital connectivity, and people to people connectivity. SAGAR (Security and Growth for All in the Region) aims to increase connectivity and development in the Northeastern states of India. One of the major connectivity projects is the 'Kaladan Multimodal project' which links India and Myanmar by connecting Kolkata to Sittwe port in Myanmar, and then Mizoram by river and road. Another is the Asian Trilateral Highway which will connect India and Thailand through Myanmar. The historic highway will run from Manipur to Mae Sot in Thailand via Myanmar and will be a significant step in establishing connectivity between India and Southeast Asian countries.
Strong Presence in the Indian Ocean
India maintains its position as one of the elitist contenders in the high waters of the Indian Ocean which is heavily packed with eccentric sea resources and is known for having the most important trade routes of the 21st century. The Bay of Bengal, which forms the womb of BIMSTEC, is also the most important region in the Indian Ocean is the route for about 25% of global trade. India has also remarkably expanded its presence here over the years and is required to keep doing so in order to counter the growing Chinese influence in the region and near the Malacca Strait, which is considered one of the most important trade routes in the world. For this, the projects and ties with BIMSTEC nations become important for India. India’s non-participation in China’s ‘Belt and Road Initiative’ also makes it important for India to strengthen its own strategic and economic ties in South Asia.
India & BIMSTEC's Tourism Potential
Tourism is one of the 14 priority areas in the BIMSTEC and also one of the four priority sectors where India is the lead country. The tourism sector has a lot of scope of thriving in BIMSTEC region as it is home to ancient civilizations and many historical sites. The entire region is notable for its diversity, yet the member nations have deep cultural linkages. India and other member nations are capable of earning a lot by exploring the sector. It was in July 2007 that the BIMSTEC Tourism Information Centre was established in Delhi. This was followed by the establishment of a Network of Tour Operators among the Member States of BIMSTEC. This Network is an outcome of the BIMSTEC Senior Officials Meeting (SOM) held in Nepal's Kathmandu in 2017 and has been formed to engage tour operators to promote tourism in the region including the Buddhist Tourist Circuit and luxury cruise, etc.
Year 2020 was a rough year for the south asian grouping with corona virus erasing aspects of growth in tourism, visits, trades & dealings. India, however, kept the ball rolling with its Vaccine Maitri initiative, sending the life saving tablets to the BIMSTEC neighbours on priority. This supply has been sent to five BIMSTEC nations viz. Bangladesh (103 lakh doses, as on 3 April 2021), Myanmar (37 lakh doses), Nepal (24.48 doses), Bhutan (5.74 lakh doses) and Sri Lanka (12.64 lakh doses). India has sent a lot of doses as gift to these nations and has done a great deal of justice to its 'Neighbourhood First' policy.
05/04/2021
😥😥😥
16/03/2021
सिविल सेवा परीक्षा में जनरल स्टडीज (GS) का प्रश्नपत्र हमेशा ही अत्यंत कठिन माना जाता हैं। कई बार, ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि आपको परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की अच्छी समझ नहीं होती है। GS को बहुत ही आसानी से संभाला जा सकता है, यदि तैयारी के समय और परीक्षा के समय सावधानीपूर्वक अध्ययन योजना बनाई जाये। यहां हम आपको UPPSC प्रश्नपत्र-1 की तैयारी के लिए कुछ टिप्स प्रदान करने जा रहे हैं। लेकिन सबसे पहले, आइये, आपको परीक्षा पैटर्न के बारे में एक संक्षिप्त जानकारी देते हैं।
UPPSC प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा पैटर्न
UPPSC प्रतियोगी परीक्षा में तीन चरण शामिल होते हैं अर्थात-
★प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ट प्रकार और बहुविकल्पीय प्रश्न)
★मुख्य परीक्षा (पारंपरिक प्रकार यानि लिखित परीक्षा)
★साक्षात्कार (पर्सनालिटी टेस्ट)
यहां हम केवल UPPSC प्रारंभिक परीक्षा के परीक्षा पैटर्न पर ध्यान केंद्रित करेंगे। नीचे UPPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न दिया गया है।
UPPSC प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा में दो अनिवार्य प्रश्नपत्र होते हैं।
उम्मीदवारों को अपने उत्तर OMR शीट पर अंकित करने होते हैं। दोनों प्रश्नपत्र, प्रत्येक 200 अंक, के होते हैं और संपूर्ण परीक्षा को हल करने के लिए 2 घंटे का समय होता है। दोनों प्रश्नपत्रों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होते हैं।
अनिवार्य प्रश्नपत्र। अंक
जनरल स्टडीज प्रश्नपत्र I 200
जनरल स्टडीज प्रश्नपत्र II 200
प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र-II, न्यूनतम निर्धारित 33% क्वालीफाइंग अंकों के एक क्वालीफाइंग प्रश्नपत्र होगा।
उम्मीदवारों के लिए यह आवश्यक है कि वे प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों में, मूल्यांकन के उद्देश्य से, उपस्थित रहे।
उम्मीदवारों की मेरिट सूची, प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र-I में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जायेगी।
जनरल स्टडीज प्रश्नपत्र I और प्रश्नपत्र II:
प्रत्येक प्रश्नपत्र 200 अंकों का होगा और 2 घंटे का होगा।
दोनों प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के और बहुविकल्पीय होंगे जिसमें क्रमश: 150 और 100 प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र I का समय सुबह 9:30 से 11:30 तक होगा और प्रश्नपत्र II का समय दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगा।
अब आप UPPSC प्रारंभिक परीक्षा के परीक्षा पैटर्न से अच्छी तरह से परिचित हो चुके हैं। तो, आइये, अब हमारे मुख्य बिंदु की ओर बढ़ते हैं अर्थात UPPSC के GS प्रश्नप्रत्र I की तैयारी किस प्रकार करें।
UPPSC के GS प्रश्नप्रत्र I की तैयारी किस प्रकार करें: टिप्स और ट्रिक्स
इस सेक्शन के अंतर्गत, हम UPPSC GS प्रश्नपत्र-I की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चढ़ा करेंगे। यह आवश्यक है कि UPPSC GS प्रश्नपत्र-I पर अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए आप इन सभी टिप्स और ट्रिक्स का पालन करें।
UPPSC के GS प्रश्नप्रत्र I की तैयारी किस प्रकार करें: चरण-वार तैयारी के टिप्स
प्रारंभिक परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि हमेशा अकेले करेंट अफेयर्स से ही लगभग 30 प्रश्न पूछे जाते हैं।
करेंट अफेयर्स के बाद, अगला चरण इतिहास की तैयारी करना है क्योंकि हमेशा केवल इतिहास से 25 प्रश्न पूछे जाते हैं।
तीसरे स्थान पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी होना चाहिए क्योंकि हमेशा केवल विज्ञान से ही लगभग 25 प्रश्न पूछे जाते हैं।
चौथे स्थान पर भूगोल और पर्यावरण होना चाहिए, क्योंकि हमेशा केवल भूगोल और पर्यावरण सेक्शन से ही लगभग 25 प्रश्न पूछे जाते हैं।
पांचवे स्थान पर राजनीति के प्रश्न होने चाहिए, क्योंकि प्रारंभिक परीक्षा में हमेशा केवल राजनीति सेक्शन से लगभग 20 प्रश्न पूछे जाते हैं।
अगले स्थान पर अर्थव्यवस्था के प्रश्न होने चाहिए, क्योंकि प्रारंभिक परीक्षा में हमेशा केवल अर्थव्यवस्था से ही लगभग 17 प्रश्न पूछे जाते हैं।
अंत में, उत्तर प्रदेश और सामन्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नों की तैयारी करें, हाल ही में प्रारंभिक परीक्षा में उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रश्नों की संख्या भारी कमी आयी है।लेकिन इस बार बदले पैटर्न की वजह से इसकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है।
्रश्नपत्र_I_के_लिए_आवश्यक_पुस्तकें
किसी भी परीक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ अध्ययन सामग्री का चयन करना एक कठिन काम हो जाता है। एक उम्मीदवार को UPPSC GS प्रश्नपत्र I की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री का चुनाव बहुत ही ध्यानपूर्वक करना चाहिए। अब, आइये, प्रत्येक विषय के लिए हमारी सुझावित अध्ययन सामग्री पर एक नज़र डालते हैं।
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाओं के लिए
#राष्ट्रीय_घटनाओं_के_लिए समाचार पत्र, हिंदू, टाइम्स ऑफ इंडिया, इकोनॉमिक टाइम्स और इंडिया टुडे हैं। प्रतियोगिता दर्पण या घाटना चक्र भी बहुत उपयोगी होंगे।
#भारतीय_इतिहास_और_भारतीय_राष्ट्रीय_आंदोलन के लिए
कक्षा 9, 10, 11 और 12 की NCERT की इतिहास की पुस्तकें। बिपिन चंद्रा की आधुनिक भारत का इतिहास एक अच्छा संस्करण है जिसे आप अपनी आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए पसंद कर सकते हैं।
सांस्कृतिक प्रश्नों के लिए, उम्मीदवार, भारतीय संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकारी आदि पर आधारित NBT पुस्तकों की सहायता ले सकते हैं।
#भारत_और_विश्व_के_भूगोल_के_लिए
कक्षा 9, 10, 11 और 12 की भूगोल की NCERT की पुस्तकें (पुराना संस्करण)। आप माजिद हुसैन की भारतीय भूगोल भी देख सकते हैं।
मानचित्र आधारित प्रश्नों के लिए, एक अच्छी एटलस, मुख्य रूप से ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल एटलस या ओरिएंट लॉन्गमैन से एक अच्छी सहायता मिल सकती है।
#भारतीय_राजनीति_और_प्रशासन
कक्षा 9, 10, 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की NCERT की पुस्तकें। अन्य पुस्तकें हैं- भारत का संविधान – प्रकाशन डिवीजन (पॉकेट बुक) से, एम लक्ष्मीकांत की भारतीय राजनीति या राजेश मिश्रा।
Anuj DK Mishra
#आर्थिक_और_सामाजिक_विकास
कक्षा 9, 10, 11 और 12 की अर्थशास्त्र की NCERT की पुस्तकें।
अन्य पुस्तकें हैं- दत्त और सुन्दरम की भारतीय अर्थव्यवस्था, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रकाशित वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण।
#सामान्य_विज्ञान
प्रश्न, विज्ञान के प्रतिदिन के सामान्य अनुप्रयोगों और समझ पर आधारित होंगे।
कक्षा 6 और 10 की NCERT की पुस्तकें, इस विषय के लिए सर्वश्रेष्ठ अध्ययन सामग्री हैं। इसके अतिरिक्त, कक्षा 11 और 12 की NCERT की पुस्तकों के विज्ञान और उनके अनुप्रयोग पर आधारित कुछ अध्यायों को भी पढ़ सकते हैं। लुसेंट भी कारगर होता है।
#पर्यावरण_और_पारिस्थितिकी
शंकर IAS पर्यावरण, एरच भरुचा की एनवायरनमेंटल स्टडीज फॉर अंडरग्रेजुएट कोर्सेज, पी.डी. शर्मा की पारिस्थितिकी और पर्यावरण
#उत्तर_प्रदेश_का_सामान्य_ज्ञान
इसमें पहाड़ों, नदियों, जलवायु, वनस्पतियों और जीवों के विकास, उत्तर प्रदेश के भूगोल में खनिज परिवहन से संबंधित प्रश्न होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के इतिहास और संस्कृति में महत्वपूर्ण राजवंशों के योगदान से संबंधित प्रश्न भी शामिल होंगे।
Anuj DK Mishra
13/03/2021
IAS प्रारंभिक परीक्षा 2021:-
भारतीय अर्थव्यवस्था की तैयारी कैसे करें?- सिविल सर्विसेज़ में दाखिल होने के लिए UPSC IAS प्रारंभिक परीक्षा पहली सीढ़ी है। यह एक ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा होती है और प्रारंभिक परीक्षा में स्कोर किए गए अंकों को अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करते वक़्त जोड़ा नहीं जाता है। IAS मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यह एक अनिवार्य चरण है, जिसमें सफल होने पर ही आप आगे बढ़ सकते हैं।
हर वर्ष लाखों उम्मीदवार सिविल सर्विसीज़ की परीक्षा देते हैं। इनमें से केवल 10,000-12,000 उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के अगले चरण में पहुंच पाते हैं। ऐसे में यह बहुत ज़रूरी है कि प्रत्येक आकांक्षी प्रारम्भिक परीक्षा को बहुत ही गंभीरता से लें।
IAS&PCS प्रारंभिक परीक्षा 2021: भारतीय अर्थव्यवस्था से परिचय
पहले की ही तरह, शुरुआत में हम पिछले कुछ सालों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करेंगे। इस पर एक नज़र डालने पर आप 2013 से अब तक हुई परीक्षाओं में भारतीय अर्थव्यवस्था में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या और इसके अंक विभाजन को समझ पाएंगे।
वर्ष पूछे गए प्रश्नों की संख्या अंक
2013 18 36
2014 10 20
2015 13 26
2016 11 22
2017 12 24
2018 16 32
....
.....
…..
पिछले दो साल का पेपर उठा कर कुछ मेहनत आप भी कर लें
जैसा की आपने देखा, पिछले छः वर्षों से भारतीय अर्थव्यवस्था में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या 10 से 18 के बीच रही है। अब जबकि CSAT को क्वॉलिफाइंग कर दिया गया है, तो ऐसे में प्रारंभिक (Preliminary) चरण में सफलता में भारतीय अर्थव्यवस्था एक अहम भूमिका अदा करता है।
आकांक्षियों के मन में, और खास तौर पर पहली बार परीक्षा देने वालों के मन में भारतीय अर्थव्यवस्था की तैयारी को लेकर काफी दुविधा रहती है। एक बात को हमेशा याद रखें कि यदि आपकी बुनियादी जानकारी पुख्ता है तो आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। तो, इससे पहले की आप तथ्यों और जानकारियों के अंबार से गुज़रें, बुनियादी चीजों को दुरुस्त कर लेना ज़रूरी है।
IAS&PCS प्रारंभिक परीक्षा 2021: भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी सुझाव और दिशा-निर्देश
अध्ययन प्रक्रिया को एक दिशा देने के उद्देश्य से हमने पाठ्यक्रम को दो आसान भागों में बांटा है। आपको बस सही तरीके से आगे बढ़ने की ज़रूरत है और आप समय के साथ अपने प्रदर्शन को सुधरता हुआ पाएंगे।
#पहला_चरण: बुनियादी बातों को समझें और उनमें सुधार करें
भारतीय अर्थव्यवस्था को अच्छी तरह समझने के लिए, आपके पास जानकारी के सही स्रोत का होना बहुत ज़रूरी है और किसी भी विषय से संबन्धित बुनियादी जानकारी को पुख्ता करने के लिए NCERT की किताबों से बेहतर और कुछ नहीं।
NCERT की निम्नलिखित किताबें आपके लिए सहायक सिद्ध होंगी:
★समष्टि अर्थव्यवस्था का सिद्धान्त – कक्षा 12
★सूक्ष्म अर्थव्यवस्था का सिद्धान्त – कक्षा 12
★भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास – कक्षा 12
#नोट-अगर आप 6th to 12th की पूरी NCERT पढ़ लेते है तो आपके लिए बहुत ही बेहतर होगा।
कुछ लोग “सूक्ष्म अर्थव्यवस्था का सिद्धान्त – कक्षा 12” को पढ़ने की सलाह नहीं देते हैं, क्योंकि आमतौर पर IAS प्रारंभिक में इससे प्रश्न नहीं पूछे जाते हैं। लेकिन, मैं ऐसी सलाह नहीं देता हूँ क्योंकि इन किताबों से ही Microeconomics, जैसे की Law of Diminishing Marginal Utility, Elasticity of Demands आदि की बुनियादी बातें स्पष्ट होंगी| यह एक पतली सी किताब है, जिसे पढ़ लेने में कोई नुकसान नहीं।
माइक्रो अर्थव्यवस्था के सिद्धान्त: कक्षा 12 की किताबों को पढ़ना अति आवश्यक है। इसे पूरी तरह पढ़ें। अगर आप चाहें तो गणितीय भाग छोड़ दें लेकिन आगे बढ़ने से पूर्व अपने बेसिक कॉन्सेप्ट्स को ज़रूर मजबूत कर लें| इस स्टेज में केवल तथ्यों को रट लेने पर ध्यान देना काफी नहीं| अपना समय लें और हर कॉन्सेप्ट को भली भांति समझें।
भारतीय अर्थव्यवस्था के भीतर क्या है, उसे समझें:
अब आप किसी भी ऐसी किताब की सहायता ले सकते हैं, जो भारतीय अर्थव्यवस्था को विस्तार से समझाती हो। आप निम्नलिखित लेखकों की किताबों को पढ़ सकते हैं:
◆उमा कपिला
◆दत्त & सुंदरम
◆रमेश सिंह
◆लाल एंड लाल
उमा कपिला, दत्त & सुंदरम की किताबें काफी मोटी हैं| इनकी बजाय रमेश सिंह/लाल एंड लाल को पढ़ना ज़्यादा अच्छा साबित होगा। इससे आपका काफी समय बचेगा और इसमें सभी विषयों पर भरपूर जानकारी उपलब्ध है, जिसे प्रत्येक नए संसकरण के साथ अपडेट किया जाता है।
भारत का बजट और अर्थव्यवस्था का हमेशा ध्यान रखें:
संसदीय बजट की पेशी के अगले दिन छपे Economic Times या Business Standard या कोई न्यूज़ पेपर जो आप पढ़ते हो की प्रति जमा करें। भारतीय बजट से संबन्धित सभी महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों को नोट कर लें। भारतीय आर्थिक सर्वे भारत के आर्थिक हालातों की जानकारी के लिए सबसे उत्तम और व्यापक दस्तावेज़ है। ये आपको हर नीतिगत फैसले के पीछे मौजूद प्रासंगिकता, उनका तुलनात्मक विश्लेषण,भारतीय अर्थव्यवस्था के भविष्य के लिए जनहितकारी नीतियों का रोडमैप उपलब्ध कराता है। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या इसका भौतिक स्वरूप किसी अच्छे बुकस्टोर से खरीद सकते हैं| इसे नकारने की बात को भुला दीजिए।
इन सब के अतिरिक्त जानकारी के और भी कई कमाल के स्रोत हैं। जिनमें कुछ उल्लेखनीय नाम हैं:
◆mrunal.org/Economy
◆Sriram IAS Economy Notes
◆किसी भी अच्छी कोचिंग का नोट्स भी पढ़ सकते है।
प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारी करते हुए ध्यान रखें कि आप हमेशा भारतीय अर्थव्यवस्था से संबन्धित समसामायिक मुद्दों से जुड़े रहें। हमेशा किसी दैनिक अखबार के व्यवसाय और अर्थव्यवस्था वाले हिस्से पर निगाह बनाए रखें। The Hindu, Indian Express दैनिक जागरण,जनसत्ता और Business Standard आपके सबसे भरोसेमंद स्रोत होंगे। इनमें से किसी एक को चुन लें और उसे प्रतिदिन पढ़ना अपना धर्म बना लें। आप प्रमुख अर्थशास्त्रियों/विश्लेषकों को भी फॉलो कर सकते हैं। उदाहरण के लिए सीआरएल नरसिंहन (The Hindu) और अखबारों में उनके विचार। सुनिश्चित करें कि आप घटनाओं को संतुलित नजरिए से देखें।
#दूसरा_चरण: खुद की परख
यकीनन ही यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक बार आप अपना अध्ययन पूरा कर लें, इसके बाद कृपया अधिक से अधिक टेस्ट्स को हल करने का प्रयास करें। शुरुआत में मुमकिन है कि आप अच्छा स्कोर न कर पाएं, लेकिन धीरे-धीरे अभ्यास से इसमें अवश्य सुधार होगा। इसके अतिरिक्त असली परीक्षा में आपकी गलती करने की संभावना भी कम हो जाएगी।
इसके अतिरिक्त, ऐसा करते हुए आपका सामना भारतीय अर्थव्यवस्था संबन्धित करंट अफेयर्स से जुड़े ऐसे सवालों से होगा, जो आपसे अध्ययन के दौरान छूट गए थे।
भारतीय अर्थव्यवस्था पर अपनी बात को हम यहीं विराम देते हैं। यदि आपके मन में कोई दुविधा, सवाल या सुझाव है तो बेझिझक नीचे कॉमेन्ट सेक्शन में उसके बारे में लिखें।
08/03/2021
ये प्रश्न पत्र BPSC मुख्यपरीक्षा 2020 के वैकल्पिक विषय राजनीतिक विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय सम्बंध का है सारे प्रश्न ऐसे है अगर आपका बेसिक कंप्लीट है और करेंटअफेयर्स अच्छी पकड़ है तो आप आसानी से हल कर सकते है
इन प्रश्नों में से ज्यादातर प्रश्न वे है जो विगत 3 - 6 महीने में चर्चा में रहे है
जैसे - 1. UNSC, 2. भारत- चीन, 3. गुटनिरपेक्षता 2.0, 4. भारत की नाभिकीय नीति, 5. शस्त्रीकरण के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक प्रभाव , निःशस्त्रीकरण ( अमेरिका और रूस निः शस्त्रीकरण सन्धि (न्यू स्टार्ट सन्धि ) को पुनः लागू करने के लिये बैठक) #ललितशर्मा
Note - वर्तमान व विगत घटनाक्रम पर चील की तरह नजर बनाए रखिए और उन विषयों पर नए नए विचारकों ( अंतर्राष्ट्रीय मामलों के जानकार) के विचारों से भी रूबरू होईये #ललितशर्मा
■ न्यूज़पेपर के एडिटोरियल व करंट अफेयर्स पर अपनी पकड़ बनाये रखिये
*न्यूज़पेपर के एडिटोरियल पढ़ने से आपके विचारों में विविधता आती है*
और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं को जानने व समझने का मौका मिलता है
आप बेसिक को कंप्लीट करने के लिए विज़न आईएएस या दृष्टि आईएएस का प्रिंटेड नोट्स +क्लास नोट्स ले सकते है वो GS 2 और काफी हद तक स्टेट पीसीएस में एक महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकता है #ललितशर्मा
■ यह पोस्ट राजनीतिक विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय सम्बंध वैकल्पिक विषय के केवल सेक्शन B से सम्बंधित है
#ललितशर्मा
08/03/2021
08/03/2021
अच्छे से तैयार कर लीजिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है और इससे( टॉपिक ) संबंधित प्रश्न बन सकता है
यह आर्टिकल / बिल राजव्यवस्था के जिन जिन टॉपिक से इंटरलिंक कर रहा है उन्हें भी तैयार कर लीजिए
प्रश्न यहां से भी पूछा जा सकता है
अगर इसको हिंदी में समझना चाहते है तो आप दृष्टि आईएएस की वेबसाइट के डेली न्यूज वाले सेक्शन में जाकर 6 फरवरी की करंट अफेयर्स भी देख सकते है
लिंक - https://www.drishtiias.com/hindi/current-affairs-news-analysis-editorials/news-analysis/06-02-2021
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |
| Sunday | 9am - 5pm |