18/07/2026
DAY 5 Activity भारतीय भाषा समर मेला 2026
विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए कविता वाचन गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण तथा उचित भाव-भंगिमाओं के साथ कविताओं का प्रस्तुतिकरण किया। सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे की प्रस्तुतियों को ध्यानपूर्वक सुना।
शुद्ध एवं स्पष्ट उच्चारण का महत्व।
कविता को भाव, लय और उचित गति के साथ प्रस्तुत करना।
आत्मविश्वास के साथ मंच पर बोलने का कौशल।