"तर्क के आगे झुकते हैं कई संयोग,
न रह पाती है मिथ्या, न बच पाते हैं ढोंग।
शब्दों की ज्वाला का जब होता है प्रहार,
मिट जाता है अज्ञानता का संपूर्ण अंधकार।”
संवाद - डॉ० भीमराव अंबेडकर कॉलेज की वाद विवाद समिति ने 19 मार्च, 2026 को अपने वार्षिक "चल वैजयंती - अंतर महाविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता" का सफल आयोजन किया। पूरे दिल्ली विश्वविद्यालय से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने इसमें भाग लेकर अपनी कला का प्रमाण दिया और अपनी वाणी से सभा में उपस्थित सभी श्रोतागणों को मनमोह कर लिया। यह प्रतियोगिता किसी उत्सव से कम नहीं थी। जहाँ एक ओर प्रबल से प्रबल वक्ता अपनी कला का परिचय दे रहा था, वहीं दूसरी ओर इस समिति के सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण योगदानों से इस भावपूर्ण आयोजन को सफ़ल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
❤️💞❤️
Samvaad - The Debating Society BRAC
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Samvaad - The Debating Society BRAC, Education, Main Wazirabad Road,Yamuna Vihar, Delhi.
डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय (दिल्ली विश्वविद्यालय)
प्रस्तुत करता है अंतर्महाविद्यालय चल वैजयंती वाद-विवाद प्रतियोगिता।
❤️
07/02/2026
डॉ भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय की वाद विवाद समिति आयोजित करती है चल वैजयंती वाद विवाद प्रतियोगिता, जिसमें आप सभी दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र छात्रा आमंत्रित हैं
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें और आकर्षक इनाम जीतने का मौका पाएं
🥳🥳🥳🥳
19/01/2026
"बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे, बोल ज़बाँ अब तक तेरी है।" - फैज़ अहमद की इन्हीं पंक्तियों के साथ संवाद - डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज की वाद - विवाद समिति बड़े ही उत्साहित होकर साझा करती है कि इस वर्ष हमने अपने महाविद्यालय में अन्तः महाविद्यालय हिंदी वाद - विवाद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी ने अपनी प्रबलता एवं कुशलता का परिचय दिया। इन सभी बुलंद आवाज़ों की हम सराहना करते हैं।🎤❤️
12/02/2025
नमस्कार!!
"संवाद: वाद-विवाद समिति", डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) प्रस्तुत करती है "चल-वैजयंती" अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता, जिसका विषय है "मीडिया प्रोपेगेंडा का पर्याय है।"
📅 दिनांक: 25 फरवरी 2025
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2025
प्रतियोगिता के नियम:
~वाद-विवाद केवल हिंदी भाषा में होगा।
~प्रतिभागियों को कुल 4 (3+1) मिनट दिए जाएंगे, जिसमें 3 मिनट विषय पर तर्क और 1 मिनट निष्कर्ष के लिए होगा।
~भाषा एवं शिष्टाचार का पालन अनिवार्य है।
~प्रतियोगिता में पढ़कर बोलने की अनुमति नहीं है।
~निर्णायकों का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।
~क्रॉस कॉलेज टीम मान्य नहीं होगा। दोनों प्रतिभागी का एक ही कॉलेज से होना अनिवार्य है।
~किसी भी प्रकार का कागज स्वीकार्य नहीं है।
~प्रतिभागियों को एक टीम के रूप में जज किया जाएगा।
~एक कॉलेज से एक टीम ही मान्य होगी।
~प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गूगल फॉर्म के द्वारा पंजीकरण अनिवार्य है।
गूगल फॉर्म लिंक:
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdVUTTNxFhvI1NAnn9aS8RylS3FN5mfXEx2yaLAR9RsVUGGUg/viewform?usp=header
किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
दिव्यांश गांधी: 9835906988
ईशानी भारद्वाज: 9709780067
अरिमर्दन दुबे: 9005190141
11/02/2025
We are waiting for your Registration go and Register now...
18/01/2025
संवाद वाद-विवाद समिति डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
प्रिय विद्यार्थियों,
डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज की संवाद वाद-विवाद समिति आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है!
अगर आपको अपने विचारों को तर्कों के साथ प्रस्तुत करना पसंद है, अगर आपकी आवाज़ में प्रभाव है तो यह मंच आपके लिए ही है। संवाद वाद-विवाद समिति आपको अपनी प्रतिभा को निखारने, अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है।
हम यहां विचारों की स्वतंत्रता और तर्कों की शक्ति का सम्मान करते हैं। समिति का हिस्सा बनकर आप न केवल अपनी सोच को धार दे सकेंगे, बल्कि कॉलेज के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी बना सकेंगे।
तो आइए, जुड़िए संवाद वाद-विवाद समिति से और बनाइए अपने विचारों को प्रभावशाली!
पंजीकरण का लिंक: https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScqBNFeCVh_U2bTN4yLqqcyyupYNSCO2QXH9UX6RaNK-2di9w/viewform
पंजीकरण हेतु अंतिम तिथि: 24 जनवरी 2025
ऑडिशन की तिथि: 25 जनवरी 2025
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
9835906988( दिव्यांश)
12/11/2024
अंबेडकर महाविद्यालय में 'मीडिया का ध्येय एजेंडा सेटिंग रह गया है' विषय पर वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
===============================
दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर महाविद्यालय में वाद-विवाद समिति द्वारा "मीडिया का ध्येय एजेंडा सेटिंग रह गया है" विषय पर अंतः महाविद्यालय वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती को पुष्प अर्पण के साथ हुआ। सभी सम्मानित अतिथिओं और निर्णायक मण्डल का स्वागत तुलसी पौध भेंट कर किया गया।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के तौर पर प्रो. राजेश उपाध्याय, प्रो. रामप्रकाश द्विवेदी, प्रो. रामावतार और प्रो. दिलजीत कौर , प्रिंसिपल प्रो. सदानंद प्रसाद कुल 9 समूहों ने भागीदारी ली जिसमें 17 प्रतिभागी उपस्थित रहें।जिसमें चार वाद-विवाद विजयी प्रतिभागियों के रूप में क्रमानुसार अभिषेक श्रीवास्तव, फरहान अली, राम पाठक और फरहान रहें।
स्वागत वक्तव्य प्रो. विनीत कुमार द्वारा किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. दिलजीत कौर द्वारा किया गया। इन्होंने बताया कि आज का युग युद्ध का नहीं संवाद का युग है। मंच का संचालन छोटी भारद्वाज और दिव्यांश गांधी द्वारा किया गया।
24/10/2024
तैयार हो जाइए डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज
अंत: महाविद्यालय बाद विवाद प्रतियोगिता के लिये...
16/02/2024
For registration check the Description 👇👇👇
हुनर को ज़ुबान दो, दिल में हो जुनून ऐसा की,
अपनी प्रतिभा को पहचान दो ।✨🌸
*नमस्कार* 🙏
*संवाद वाद-विवाद समिति, डॉ भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय* प्रस्तुत करती है-
अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता 🎙️
*दिनांक - 22 फरवरी 2024*
*समय- प्रातः 10 बजे*
*स्थान - काॅलेज सभागार*
**विषय - "कृत्रिम मेधा (AI) मनुष्य के हित में नहीं है।* "
♦️ पंजीकरण शुल्क - नि:शुल्क
♦️ *पंजीकरण के लिए इस लिंक पर क्लिक करें* https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfsw-9Wcz350AdHTGSNOXANT0aaWScREyamAwpdQ2HiDvqvww/viewform
*पंजीकरण करने की अंतिम तिथि - 21 फरवरी 2024*
*प्रतियोगिता के नियम*
1-वक्तव्य केवल हिंदी भाषा में हो सकता है।
2- प्रतिभागियों को विषय पर अपनी बात रखने के लिए कुल 4 (3+1)मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें , 3 मिनट बिषय पर और 1 मिनट निष्कर्ष के लिए होगा।
3-भाषा की मर्यादा का पालन करना अनिवार्य है।
4- प्रतियोगिता में देखकर बोलने की अनुमति नहीं है।
5- निर्णायक का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
6-प्रतिभागी प्रातः 9:30 बजे अपना नाम महाविद्यालय परिसर में आकर पंजीकृत करा लें।
♦️ विजेताओं के लिए आकर्षक नगद इनाम।
♦️ अन्य प्रतिभागियों के लिए प्रमाण पत्र।
किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर कृपया इस नंबर पर संपर्क करें।
गरिमा: 9999748222
11/02/2024
Come and join us tomorrow in our college Auditorium your presence will be boost the self-confidence of our participants 🍁
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Main Wazirabad Road,Yamuna Vihar
Delhi
110094