Gyan mohalla

Gyan mohalla Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gyan mohalla, Educational consultant, Dr Mukherjee Nagar Road, Delhi.

02/01/2023
04/03/2021

1. एमसी मैरीकॉम को किस समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया है?

उत्तर : चैम्पियंस एन्ड वेटरंस समिति।

२. बीमा सेवाओं में कमियों की शिकायतों के तुरंत एवं प्रभावी समाधान के लिए केंद्र सरकार ने किन को लोकपाल के दायरे में शामिल करने का निर्णय लिया है?

उत्तर : बीमा एजेंट।

३. लंदन में 2021 सब्जेक्ट रैंकिंग के अनुसार भारतीय संस्थानों में कौन सा संस्थान प्रथम स्थान पर रहा है।

उत्तर : आईआईटी मद्रास।

4. तमिलनाडु में किस नेता ने राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : शशिकला।

५. भारत ने किस देश के साथ ब्रम्होस मिसाइल समेत अन्य रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के लिए करार किया है?

उत्तर : फिलीपींस।

6. मेरीटाइम इंडिया समिट 2021 के अंतर्गत भारत ने आज के दिन को किस दिन के रूप में मनाने की घोषणा की है?

उत्तर : चाहबार दिवस।

7. श्रीलंका ने किस बंदरगाह के विकास करने का ठेका भारत को दे दिया है?

उत्तर : कोलम्बो बंदरगाह के वेस्टर्न कंटेनर टर्मिनल।

8. तरुण बजाज को किसका अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?

उत्तर : राजस्व विभाग के सचिव।

9. वेस्टइंडीज का कौन सा बल्लेबाज टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में युवराज सिंह के बाद लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के मारने वाला विश्व का दूसरा खिलाड़ी बन गया है?

उत्तर : कीरोन पोलार्ड।

10. अरुणांचल प्रदेश में वैज्ञानिकों ने किस पौधे की नयी प्रजाति की खोज की है?

उत्तर : अल्पाइन पौधे।

14/11/2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित क्विज

1. मई 2016 में किसकी अध्यक्षता में 'नई शिक्षा नीति के विकास के लिए समिति' ('Committee for Evolution of the New Education Policy') ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी?
A. स्वर्गीय श्री टी.एस.आर. सुब्रमण्यन (Late Shri T.S.R. Subramanian)
B. डॉ. के. कस्तूरीरंगन (Dr. K. Kasturirangan)
C. रीना रे (Rina Ray)
D. श्री संजय धोत्रे (Shri Sanjay Dhotre)
Ans. A
व्याख्या: स्वर्गीय श्री टी.एस.आर. सुब्रमण्यन, पूर्व कैबिनेट सचिव, की अध्यक्षता में 'नई शिक्षा नीति के विकास के लिए समिति ’ (Committee for Evolution of the New Education Policy’) ने मई 2016 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी. और इसके आधार पर मंत्रालय ने 'कुछ इनपुट ड्राफ्ट नेशनल एजुकेशन पॉलिसी, 2016 के लिए तैयार किए हैं.

ADVERTISING

2. NEP 2020 के अनुसार, वर्तमान 10 + 2 शैक्षिक मॉडल को एक नए शैक्षिक पाठ्यक्रम प्रणाली के आधार पर विभाजित करने की बात कही गई है. वह नई शैक्षिक पाठ्यक्रम प्रणाली क्या है?
A. 3+4+4+5
B. 5+3+3+4
C. 4+3+3+5
D. 5+4+3+3
Ans. B
व्याख्या: NEP 2020 के अनुसार, वर्तमान 10 + 2 शैक्षिक मॉडल को क्रमशः 3-8, 8-11, 11-14 और 14-18 वर्ष की आयु के अनुसार एक नई शैक्षिक पाठ्यक्रम को 5+3+3+4 प्रणाली के आधार पर विभाजित करने की बात कही गई है.

3. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में, शिक्षक को किस कक्षा तक मातृभाषा/स्थानीय या क्षेत्रीय भाषा में पाठ पढ़ाने पर बल दिया गया है?
A. कक्षा 3
B. कक्षा 4
C. कक्षा 5
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. C
व्याख्या: NEP-2020 में, मातृभाषा / स्थानीय या क्षेत्रीय भाषा को कक्षा-5 तक की शिक्षा में अध्यापन के माध्यम के रूप में अपनाने पर बल दिया गया है.

4. किस वर्ष तक, अध्यापन के लिए न्यूनतम डिग्री योग्यता 4-वर्षीय एकीकृत बी.एड. डिग्री का होना अनिवार्य किया जाएगा?
A. 2021
B. 2025
C. 2028
D. 2030
Ans. D
व्याख्या: 2030 तक, अध्यापन के लिए न्यूनतम डिग्री योग्यता 4-वर्षीय एकीकृत बी.एड. डिग्री का होना अनिवार्य किया जाएगा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार.

5. निम्नलिखित में से कौन जून 2017 में नवगठित ड्राफ्टिंग NEP 2020 के अध्यक्ष थे?
A. वसुधा कामत (Vasudha Kamat)
B. डॉ. के. कस्तूरीरंगन (Dr. K. Kasturirangan)
C. के जे अल्फोंस (K J Alphonse)
D. राम शंकर कुरील (Ram Shankar Kureel)
Ans. B
व्याख्या: प्रख्यात पूर्व इसरो (ISRO) प्रमुख डॉ. के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में जून 2017 में नई शिक्षा नीति के निर्माण के लिये एक समिति का गठन किया गया था, जिसने 2019 में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा’ प्रस्तुत किया था.

6. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, उच्च शिक्षण संस्थानों में 'सकल नामांकन अनुपात' (Gross Enrolment Ratio) को कितना प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है?
A. 25%
B. 30%
C. 40%
D. 50%
Ans. D
व्याख्या: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘सकल नामांकन अनुपात’ (Gross Enrolment Ratio) को 50% तक करने का लक्ष्य 2035 तक रखा गया है, इसके साथ ही देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में 3.5 करोड़ नई सीटों को जोड़ा जाएगा.

7. NEP 2020 में MHRD द्वारा ........ की स्थापना की मांग की गई है?
A. बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान पर एक राष्ट्रीय मिशन (National Mission on Foundational Literacy and Numeracy)
B. उच्च शिक्षा आयोग (Higher Commission Education)
C. नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (National Research Foundation)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans.C
व्याख्या: NEP 2020 में MHRD द्वारा ‘बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान पर एक राष्ट्रीय मिशन’ (National Mission on Foundational Literacy and Numeracy) की स्थापना की मांग की गई है।

64th bpsc interview programme
11/11/2020

64th bpsc interview programme

Bihar police vacancy
11/11/2020

Bihar police vacancy

Address

Dr Mukherjee Nagar Road
Delhi
110009

Telephone

+917827710528

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gyan mohalla posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Gyan mohalla:

Shortcuts

Share