10/01/2023
'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की खुशी का ठिकाना नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार सभी को बेस्ट एक्टर कैटिगरी में चुना गया है। इस बात की जानकारी खुद विवेक अग्निहोत्री ने दी। उन्होंने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'एक बड़ी अनाउंसमेंट। The Kashmir Files को द अकेडमी ने अपनी पहली लिस्ट में ऑस्कर्स 2023 के लिए चुना है। इस बार भारत से ऑस्कर के लिए 5 फिल्में चुनी गई हैं। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं। यह साल भारतीय सिनेमा के लिए बहुत अच्छा रहा है।' 10 जनवरी को अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्टिस एंड साइंसेज ने उन फिल्मों की लिस्ट जारी की, जिन्हें ऑस्कर्स 2023 यानी 95वें अकेडमी अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इस बार ऑस्कर्स के लिए दुनियाभर की 301 फीचर फिल्मों को चुना गया है, जिनमें 5 फिल्में इंडिया की हैं। इन 5 फिल्मों में 'द कश्मीर फाइल्स' का नाम भी शामिल है। अपनी फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने से विवेक अग्निहोत्री की खुशी सातवें आसमान पर हैं।
02/01/2023
31/12/2022
30/12/2022
27/12/2022
24/12/2022
27/11/2022
27/10/2022