12/06/2022
https://youtu.be/Z9WX6slJLWo
UPSC:हिंदी माध्यम में ऐसे बढ़ेगा चयन | This is how selections will increase in Hindi Medium
पिछले वीडियो (https://youtu.be/G-uT75Q_BIQ) में मैंने हिंदी माध्यम के उम्मीदवारों के सामने आने वाली कुछ समस्याओं को उठाया था। इस बार उनके समाधान खोजने की कोशिश करते हैं। इस वीडियो में हमने बात की है, अंग्रेजी की, पाठ्य सामग्री की, पाठ्यक्रम की, UPSC कार्य प्रणाली की, वैकल्पिक विषय की, लेखन शैली की, पढ़ाई की शैली की और अन्य बातों के साथ कुछ उन भ्रमों की, जो हिंदी माध्यम के प्रतियोगी अपने सीनियर्स से प्राप्त करते हैं। साथ ही, हमने इस बात पर भी जोर दिया है कि भावना से ज्यादा व्यावहारिक होना क्यों फायदेमंद हैं। उम्मीद है, आपके कई सवालों के जवाब इसमें मिलेंगे।
नमस्कार,
विभिन्न संस्थानों के बीच एक संस्थान “वर्तमान” भी है। वैसे ही, जैसे लोकतांत्रिक देश भारत में नाना प्रकार की विचारधाराएं हैं। लेकिन महत्वपूर्ण है कि इसका उद्देश्य क्या है? उद्देश्य है, लोक सेवाओं की तैयारी के संदर्भ में आपके सामने एक सार्थक विकल्प का विकास करना। हमारी कोशिश होगी कि यह विकल्प तर्कपूर्ण, तथ्यपूर्ण, समसामयिक और लोक सेवाओं की वर्तमान मांग के सर्वथा अनुकूल हो, जिसकी गवाही हम शब्दों में नहीं, अपनी विषयवस्तु (Content), दृश्य सामग्री (Audio - Visual) और पढ़ाने की शैली (Teaching) के जरिए देना चाहते हैं।
संक्षेप में कहें, तो हमारी कोशिश आकांक्षी (Aspirant) के अंदर ऐसी धारणात्मक (Conceptual) विचार पद्धति विकसित करने की है, जो इन सिविल सेवाओं की अवधारणाओं और उम्मीदों के साथ तारतम्य (Sequence) स्थापित कर सकें।अब हम इसे हासिल करने में कितने कामयाब हैं, इसके मूल्यांकन का काम, हम आप जैसे शेयरधारकों पर छोड़ते हैं। यानी हम भी सदैव इस रूप में आपकी प्रतिक्रिया के आकांक्षी हैं। यही हमारा वास्तविक उद्देश्य भी है।
आपका अभिनंदन है
वर्तमान
(A Civil Services Initiative)
Contact Us: Ph No/WhatsApp No.- 9289060790
Join our Telegram Group - https://t.me/vartmaanCSI
पिछले वीडियो (https://youtu.be/G-uT75Q_BIQ) में मैंने हिंदी माध्यम के उम्मीदवारों के सामने आने वाली कुछ समस्याओं को उठाया था। इस बार ....