08/02/2026
आज हिन्दू महासम्मेलन में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
धर्म, संस्कृति और समाज की एकता पर आधारित विचारों ने मन को गर्व और ऊर्जा से भर दिया।
ऐसे कार्यक्रम हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
सनातन संस्कृति पर गर्व है।
जय हिंद। जय सनातन। 🚩
27/01/2026
🇮🇳 गणतंत्र दिवस समारोह – राजबाला मेमोरियल ट्रस्ट 🇮🇳
राजबाला मेमोरियल ट्रस्ट में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस पावन अवसर पर हमारे बीच सम्मानित पूर्व सैनिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उनके करकमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
साथ ही जिन स्टूडेंट्स ने कोर्स पर किया उनको सर्टिफिकेट डॉ गए कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे पूरा वातावरण देशप्रेम से सराबोर हो गया। सभी बच्चों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने मिलकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया।
हम अपने वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान को नमन करते हैं।
जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳
Rajbala Memorial Trust
Narendra Modi
16/01/2026
दिनांक 14 जनवरी को राजबाला मेमोरियल ट्रस्ट में मकर संक्रांति एवं लोहड़ी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया गया और सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। यह कार्यक्रम आपसी सौहार्द, एकता और संस्कृति को बढ़ावा देने वाला रहा।
23/12/2025
🌸 Learning & Exposure Visit 🌸
आज हमारे Trust में Orane Parlour की faculty द्वारा बच्चों के लिए एक उपयोगी demo session आयोजित किया गया।
इसके पश्चात हम अपने बच्चों के साथ Orane Parlour की ZTB nagar स्थित branch का visit करने गए।
वहाँ का professional environment, training process और staff का सहयोग देखकर बच्चों को बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक अनुभव मिला।
यह visit बच्चों के skill development और confidence building के लिए बहुत लाभकारी रहा।
Orane Parlour की पूरी team का हार्दिक धन्यवाद 🙏
भविष्य में भी ऐसे सहयोग की आशा करते हैं।
05/10/2025
आज दिन रविवार शांति जन कल्याण संस्थान आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ एक आत्मीय मुलाकात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था में रहने वाले बुजुर्गों के साथ कुछ आनंदमय पल बिताए, उनके अनुभव सुने और उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में वृक्षों के महत्व पर भी चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि वृक्ष न केवल पर्यावरण की रक्षा करते हैं, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान कर हमें स्वस्थ रखते हैं। वृक्षारोपण को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए सबने अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। यह एक भावनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव रहा।
28/09/2025
🇮🇳 शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के जन्मदिन व सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में
📍 कादीपुर वार्ड स्थित भगवान परशुराम जी चौपाल पर मन की बात एवं ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।
✨ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय मनोज तिवारी जी एवं सिविल लाइन ज़ोन के चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर जी उपस्थित रहे।
🌹 इसके साथ ही बुराड़ी व नत्थूपुरा के वरिष्ठ नेता एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
🏅 इस अवसर पर राजबाला मेमोरियल ट्रस्ट को उनके समाजसेवी कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।
🙏 कार्यक्रम के सफल संयोजक भाई प्रवीण राणा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
26/09/2025
https://youtu.be/-CN9nQDI_j4?si=wKm94bvKvaQRod5U
Beautiful moment……….
Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.