ANISH KUMAR

ANISH KUMAR FUTURE IAS 2024 BATCH

list of national parks in india
20/05/2023

list of national parks in india

15/05/2023

✍️एक बार समय निकालकार जरूर पढ़े ✍️✍️ ❤❤प्रयास करना हमारा काम हैं l,,,,,,,,,,,,,,

जैसे ही ट्रेन रवाना होने को हुई, (समय निकाल कर पढ़े🙏)
एक औरत और उसका पति एक ट्रंक लिए डिब्बे में घुस पडे़।
दरवाजे के पास ही औरत तो बैठ गई पर आदमी चिंतातुर खड़ा था।
जानता था कि उसके पास जनरल टिकट है और ये रिज़र्वेशन डिब्बा है।
टीसी को टिकट दिखाते उसने हाथ जोड़ दिए।
" ये जनरल टिकट है। अगले स्टेशन पर जनरल डिब्बे में चले जाना। वरना आठ सौ की रसीद बनेगी।"
कह टीसी आगे चला गया।
पति-पत्नी दोनों बेटी को पहला बेटा होने पर उसे देखने जा रहे थे।
सेठ ने बड़ी मुश्किल से दो दिन की छुट्टी और सात सौ रुपये एडवांस दिए थे।
बीबी व लोहे की पेटी के साथ जनरल बोगी में बहुत कोशिश की पर घुस नहीं पाए थे।
लाचार हो स्लिपर क्लास में आ गए थे।
" साब, बीबी और सामान के साथ जनरल डिब्बे में चढ़ नहीं सकते। हम यहीं कोने में खड़े रहेंगे। बड़ी मेहरबानी होगी।"
टीसी की ओर सौ का नोट बढ़ाते हुए कहा।
" सौ में कुछ नहीं होता। आठ सौ निकालो वरना उतर जाओ।"
" आठ सौ तो गुड्डो की डिलिवरी में भी नहीं लगे साब। नाती को देखने जा रहे हैं। गरीब लोग हैं, जाने दो न साब।" अबकि बार पत्नी ने कहा।
" तो फिर ऐसा करो, चार सौ निकालो। एक की रसीद बना देता हूँ, दोनों बैठे रहो।"
" ये लो साब, रसीद रहने दो। दो सौ रुपये बढ़ाते हुए आदमी बोला।
" नहीं-नहीं रसीद दो बनानी ही पड़ेगी। ऊपर से आर्डर है।रसीद तो बनेगी ही।
चलो, जल्दी चार सौ निकालो। वरना स्टेशन आ रहा है, उतरकर जनरल बोगी में चले जाओ।"
इस बार कुछ डांटते हुए टीसी बोला।
आदमी ने चार सौ रुपए ऐसे दिए मानो अपना कलेजा निकालकर दे रहा हो।

दोनों पति-पत्नी उदास रुआंसे
ऐसे बैठे थे, मानो नाती के पैदा होने पर नहीं उसके शोक में जा रहे हो।
कैसे एडजस्ट करेंगे ये चार सौ रुपए?
क्या वापसी की टिकट के लिए समधी से पैसे मांगना होगा?
नहीं-नहीं।
आखिर में पति बोला- "सौ-डेढ़ सौ तो मैं ज्यादा लाया ही था। गुड्डो के घर पैदल ही चलेंगे। शाम को खाना नहीं खायेंगे। दो सौ तो एडजस्ट हो गए। और हाँ, आते वक्त पैसिंजर से आयेंगे। सौ रूपए बचेंगे। एक दिन जरूर ज्यादा लगेगा। सेठ भी चिल्लायेगा। मगर मुन्ने के लिए सब सह लूंगा।
मगर फिर भी ये तो तीन सौ ही हुए।"☺️
" ऐसा करते हैं, नाना-नानी की तरफ से जो हम सौ-सौ देनेवाले थे न, अब दोनों मिलकर सौ देंगे। हम अलग थोड़े ही हैं। हो गए न चार सौ एडजस्ट।"
पत्नी के कहा।
" मगर मुन्ने के कम करना....""
और पति की आँख छलक पड़ी।
" मन क्यूँ भारी करते हो जी। गुड्डो जब मुन्ना को लेकर घर आयेंगी; तब दो सौ ज्यादा दे देंगे। "
कहते हुए उसकी आँख भी छलक उठी।
फिर आँख पोंछते हुए बोली-
" अगर मुझे कहीं मोदीजी मिले तो कहूंगी-"
इतने पैसों की बुलेट ट्रेन चलाने के बजाय, इतने पैसों से हर ट्रेन में चार-चार जनरल बोगी लगा दो, जिससे न तो हम जैसों को टिकट होते हुए भी जलील होना पड़े और ना ही हमारे मुन्ने के सौ रुपये कम हो।"
उसकी आँख फिर छलक पड़ी।
" अरी पगली, हम गरीब आदमी हैं, हमें वोट देने का तो अधिकार है, पर सलाह देने का नहीं। रो मत।

__________एक मध्यम परिवार से,,,,,...... ANISH KUMAR ❤❤

UPSC 2024 NOTIFICATION OUT
12/05/2023

UPSC 2024 NOTIFICATION OUT

एक लड़की के पास Facebook पर, एक लड़के की Friend Request आई पहले तो लड़की सोचती है की रिक्वेस्ट को डिलीट कर दूं पर फिर सो...
12/05/2023

एक लड़की के पास Facebook पर, एक लड़के की Friend Request आई पहले तो लड़की सोचती है की रिक्वेस्ट को डिलीट कर दूं पर फिर सोचती है कि एक बार इसकी प्रोफाइल देख लेती हूं। लड़की उस लड़के की प्रोफाइल देखती है जिसमे उसको कुछ भी गलत नही दिखता। प्रोफाइल पर फोटो भी अच्छी लगी थी तो उस लड़की ने सोचा कि "चलो रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेती हूं, और अगर लड़का बत्तमीज हुआ तो इसको बाद में ब्लॉक कर दूंगी" यही सोच कर उसने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली।

रात को उस लड़के का Inbox में मेसेज आता है। दोनो थोड़ी बातें करते हैं और लड़की को पता चलता है कि वो उसी के शहर में रहता है। दोनो रोज बातें करने लगते है और एक दूसरे को पसंद भी करने लगते हैं।

फिर एक दिन लड़की ने उस लड़के को बताया कि उसके मम्मी, पापा और भाई एक दिन के लिए बाहर जा रहे हैं उसकी Exam है तो वो घर पर ही रह कर पढ़ेगी, तो लड़के ने उसको कहा " वाह, ये तो बहुत अच्छी बात है, मै तुमसे मिलने तुम्हारे घर आ जाता हूं, दोनो मिल कर खूब मस्ती और खूब मजा करेंगे"।

तो लड़की ने उसको कहा: नही, घर पर अकेले में नही, अगर तुमको मिलना है तो हम किसी कॉफी शॉप में मिल सकते हैं।

यह सुन कर लड़का बोला: "तुम भी ना क्या पुराने ज़माने की बातें कर रही हो, आज का जमाना अलग है, आजकल सब चलता है और अकेले मिलने में बुराई ही क्या है?"

तो लड़की बोली: "अगर अकेले मिलने में कोई बुराई नही है, तो तुम अपनी बहन को मेरे भाई के कमरे मे अकेले भेज दो एक दिन के लिए ।"
ये सुनते ही वो लड़का भड़क गया और चिल्लाने लगा: "तेरा दिमाग तो सही है, जुबान संभाल कर बोल जरा"

तो लड़की बोली: "क्यों क्या हुआ तुझे? कहां गई तेरी आधुनिकता? आज का जमाना? सब चलता है? और क्या फर्क पढ़ता है? वाली सोच..

अपनी बहन की बात आई तो तेरी आज की सोच पर ताला लग गया क्या? तू भी पुराने ज़माने में चला गया क्या?

लड़की की बातें सुन कर लड़के के पास कोई जवाब ही नहीं था।

तब लड़की ने आखरी बात बोली.. "जो तुम अपनी बहन के साथ होता नही देख सकते हो, उसको दूसरों की बहन के लिए भी मत सोचो.. बहन तो बहन ही होती है वो चाहे किसी की भी हो, और गलत हमेशा गलत ही रहेगा वो चाहे किसी भी ज़माने में क्यों ना हो"

इतना कह कर उस लड़की ने उस लड़के को हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया.. KUMAR ❤❤

07/05/2023
19/04/2023

*आज की ताजा खबर..*

भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है।
भारत 142 करोड़ 86 लाख की संख्या के साथ पहले नंबर पर है।
भारत ने कुल जनसंख्या में चीन को पीछे छोड़ दिया
भारत की जनसंख्या हर साल 1.5 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है
दुनिया की कुल आबादी 800 करोड़ से ज्यादा है।
चीन दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है।

Sanskriti ias economy test -01🙏solve this question ✍️✍️✍️
19/01/2023

Sanskriti ias economy test -01🙏solve this question ✍️✍️✍️

Ques- ''यदि रूसो पालने में ही मर गया होता तो फ्रांस में क्रांति होती।"इस कथन का परीक्षण कीजिए। - 150 शब्द। ✍️✍️✍️
31/10/2022

Ques- ''यदि रूसो पालने में ही मर गया होता तो फ्रांस में क्रांति होती।"इस कथन का परीक्षण कीजिए। - 150 शब्द। ✍️✍️✍️

Ques- फ्रांस की क्रांति में दार्शनिको की भूमिका पर टिप्पणी कीजिए। - 200 शब्द। ✍️✍️✍️
31/10/2022

Ques- फ्रांस की क्रांति में दार्शनिको की भूमिका पर टिप्पणी कीजिए। - 200 शब्द। ✍️✍️✍️

Ques- ''ग्रेनविले ने अमेरिका से आने वाली डाक को पढ लिया और अमेरिका को खो दिया।" इस कथन का परीक्षण कीजिए। 150  शब्द ✍️✍️✍...
31/10/2022

Ques- ''ग्रेनविले ने अमेरिका से आने वाली डाक को पढ लिया और अमेरिका को खो दिया।" इस कथन का परीक्षण कीजिए। 150 शब्द ✍️✍️✍️

❤HISTORY OPTIONAL PAPER -1, MAPPING TEST- 1,2,3❤✍️✍️
30/10/2022

❤HISTORY OPTIONAL PAPER -1, MAPPING TEST- 1,2,3❤✍️✍️

Ques- ''नेपोलियन ने नवीन फ्रांस को प्राचीन फ्रांस से जोड दिया!" टिप्पणी कीजिए!✍️
30/10/2022

Ques- ''नेपोलियन ने नवीन फ्रांस को प्राचीन फ्रांस से जोड दिया!" टिप्पणी कीजिए!✍️

Address

UPSC Hub Mukherji Nagar Delhi
Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ANISH KUMAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share