सरस , सरल और न्यारी हिंदी

सरस , सरल और न्यारी हिंदी

Share

pen name-Anjana kapur

मेरे द्वारा शोधित और संपादित
*आम आदमी की खास कहानी
*परम वीर चक्र विजेताओं की शौर्य गाथा आप Gaatha पर सुन सकते हैं।

Photos from सरस , सरल और न्यारी हिंदी's post 14/04/2026

आज कुछ अपनी बातें.... 

दो दिन पहले  शकेब जलाली साहब का एक शेर पढ़ा.. 
"आज भी शायद कोई फूलों का तोहफ़ा भेज दे
तितलियाँ मंडला रही हैं काँच के गुल-दान पर.. 

पौधों का बहुत शौक रहा, बचपन बीता  शहर पटना में जहाँ चारों ओर हरियाली थी,  गंगा नदी घर से कुछ ही दूरी पर थी l शादी के बाद बड़ी सी छत वाले घर में पौधे लगाने शुरू किए, हर रविवार एक माली भैया आते , खाद देना, मिट्टी की गुदाई करना, पौधों की मौसम अनुसार फेर बदल करना बखूबी करते l मेहनत उनकी और मैं छत की हरियाली देख गर्व करती.. सालों ये सिलसिला चलता रहा.. फ़िर आया  covid.. माली भैया गाँव चले गए और मुड़ वापस नहीं आए...nursery जाकर उनका पता किया पर किसी को कुछ नहीं मालूम था l तो इतने पौधों के रख रखाव की ज़िम्मेदारी आ गई मेरे ही सिर पर, "भई शौक तुम्हें है तो करो देखभाल" सुनाया गया...

बस अब शुरू हुई मेरी पढ़ाई, पौधों की पढ़ाई,  facebook पर एक plant group से जुड़ी, बहुत कुछ सीखा, compost बनाना, नींबू और संतरे के छिलकों से  bio-enzyme बनाए.. Adenium का  लगभग बीस साल पुराना पौधा कुछ मुरझाने लगा, सीखे हुए  एक एक बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पिछले साल इतने बड़े पौधे की कटाई की और फिर अकेले repot किया.. रोज़ इस पौधे से बातें करती, कुछ पंद्रह बीस दिनों बाद जब पहली हरि पत्ती दिखाई दी तो लगा जैसे जग जीत लिया हो मैंने... इस साल तो adenium फूलों से भरा है..माली भैया को याद अब भी करती हूँ..पौधे कुछ कम कर दिए है..  खुले आसमान के नीचे रखे इन पौधों में एक कोना मेरा भी है जहाँ बैठ कर सर्दियों में किताबें पढ़ती हूँ, इन्हें  देखकर एक सुकून मिलता है, क्योंकि कुछ नया सीखा है मैंने.. 

कुछ photos साँझा कर रही हूँ आपके साथ.. 


#छत

@anjana_kapur कविता "कागज़ की नाव " कवि " श्री रमापति शुक्ल " 25/03/2026

#बचपन कविताएँ और साहित्य

@anjana_kapur कविता "कागज़ की नाव " कवि " श्री रमापति शुक्ल " @सरल और न्यारी हिंदी का उद्देश्य है, बच्चों को हिंदी भाषा से लगाव हो l सरसता, सरलता, और सुगमता का ध्यान रखते हुए, आज बच्...

Photos from सरस , सरल और न्यारी हिंदी's post 21/03/2026

बचपन में कविताएँ कितनी जल्दी याद हो जाती थी ना और आश्चर्य की बात वे कविताएँ हम सबको अब भी याद है.. बचपन की उस दुनिया में वापस लौटा नहीं जा सकता...पर आप बाल कविताएँ सुनकर बेफिक्री के उन दिनों को याद करें और अपने नन्हे साथियों के साथ ये कविताएँ share करें.. सुने और मुस्कुराएं सरस, सरल और न्यारी हिंदी channel पर



​@anjana_kapur कविता "बारिश" कवयित्री "श्रीमती सुष्मिता सिंह " #कक्षा_1 #कक्षा_2 11/03/2026

Kavyamay_sushmita इस सरल और न्यारी बाल कविता के लिए आपका बहुत धन्यवाद ..
#कवितापाठ #बारिश

​@anjana_kapur कविता "बारिश" कवयित्री "श्रीमती सुष्मिता सिंह " #कक्षा_1 #कक्षा_2 @सरस, सरल और न्यारी हिंदी का उद्देश्य है, बच्चों को हिंदी भाषा से लगाव हो l सरसता, सरलता, और सुगमता का ध्यान रखते हुए, आ.....

Want your school to be the top-listed School/college in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


India
Delhi