27/05/2022
*यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 27, मई 2022*
https://www.facebook.com/MissionUPSC.IPS.Aspirant.Shashi/
प्रश्न 1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. राष्ट्रपति सरकार से स्वतंत्र रूप से क्षमा करने की अपनी शक्ति का उपयोग कर सकते हैं।
2. राज्यपाल संविधान के अनुच्छेद 161 के तहत कार्य करते समय राज्य मंत्रिमंडल की सलाह में बाध्य होते हैं।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
a) केवल 1
b) केवल 2
c) उपर्युक्त दोनों
d) उपर्युक्त में से कोई भी नहीं
+ Show Answer
उत्तर: (B)
व्याख्या: राष्ट्रपति सरकार से स्वतंत्र रूप से क्षमा करने की अपनी शक्ति का उपयोग नहीं कर सकते हैं। इस सिद्धांत को केहर सिंह (1988) में दोहराया गया था।
प्रश्न 2. हाल ही में खबरों में रही समृद्ध (SAMRIDH) योजना का संबंध किससे है?
a) स्टार्ट-अप
b) शिक्षा
c) स्वास्थ्य देखभाल
d) उपरोक्त में से कोई नहीं
+ Show Answer
उत्तर: (A)
व्याख्या: समृद्ध (SAMRIDH) योजना: सरकार शुरुआती चरणों में स्टार्ट-अप को सहयोग देने की घोसना के एक सप्ताह बाद, इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री (MeitY) ने 25 अगस्त, 2021 को, स्टार्ट-अप एक्सेलरेटर ऑफ़ MeitY फॉर प्रोडक्ट इनोवेशन, डेवल्पमेंट एंड ग्रोथ की शरुआत की । समृद्ध योजना को स्टार्ट-अप को फंडिंग सहायता प्रदान करने के साथ-साथ कौशल को एक साथ लाने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो उन्हें सफल होने में मदद करेगा।
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन सा संगठन वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट लाता है?
a) विश्व आर्थिक मंच
b) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD)
c) विश्व बैंक
d) व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड)
+ Show Answer
उत्तर: (D)
व्याख्या:
व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) की स्थापना 1964 में विश्व व्यापार में विकासशील राज्यों के हितों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अंतर सरकारी संगठन के रूप में की गई थी।
अंकटाड संयुक्त राष्ट्र सचिवालय का हिस्सा है जो व्यापार, निवेश और विकास के मुद्दों से निपटता है।
संगठन के लक्ष्य हैं: "विकासशील देशों के व्यापार, निवेश और विकास के अवसरों को अधिकतम करना और विश्व अर्थव्यवस्था में समान आधार पर एकीकृत करने के उनके प्रयासों में उनकी सहायता करना"।
यह संयुक्त राष्ट्र महासभा और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद को रिपोर्ट करता है।
प्रश्न 4. महासागरों में पादपप्लवकों के नष्ट होने से क्या परिणाम होंगे?
1. कार्बन डाईऑक्साइड के अवशोषण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
2. महासागर का जल घनत्व प्रबल रूप से बढ़ जाएगा।
3. समुद्री खाद्य श्रृंखला बिगड़ जाएगी।
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. केवल 2
+ Show Answer
उत्तर: (A)
व्याख्या: पादपप्लावक महासागरीय पारितंत्र की प्रारंभिक कड़ी है। यह वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण कर अपना भोजन निर्मित करते हैं तथा इन पादपप्लवकों को जीवप्लवक अपना आहार बनाते हैं। पादपप्लावक कार्बन का अंतर ग्रहण कर समुद्री खाद्य श्रृंखला का निर्माण करते हैं, जिनकी महासागरीय कार्बन सिंक में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में, यदि पादपप्लावकों का समूल नाश होता है तो निश्चय ही कार्बन सिंक के रूप में महासागर और महासागरीय खाद्य श्रृंखला पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अतः कथन 1 व 3 सत्य है। महासागरीय जल घनत्व में पादपप्लावकों का कोई विशेष योगदान नहीं होता है। अतः कथन 2 गलत है।
प्रश्न 5. ‘ऑलिव रिडले कछुओं’ के संदर्भ में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. यह सबसे छोटे एवं सभी समुद्री कछुओं में सबसे अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।
2. इन्हें आईयूसीएन की रेड लिस्ट में संकटग्रस्त श्रेणी के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है।
3. हाल ही में भारत में इनके संरक्षण हेतु सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन सेव कुर्मा’ शुरू किया गया है।
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
+ Show Answer
उत्तर: (C)
व्याख्या: ऑलिव रिडले कछुए सबसे छोटे एवं विश्व में पाए जाने वाले समुद्री कछुओं में सबसे प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह प्रशांत, अटलांटिक एवं हिंद महासागर के गर्म जल में पाए जाते हैं। इसे आईयूसीएन की रेड लिस्ट के अंतर्गत सुभेद्य (Vulnerable) तथा CITES की सूची-I में शामिल किया गया है। भारत में इनके संरक्षण हेतु ‘ऑपरेशन सेव कुर्मा’ शुरू किया गया है।
प्रश्न 6. भारत में ‘वन्य जीव अभ्यारण्य’ एवं ‘नेशनल पार्क’ के बीच अंतर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. वन्यजीव अभ्यारण्य को नेशनल पार्क में परिवर्तित किया जा सकता है, लेकिन नेशनल पार्क को वन्यजीव अभ्यारण्य में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।
2. कुछ हद तक वन्यजीव अभ्यारण्य में चराई गतिविधियों की अनुमति होती है, लेकिन नेशनल पार्क में इसकी अनुमति नहीं होती है।
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
+ Show Answer
उत्तर: (C)
व्याख्या: वन्यजीव अभ्यारण्य में मानवीय गतिविधियों की अनुमति है। सामान्यतः अभ्यारण्य को केंद्र एवं राज्य सरकारों के आदेश पर बनाया जाता है। इसे नेशनल पार्क में परिवर्तित किया जा सकता है। जबकि नेशनल पार्क में मानवीय गतिविधियां निषिद्ध होती हैं। इसका निर्माण राज्य या केंद्र विधानमंडल द्वारा किया जाता है। इसे अभ्यारण्य में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।
प्रश्न 7. मैंग्रोव वनस्पति के संदर्भ में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. विश्व के कुल मैंग्रोव वनों का मात्र 2 प्रतिशत भारत में पाया जाता है।
2. भारत में मैंग्रोव वनस्पति का सर्वाधिक क्षेत्रफल पश्चिम बंगाल में है, जिसके पश्चात आंध्र प्रदेश का स्थान है।
3. मैंग्रोव वन सदाहरित होते हैं।
4. मैंग्रोव वन डेल्टाई क्षेत्रों के अलावा संकरी खाड़ियों ज्वारनद्मुख, लैगून आदि में भी पाए जाते हैं।
A. 3 और 4
B. 1, 3 और 4
C. 2, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
+ Show Answer
उत्तर: (A)
व्याख्या: विश्व के कुल मैंग्रोव वनों का भारत में मात्र 3 प्रतिशत पाया जाता है। भारत में इसका सर्वाधिक क्षेत्रफल पश्चिम बंगाल (42.45%) में है तथा इसके पश्चात् क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान गुजरात (23.66%) तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह (12.39%) का है। मैंग्रोव वनस्पति पारिस्थितिकी तंत्र, स्थलीय और सामुदायिक परिस्थितियों के बीच एक सहजीवी संपर्क या सेतु का कार्य करता है। ये वनस्पतियाँ अंतर-ज्वारीय क्षेत्रों, एस्चुअरी, क्रीकों, लैगून, दलदल, पश्च्जल और गंदले भू-स्थलों में पाई जाती हैं। मैंग्रोव वन सदाहरित होते हैं, जिसकी लकड़ियाँ कठोर होती हैं।