Upsc/pcs exam preparation page follow me

Upsc/pcs exam preparation page follow me Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Upsc/pcs exam preparation page follow me, Education, Mukarji nagar, Delhi.

12/06/2022
12/06/2022
31/10/2021

पुलिस गिरफ्तारी से संबंधित कानूनों का विस्तार से वर्णन ,

1. सीआरपीसी की धारा 50 (1) के तहत पुलिस को गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को गिरफ्तारी का कारण बताना होगा.

2. किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी को वर्दी में होना चाहिए और उसकी नेम प्लेट में उसका नाम साफ-साफ लिखा होना चाहिए.

3. सीआरपीसी की धारा 41 बी के मुताबिक पुलिस को अरेस्ट मेमो तैयार करना होगा, जिसमें गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी की रैंक, गिरफ्तार करने का टाइम और पुलिस अधिकारी के अतिरिक्त प्रत्यक्षदर्शी के हस्ताक्षर होंगे.

4. अरेस्ट मेमो में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से भी हस्ताक्षर करवाना होगा.

5. सीआरपीसी की धारा 50(A) के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को अधिकार होगा कि वह अपनी गिरफ्तारी की जानकारी अपने परिवार या रिश्तेदार को दे सके. अगर गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को इस कानून के बारे में जानकारी नहीं है तो पुलिस अधिकारी को खुद इसकी जानकारी उसके परिवार वालों को देनी होगी.

6. सीआरपीसी की धारा 54 में कहा गया है कि अगर गिरफ्तार किया गया व्यक्ति मेडिकल जांच कराने की मांग करता है, तो पुलिस उसकी मेडिकल जांच कराएगी. मेडिकल जांच कराने से फायदा यह होता है कि अगर आपके शरीर में कोई चोट नहीं है तो मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि हो जाएगी और यदि इसके बाद पुलिस कस्टडी में रहने के दौरान आपके शरीर में कोई चोट के निशान मिलते हैं तो पुलिस के खिलाफ आपके पास पक्का सबूत होगा. मेडिकल जांच होने के बाद आमतौर पर पुलिस भी गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के साथ मारपीट नहीं करती है.

7. कानून के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की हर 48 घंटे के अंदर मेडिकल जांच होनी चाहिए.

8. सीआरपीसी की धारा 57 के तहत पुलिस किसी व्यक्ति को 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में नहीं ले सकती है. अगर पुलिस किसी को 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में रखना चाहती है तो उसको सीआरपीसी की धारा 56 के तहत मजिस्ट्रेट से इजाजत लेनी होगी और मजिस्ट्रेट इस संबंध में इजाजत देने का कारण भी बताएगा.

9. सीआरपीसी की धारा 41D के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को यह अधिकार होगा कि वह पुलिस जांच के दौरान कभी भी अपने वकील से मिल सकता है. साथ ही वह अपने वकील और परिजनों से बातचीत कर सकता है.

10. अगर गिरफ्तार किया गया व्यक्ति गरीब है और उसके पास पैसे नहीं है तो उनको मुफ्त में कानूनी मदद दी जाएगी यानी उसको फ्री में वकील मुहैया कराया जाएगा.

11. नॉन कॉग्निजेबल ऑफेंस यानी असंज्ञेय अपराधों के मामले में गिरफ्तार किए जाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तारी वारंट देखने का अधिकार होगा. हालांकि कॉग्निजेबल ऑफेंस यानी गंभीर अपराध के मामले में पुलिस बिना वारंट दिखाए भी गिरफ्तार कर सकती है.

12. जहां तक महिलाओं की गिरफ्तारी का संबंध है तो सीआरपीसी की धारा 46(4) कहती है कि किसी भी महिला को सूरज डूबने के बाद और सूरज निकलने से पहले गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है हालांकि अगर किसी परिस्थिति में किसी महिला को गिरफ्तार करना ही पड़ता है तो इसके पहले एरिया मजिस्ट्रेट से इजाजत लेनी होगी.

13. सीआरपीसी की धारा 46 के मुताबिक महिला को सिर्फ महिला पुलिसकर्मी ही गिरफ्तार करेगी. किसी भी महिला को पुरुष पुलिसकर्मी गिरफ्तार नहीं करेगा.

14. सीआरपीसी की धारा 55 (1) के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ख्याल पुलिस को रखना होगा.

नोट -
सिचूएशन बेसिस पे ज़रूरत मुताबिक़ स्टेप्स लिए जा सकते हैं क़ानून और सामविधान के दायरे में
Nitin Shakya
Nitin Shakya

02/07/2021

...

                     *k
06/10/2020

*k

संदर्भCOVID -19 वायरस आज भारत समेत दुनिया भर में स्वास्थ्य और जीवन के लिये गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है। अब पूरी दुनिया में...
27/09/2020

संदर्भ

COVID -19 वायरस आज भारत समेत दुनिया भर में स्वास्थ्य और जीवन के लिये गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है। अब पूरी दुनिया में इसका असर भी दिखने लगा है। वैश्वीकरण के इस दौर में जहाँ आवागमन और संचार व्यवस्था सुगम हुई है, वहीं आपसी संपर्क बढ़ने से पूरा विश्व किसी गंभीर बीमारी के प्रति सुभेद्य हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation-WHO) के अनुसार, लगभग 70 देशों में 95000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

दुखद बात यह है कि पूरे विश्व में इस संक्रमण से लगभग 3221 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जनसंख्या घनत्व, गरीबी और अशिक्षा जैसे कारकों के साथ भारत का अपर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढाँचा भारत को COVID -19 के लिये अत्यधिक संवेदनशील बनाता है। भारत ने अब तक COVID -19 संक्रमण के 28 पाॅज़िटिव मामलों की सूचना दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय अपने एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (Integrated Disease Surveillance Programme-IDSP) नेटवर्क के माध्यम से उन लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है जो उन 28 लोगों के संपर्क में आए हैं। चूँकि COVID -19 एक श्वसन आधारित वायरस है, इसलिये यह कुछ ही समय में फैल सकता है और महामारी में बदल सकता है। इस आलेख में कोरोना वायरस से बचाव और भारत सरकार द्वारा की गई तैयारियों का विश्लेषण किया जाएगा।

पृष्ठभूमि

कोरोना वायरस (COVID -19) का प्रकोप तब सामने आया जब 31 दिसंबर, 2019 को चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में अज्ञात कारण से निमोनिया के मामलों में हुई अत्यधिक वृद्धि के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन को सूचित किया गया।तत्पश्चात विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया। शीघ्र ही यह बीमारी चीन और दुनिया के बाकी हिस्सों में फैल गई। पहले इस वायरस को SARS-CoV-2 नाम दिया गया, जिसका बाद में COVID-19 नाम से आधिकारिक नामकरण किया गया।पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (Polymerase Chain Reaction-PCR) टेस्ट COVID-19 वायरस के लिये पहला परीक्षण है, जिसके तहत सभी संदिग्ध रोगियों का परीक्षण किया जाता है।यदि इस टेस्ट में परिणाम सकारात्मक रहता है तो पुष्टि के लिये नमूना पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (National Institute of Virology-NIV) को भेजा जाता है, जो कि वर्तमान में जीनोम अनुक्रमण करने वाली एकमात्र सरकारी प्रयोगशाला है।

06/06/2020
05/06/2020

1.मुगल वंश का संस्थापक कौन था—
उत्तर-बाबर
2.मुगलों की राजकीय भाषा क्या थी—
उत्तर-फारसी
3.बाबर ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया —
उत्तर-पाँच बार
4.बाबर ने किस स्थान से होकर भारत में प्रवेश किया—
उत्तर-पंजाब से
5.पानीपत का प्रथम युद्ध कब और किस-किस के बीच लड़ा गया—
उत्तर-1526 ई. मे ,बाबर व इब्राहिम लोदी के बीच
6.बाबर ने अपनी आत्मकथा किस पुस्तक में लिखी—
उत्तर-बाबरनामा
7.बाबर ने अपनी आत्मकथा किस भाषा में लिखी—
उत्तर-तुर्की भाषा में
8.बाबरनामा का फारसी में अनुवाद किसने किया—
उत्तर-अब्दुल रहीम खान-ए- खाना ने
9.खानवा का युद्ध कब और किस- किस के बीच लड़ा गया—
उत्तर-1527 ई. मे ,राणा साँगा व
बाबर के बीच
10.कौन-सा बादशाह अपनी उदारता के कारण कलंदर के नाम से प्रसिद्ध था
उत्तर-बाबर
11.चौसा का युद्ध कब और किस- किस के बीच लड़ा गया-
उत्तर-1539 ई.मे ,शेरशाह सूरी और हुमायूँ के बीच
12.किस मुगल शासक ने दो बार शासन किया—
उत्तर-हुमायूँ
13.‘हुमायूँनामा’ की रचना किसने की—
उत्तर-गुलबदन बेगम ने
14.सूर साम्राज्य का संस्थापक कौन था—
उत्तर-शेरशाह सूरी
15.‘जाब्ती प्रणाली’ का जन्मदाता कौन था—
उत्तर-शेरशाह सूरी
16.शेरशाह का मकबरा कहाँ है—
उत्तर-सासाराम (बिहार)
17.भारत में डाक प्रथा का प्रचलन किसने किया—
उत्तर-शेरशाह सूरी
18.भारत में ग्रांड ट्रंक रोड किसने बनवायी—
उत्तर-शेरशाह सूरी
19.ग्रांड ट्रंक सड़क कहाँ से कहाँ तक जाती है—
उत्तर-कोलकाता से अमृतसर
20.पानीपत का दूसरा युद्ध कब और किस-किस के बीच लड़ा गया—
उत्तर-1556 ई.मे, अकबर व हेमू के बीच
21.‘दीन-ए-इलाही’ धर्म की शुरूआत किसने की—
उत्तर-अकबर ने
22.दीन-ए-इलाही धर्म स्वीकार करने वाला प्रथम व अंतिम हिन्दू कौन था—
उत्तर-बीरबल
23.शेरशाह का मकबरा कहाँ है—
उत्तर-सासाराम (बिहार)
24.कौन-से सूफी संत अकबर के समकालीन थे—
उत्तर-शेख सलीम चिश्ती
25.किस मुगल सम्राट के काल को हिन्दी साहित्य का स्वर्ण काल कहा जाता है—
उत्तर-अकबर
26.ताजमहल का निर्माण करने वाला मुख्य वास्तुकार कौन था—
उत्तर-उस्ताद ईशा खान
27.भागवद् गीता व रामायण का फारसी भाषा में अनुवाद किसने कराया—
उत्तर-दारा शिकोह ने
28.‘आइन-ए-अकबरी’ किसके द्वारा लिखी गई—
उत्तर-अबुल फजल
29.अकबर के दरबार में कौन- सा महान संगीतज्ञ था—
उत्तर-तानसेन
30.मुमताज महल का वास्तविक नाम क्या था—
उत्तर-अर्जुमंद बानो बेगम
31.‘चित्रकला का स्वर्ण युग’ किसके काल को कहा जाता है—
उत्तर-जहाँगीर
32.किस मुगल बादशाह ने अपनी आत्मकथा फारसी में लिखी—
उत्तर-जहाँगीर ने
33.कौन-सा मकबरा द्वितीय ताजमहल कहलाता है—
उत्तर-बीबी का मकबरा
34.किस मुगल शासक का राज्याभिषेक दो बार हुआ—
उत्तर-औरंगजेब
35.किस मुगल बादशाह की सेना में सबसे अधिक हिंदू सेनापति थे—
उत्तर-औरंगजेब
36.संगीतज्ञ तानसेन का मकबरा कहाँ स्थित है—
उत्तर- ग्वालियर में
37.‘महाभारत’ का फारसी अनुवाद किसके काल में हुआ—
उत्तर-अकबर
38.जजिया कर को किस शासक ने हटाया—
उत्तर-अकबर ने
39.जजिया कर किस धर्म के लोगों से लिया जाता था—
उत्तर-हिन्दू धर्म
40.मुगल सम्राट अकबर के समय का प्रसिद्ध चित्रकार कौन था—
उत्तर-दशवंत
41.मुगल काल में किस बंदरगाह को ‘बाबुल मक्का’ कहा जाता था—
उत्तर-सूरत
42.किस राजपूताना राज्य ने अकबर की संप्रभुत्ता स्वीकार नहीं की थी—
उत्तर-मेवाड़
43.अकबर ने ‘कठाभरणवाणी’ की उपाधि किस संगीतज्ञ को दी थी—
उत्तर-तानसेन
44.‘जो चित्रकला का शत्रु है वह मेरा शत्रु हैं’ किस मुगल शासक ने कहा था—
उत्तर-जहाँगीर ने
45.‘दीन पनाह’ नगर की स्थापना किसने की—
उत्तर-हुमायूँ ने
46.कौन-सा बादशाह सप्तहा के सातों दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनता था —
उत्तर-हुमायूँ
47.फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजे का निर्माण किसने कराया—
उत्तर-अकबर ने
48.दास प्रथा का अंत कब और किसने किया—
उत्तर-1562 में, अकबर ने
49.किसने ‘निसार’ नामक सिक्के का प्रचलन किया—
उत्तर-जहाँगीर ने
50.किस शासक ने न्याय के लिए अपने महल में सोने की जंजीर लगवाई
उत्तर-जहाँगीर ने

Address

Mukarji Nagar
Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Upsc/pcs exam preparation page follow me posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category