08/10/2023
कल क्या होगा सभी यही सोच रहे होगे ना?
निदेशक शिक्षा सहानुभूति के लिए बच्चों के बीच वीडियो बनाकर भेज रहे हैं।
डेढ़ साल में जो अधिकारी बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक नहीं दे पाए प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट नहीं निकाल पाए शिक्षकों की झूठी फेक वेकेंट पोजिशन बना कर दो साल से ट्रांसफर पोर्टल खोल बेवकूफ बना रहे हैं वे कल से डेमेज कंट्रोल मैं लगे दिख रहे हैं इसका मतलब मामला बड़ा हो गया है।
शिक्षा विभाग में हलचल बढ़ी हुई है सुना है कुलदीप खत्री ने कह दिया है की सस्पेंड कर दो पर धरना नहीं रुकेगा इससे बड़ी और क्या ताकत चाहेगा शिक्षक समाज जब नेतृत्व अडिग खड़ा है अब तो केवल उसके साथ खड़ा होकर मजबूती देनी है।
विभाग की जवाबदेही तय होनी चाहिए जब शिक्षा मंत्री हमारी बेजत्ती कर रही है छापे मार मार। मेंटर्स शिक्षकों के छापे शिक्षकों को मानसिक रूप से गुलाम बनाने के लिए किए जा रहे हैं तो हमारे शिक्षक संगठन विरोध क्यों नहीं कर सकते विरोध करना हमारा फंडामेंटल राइट है। लीगल रूप से भी विभाग किसी शिक्षक का कुछ नहीं बिगाड़ सकता यह सिर्फ मानसिक रूप से डरा रहा है जब नेतृत्व नहीं डर रहा तो आप सब क्यों मौन हैं खुलकर साथ खड़े हो जाओ फिर मौका नहीं मिलेगा अगर अबकी बार चूक गए तो।
कुलदीप खत्री, नवीन सांगवान की जोड़ी कल बड़ा कांड करेगी ये पक्का है। ये दोनों जब जब साथ उतरे हैं नेताओं अधिकारियों की नींद हराम हो जाती है। बात नियम की है तो ये कानून सम्मत ही आगे बढ़ें हैं फिर किस बात का डर है लगा दो ताकत इन भाइयों के पीछे।
निदेशक शिक्षा को कल शिक्षकों के सबसे बड़े संगठनों की ताकत का पता लग जायेगा।
पैमाना कहता है की कल सभी प्रकार की इगो, शर्म , बंधन, जिम्मेदारी, रुकावट, और कितना भी महत्वपूर्ण काम हो सब छोड़कर आ जाओ निगम शिक्षकों के ऐतिहासिक धरने के गवाह बनने।