माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ उत्तराखण्ड़

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ उत्तराखण्ड़

Share

।। उत्तराखण्ड़ के सभी माध्यमिक अतिथि शिक्षकों का एक मंच।।

11/03/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी सिर्फ उत्तराखंड के गेस्ट टीचरों के साथ इतना अन्याय क्यों? 11 साल की नौकरी के बाद भी हमें सिर्फ ठोके ही मिलती हैं?
PMO India
Narendra Modi
Hindustan

Post from Harish Rawat 20/02/2026

http://youtube.com/post/UgkxvGh2-veeQRmAciitNUiUONlsI5NflEMe?si=VgLSSi-EiXI0OX2l
सम्मान के साथ, समान कार्य समान वेतन।

Post from Harish Rawat चाहे उपनल कर्मी हों, माननीय अतिथि शिक्षकगण हों या कोई अन्य कर्मी—जिनकी पहली नियुक्ति से कार्य करते हुए 10 वर्ष पूरे ...

20/02/2026

एक तो अल्प वेतन और पिछले साल से अब जनवरी जून के वेतन देने में भी आना कानी कर रही है यह डबल इंजन की सरकार।
इतना शोषण क्यों?
समान कार्य समान वेतन दे हमें सरकार।
Harish Rawat

उपनल लंबा संघर्ष, 1 जनवरी, 2010 से पहले के उपनल कर्मियों को समान वेतन।
हम सत्ता में आएंगे तो इसे संशोधित करेंगे। चाहे उपनल कर्मी हों, माननीय अतिथि शिक्षक गण हों या कोई और कर्मी हों, जिनको भी पहली नियुक्ति से ज्यों ही उनको काम करते हुए 10 वर्ष पूरे हो जाएंगे, उन्हें समान वेतन का लाभ स्वतः प्राप्त हो जाएगा।
तात्कालिक आधार पर अतिथि शिक्षकों को छुट्टियों का भी मानदेय दिया जाएगा। चुनौती है, स्वीकार करो।

✊🔥

11/11/2025

एक और शिक्षक ?
कब तक?
न सामाजिक सुरक्षा न आर्थिक सुरक्षा?
कब तक शोषण सहेंगे हम सब?

बागेश्वर में एक अतिथि शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली है, बहुत दिनों से अवसाद में थी। अतिथि शिक्षकों पर अनिश्चय की जो तलवार लटक रही है वह उनके लिए नहीं, हम सबके लिए चिंता का विषय है।
इस समाचार ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है। सत्ता संवेदनशील होनी चाहिए। सत्ता चाहे तो लोकतंत्र के अंदर हर समस्या/हर चुनौती का समाधान निकाल सकती है।

Pushkar Singh Dhami

29/10/2025

क्या सरकार जारी रखेगी हमारा शोषण...?
क्या आत्महत्या ही एकमात्र मार्ग?
10 साल हो गये सभी के परिवार व‌ बाल बच्चों हैं
ये कोई अविवाहित लोग नहीं की ऐसी नौकरी को ज्यादा दिन बर्दाश्त नहीं कर पायेंगे।
बहुत लोग काल कवलित हो चुके हैं।
सरकार सोच रही की बस काम चलता रहे कोई मरे तो मरे?
जनवरी जून के वेतन में कौन सी नौकरी ढूंढने जाएं, ऊपर से अब जाॅब लैस होकर घर बैठना, आत्महत्या जैसी सोच को बढ़ावा दे रहा है जो बिल्कुल सही नहीं।
सरकार डिसीजन ले... ऐसे कयीं परिवार हैं‌ जो 10 साल से ऐसे ही दर्द को झेल रहे हैं, पर‌ कब तक?
PAHAD TV
Bharat News Live
PMO India
ETV Bharat Uttarakhand
Hindustan

15/10/2025

अतिथि शिक्षक को चाहिए सुरक्षित भविष्य।
10 साल के बाद भी हम डर-डर के और दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर।

एक के घर में दिवाली और दूसरे के घर में अंधेरा ! शासन की यह कैसी नीति है कि #गेस्ट_टीचरों को जो हमारी शिक्षा के आधार हैं, जहां कोई शिक्षक पढ़ाने नहीं जाता है वहां गेस्ट टीचर अपनी सेवाएं देकर के हमारी माध्यमिक शिक्षा को संभालते हैं। अभी सरकार ने एलटी के शिक्षकों को नियुक्ति दी, मैं एलटी के सभी शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। मगर अपनी घोषणा के विपरीत कि एक भी अतिथि शिक्षक प्रभावित नहीं होगा। मेरे पास अल्मोड़ा से सूचना आई है कि वहां लगभग दो-ढाई सौ से ज्यादा गेस्ट टीचरों की सेवाएं समाप्त हो रही हैं, क्योंकि उनके स्थानापन्न एलटी शिक्षक वहां नियुक्त हो गए हैं। अतिथि शिक्षकों को दीपावली के अवसर पर सरकार ने एक अच्छा पुरस्कार दे दिया।
मेरा माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय धन सिंह जी से आग्रह है कि अतिथि शिक्षकों को फुटबॉल न बनाया जाए और इनकी नियुक्ति को स्थाई किया जाए और उसके लिए एक फार्मूला जिसका उपयोग सभी राज्य कर रहे हैं। उत्तराखंड को भी उस फार्मूले का उपयोग करना चाहिए। मैं फिर से एलटी शिक्षकों को उनके लंबे इंतजार के बाद उनको नियुक्तियां मिली उसके लिए मैं उनको बधाई देता हूं। लेकिन अतिथि शिक्षकों को मैं आस्वस्थ करना चाहता हूं कि हम उनकी लड़ाई को निरंतर लड़ते रहेंगे और उनकी आवाज उठाते रहेंगे।

#अतिथि_शिक्षक

Pushkar Singh Dhami Dr Dhan Singh Rawat

13/10/2025

अतिथि शिक्षकों की सुध ले सरकार
👍🏻👍🏻👍🏻

हमारे #गेस्ट_टीचर या एडहॉक टीचर वर्षों से काम कर रहे हैं, महाविद्यालय इन्हीं से संचालित हैं, इंटर कॉलेज इन्हीं से संचालित हैं, हाईस्कूल इन्हीं से संचालित हैं। पता नहीं क्यों सरकार इनके नियमितीकरण की दिशा में कदम उठा रही है?
इन्हें 10-10, 12-12 वर्ष का शिक्षा देने का अनुभव हो गया है और कहीं कोई कमीशन का व्यक्ति आ रहा है तो जो शिक्षक वहां कार्यरत है उसको हटा दिया जा रहा है, उसको कहीं और भेजने के बजाय! जिन लोगों ने उत्तराखंड की शिक्षा को एक सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया तो उनके साथ यह व्यवहार अच्छा नहीं है।
#एडहॉक_टीचर #अतिथि_शिक्षक #नियमितीकरण
Pushkar Singh Dhami

25/08/2025

सम्मानजनक तो दूर की बात है यहां तो जीने लायक भी नहीं दे रहे हैं और जो दे रहे थे उसको भी छीना जा रहा है।
Dr Dhan Singh Rawat
Pushkar Singh Dhami

05/07/2025


Pushkar Singh Dhami
Dr Dhan Singh Rawat
News18 Uttarakhand
Uttarakhand DIPR
Hindustan
PMO India
Dainik Jagran
Hindustan Dehradun
Harish Rawat
ETV Bharat Uttarakhand
Amar Ujala

PAHAD TV
Yashpal Arya
@

Want your school to be the top-listed School/college in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


VIKASNAGAR , DEHRADUN
Dehra Dun
248192

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm