Pragati coaching centre

Directions

Pragati coaching centre Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pragati coaching centre, Education, Doiwala, Dehra Dun.

04/03/2026

साल 1960। सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी की दुनिया दीवानी हो गई थी। क्योंकि के. आसिफ की फिल्म 'मुगल-ए-आजम' बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही थी। पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार और मधुबाला के अलावा दुर्गा खोटे के भी खूब चर्चे हो रहे थे। इस बात को अब 66 साल बीत चुके हैं। इस मूवी का रिकॉर्ड आज तक कोई तोड़ नहीं सका है। इसे आज भी सबसे शानदार फिल्मों में से एक माना जाता है। आज हम अपने खास सेगमेंट 'संडे सिनेमा' में इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं। तो कुर्सी की पेटी बांध लीजिए।

के. आसिफ की डायरेक्टेड और प्रोड्यूस्ड फिल्म 'मुगल-ए-आजम' के बनने की प्रक्रिया रिलीज से 16 साल पहले यानी 1944 में ही शुरू हुई थी। लेकिन सिनेमाघरों में इसे 1960 में उतारा गया था। करीब 1.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था और सुपरहिट रही थी। पहले ये ब्लैक एंड व्हाइट रिलीज हुई थी लेकिन दोबारा रिलीड करने के लिए इसे कलर किया गया था और ऐसा करने वाली ये वर्ल्ड सिनेमा के इतिहास की पहली फीचर फिल्म बन गई थी।

04/03/2026

Hello

23/02/2026
Good night dears
05/02/2026

Good night dears

01/03/2022

🔺Top Study One Liner Gk🔺

प्रश्न 1. भारत के किस राज्य में ‘विशाखापट्टनम’ बन्दरगाह स्थित है? – आंध्रप्रदेश

प्रश्न 2. हमारे सौर परिवार में कुल कितने ग्रह है? – 8

प्रश्न 3. भारतीय की डीजल इंजन विनिर्माण इकाई ‘डीजल लोकोमोटिव वर्क्स’ भारत में कहाँ स्थित है? – वाराणसी

प्रश्न 3. ‘बैसाखी’ त्यौहार किस धर्म के लोग मनाते हैं? – सिख धर्म के लोग

प्रश्न 4. ‘शाहनामा’ किसकी कृति है? – फिरदौसी

प्रश्न 5. मणिपुर की राजधानी है- – इम्फाल

प्रश्न 6. गोवा को पुर्तगालियों से कब आजाद करवाया गया? – 1964

प्रश्न 7. अनुच्छेद 370 भारत के किस राज्य में लागू है? – जम्मू-कश्मीर

प्रश्न 8. कौन-सी नदी महाराष्ट्र के नासिक से निकलती है? – गोदावेरी

प्रश्न 9. प्लासी का युद्ध कब हुआ था ? – 1757 ई.

प्रश्न 10. खैबर दर्रा कहाँ स्थित है? – अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच

प्रश्न 11. यह नदी प्रायद्वीपीय पठार से नही निकलती है. – यमुना

प्रश्न 12. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे? – ए. ओ. ह्यूम

प्रश्न 13. स्वतन्त्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे? – सी. राजगोपालाचारी

प्रश्न 14. प्रार्थना समाज की स्थापना किसने की? – आत्माराम पांडुरंग

प्रश्न 15. चोल प्रशासन की मुख्य विशेषता क्या थी? – ग्रामीण स्वायत्तता

प्रश्न 16. रेशम के कीड़े का भोज्य पदार्थ क्या है? – शहतूत की पत्ती

प्रश्न 17. किस शासक ने ग्रांड ट्रक रोड का निर्माण कराया था? – शेरशाह सूरी

प्रश्न 18. ‘ए मेरे वतन के लोगो’ देशभक्ति गीत किसने लिखा है? – प्रदीप

प्रश्न 19. वायु का दबाव किसके कारण होता है? – घनत्व

प्रश्न 20. वायुमण्डलीय डाब मापने का पैमाना है- – बैरोमीटर

प्रश्न 21. यह एक ऐसा शहर है जो गंगा तट के किनारे पर बसा है – कन्नौज, कानपुर

प्रश्न 22. खरीफ की फसल कब काटी जाती है? – नवम्बर के प्रारम्भ में

प्रश्न 23. हिमानी (ग्लेशियर) बर्फ का एक बहुत विशाल पिंड है, जोकि – हिमालय पर्वत के श्रेणी के शीर्ष स्थलो पर छाया रहता है

प्रश्न 24. पानीपत का प्रथम युद्ध कब लड़ा गया था? – बाबर और इम्ब्राहिम लोदी के बीच

प्रश्न 25. फिल्म ‘गाँधी’ में गाँधी जी की भूमिका निभाने वाले कलाकार कौन थे? – बेन किंग्सले

प्रश्न 26. शिक्षक दिवस किस दिन मनाया जाता है? – 5 सितंबर

प्रश्न 27. जापान पर परमा बम किस वर्ष गिराया गया था? – 1945 में

21/02/2022

📚वाक्यांश के लिए एक शब्द(गत वर्षों पर आधारित) 📚

👇👇👇👇👇👇👇

● जो दिखायी न पड़े – अदृश्य, अप्रत्यक्ष (UPPCS, IAS)
● जो सदा से चला आ रहा है – अनवरत (IAS)
● जो कभी नहीं मरता – अमर्त्य, अमर (APO, RAS, IAS)
● जो आगे (दूर) की न सोचता हो – अदूरदर्शी (Upper Sub.)
● जो आगे (दूर) की सोंचता हो – अग्रसोची, दूरदर्शी (UPPCS)
● धरती (पृथ्वी) और आकाश के बीच का स्थान – अंतरिक्ष (UPPCS)
● जिसका कोई अर्थ न हो – अर्थहीन (UPPCS)
● जिस पर आक्रमण न किया गया हो – अनाक्रांत (UPPCS)
● जिसे जीता न जा सके – अजेय (UPPCS, Upper Sub., RO)
● बिना वेतन काम करने वाला – अवैतनिक (UPPCS, B.Ed., Low Sub.)
● जिसका जन्म पहले हुआ हो (बड़ा भाई) – अग्रज (RAS)
● दोपहर के बाद का समय – अपराह्न (IAS, Upper Sub., UPPCS)
● जो पराजित न किया जा सके – अपराजेय (UKPCS)
● अधिक बढ़ा-चढ़ा कर कहना – अतिशयोक्ति, अतियुक्ति (B.Ed.)
● जिसका परिहार (त्याग) न हो सके/जिसको छोड़ा न जा सके – अपरिहार्य (UPPCS, B.Ed., Low Sub.)
● जो कानून के प्रतिकूल हो/जो विधि के विरुद्ध हो – अवैध, अविधिक (UPPCS, IAS)
● जो समय पर न हो – असामयिक (UPPCS)
● जो अवश्य होने वाला हो – अवश्यम्भावी (APO, UPPCS)
● जिसका विवाह न हुआ हो – अविवाहित (IAS)
● जो सबके अन्तःकारण की बात जानने वाला हो – अन्तर्यामी (MPPCS)
● जिसका इलाज न हो सके – असाध्य (RO)
● किसी कार्य के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता – अनुदान (UKPCS)
● व्यर्थ/अनुचित खर्च करने वाला – अपव्ययी (RAS, UPPCS)
● जिसकी पहले से कोई आशा न हो – अप्रत्याशित (UPPCS, APO)
● पुरुष जो अभिनय करता हो – अभिनेता (MPPSC)
● जो भेदा या तोड़ा न जा सके – अभेद्य (Low Sub.)
● जिसका जन्म छोटी जाति (निचले वर्ण) में हुआ हो – अंत्यज (RO)
● जो अभी-अभी उत्पन्न हुआ हो – अद्यःप्रसूत (UPPCS)
● जिसको क्षमा न किया जा सके – अक्षम्य (Low Sub.)
● जो न जाना जा सके – अज्ञेय (Upper Sub., UPPCS)
● जो कुछ न जानता हो – अज्ञ, अज्ञानी (UPPCS, B.Ed.)
● कम बोलने वाला – अल्पभाषी, मितभाषी (Low Sub., APO, UPPCS, RAS,)
● थोड़ा जानने वाला – अल्पज्ञ (RAS, MPPCS)
● जिसका कभी अन्त न हो – अनन्त (UPPCS, B.Ed.)
● जिसका माँ-बाप न हो – अनाथ (IAS, UPPCS)
● जिसके समान कोई दूसरा न हो – अद्वितीय (RAS, IAS, UPPCS)
● जिस पर मुकद्दमा चल रह

09/01/2022

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की ओर से देश के विभिन्न आर्मी स्कूलों में TGT, PGT और PRT टीचर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जा...

04/01/2022

Address

Doiwala
Dehra Dun
248140

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pragati coaching centre posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category