Uttarakhand study with mantorana

Uttarakhand study with mantorana

Share

असफलता मुझे तब तक नहीं मिल सकती जब तक म?

10/03/2026

भगवान भविष्य बद्री यात्रा के दौरान मुझे आश्चर्यचकित कर देने वाली पवित्र चट्टान के दर्शन हुए जो भगवान हनुमान के स्वरूप से मिलती-जुलती है। यह शीला तपोवन (जोशीमठ) के पास स्थित है।
मान्यता है कि हिमालय की यात्रा के दौरान हनुमान जी ने यहाँ विश्राम किया था।

21/10/2025

#प्रभु_ईस्ट_देव_जाखेश्वर_समेश्वर_गंगोत्री_यात्रा।

20/09/2025

कल होने जा रहे एग्जाम के लिए सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं 👍(नीचे दिए हुए बिंदु एक अनुभव होने के पश्चात् ही शेयर कर रहा हु इसलिए अपना थोड़ा समय निकाल कर जरूर पढ़े।
एग्जाम की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण बिंदु👇
🔹-: आत्मविश्वाश लाइफ में बहुत बड़ी भूमिका निर्वहन करता है इसलिए अपनी मेहनत पर भरोसा रखना ओर बेस्ट दे के आना।
🔹 -: सबसे पहली बात की आपको एग्जाम के समय बिल्कुल घबराना नहीं है उसी तरह एग्जाम हाल में बैठना है जिस तरह स्वतंत्र हो के अपने घर पर बैठ के पढ़ाई करते है।
🔹-: OMR शीट पर सर्कल करने से पहले कम से कम एक या दो बार पेपर को अच्छे से रीड कर लेना तत्पश्चात ही omr शीट पर सर्कल करें।
(imp)🔹-: ऐसे प्रश्न जिनसे आप अपरिचित है उन्हें अटेम्प्ट करने की बजाय छोड़ दे।
🔹 -: प्रश्न का हर एक शब्द को अच्छे से समझें ओर प्रश्न आपसे क्या पूछ रहा है अच्छे से समझ जाने के बाद ही उस पर निर्णय ले।
🔹-: बहुत सारे प्रश्न में हां ओर ना का जरूर ध्यान दे क्योंकि हां ओर ना का अगर ध्यान नहीं देते तो आसान प्रश्न भी गलत हो जाते है जिनका खामियाजा लास्ट कट ऑफ के समय आपको देखने को मिलता है इसलिए छोटी छोटी बातों का विशेष ध्यान रखें।
🔹-: अगर आपकी तैयारी अच्छे लेवल की हो चुकी है तो कोशिश करना जितने मार्क्स आपको कन्फर्म हो रहे है उतने ही अटेम्प्ट करना क्योंकि यही रणनीति आपके बहुत काम आयेगी क्योंकि तुके के कोई भी प्रश्न सही नहीं होते अगर कुछ तुक्के लग भी जाए तोउनकी वजह से कई बार नेगेटिव मार्किंग होने के बहुत ज्यादा चांस बन जाते है इसलिए तुक्को से दूर ही रहें।
🔹-:आप सोचते होंगे कि आप के आस पास बैठे अभ्यर्थियों से अगर दो चार प्रश्न कि हेल्प हो जाए तो ऐसी गलती कभी मत करना क्योंकि एग्जाम के दिन सिर्फ खुद के अलावा किसी ओर पर भरोसा ना करें।
🔹-: सर्कल को जितना प्यार से भरोगे उसमें आपकी ही भलाई होगी।
🔹 बहुत सारे बच्चों के मन में एक संशय बना रहता है अगर 70 से ऊपर नंबर नही बन रहे है तो सलेक्शन नही होगा और इस संशय में वे पूरे प्रश्नों को अटेंपटेड कर लेते है जिसका बाद में नेगेटिव हो जाने का खमियाजा भुगतना पड़ता है इसलिए उतने ही प्रश्नों को attempt करें जितने आपको आ रहे है ये बिंदु खासकर उन लोगों को प्रभावित करेगा जिनकी तैयारी अच्छी हो चुकी हो

Best of luck 👍
Thanks

24/08/2025
Photos from Uttarakhand study with mantorana's post 03/08/2025

Police constable exam paper (Uttarakhand)

25/07/2024

टिहरी राजशाही के खिलाफ आंदोलन की अगवाई करने वाले जनक्रांति के महान नायक,महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्रीदेव सुमन जी को उनके शहादत दिवस (25जुलाई1944) पर शत शत नमन।टिहरी गढ़वाल के चम्बा ब्लॉक में जौलगांव में पण्डित हरिकृष्ण बडोनी और तारादेवी के घर (25,मई1915)जन्मे सुमन ने स्वंतन्त्रता आंदोलन के साथ साथ टिहरी में राजा द्वारा जनता पर किये जा रहे अत्यचार का भारी विरोध कर राजशाही को हिला दिया था,जिस कारण उन्हें जेल में डाल दिया गया जहां उन्होंने 84 दिनों के आमरण अनशन के बाद आज के ही दिन अपने शरीर को त्याग दिया,भारी जनाक्रोश की आशंका को देखते हुए जेल प्रशासन ने चुपचाप रात में ही श्रीदेव सुमन जी की पार्थिव देह को जेल की पिछली दीवार से भिलंगना में बहा दिया,श्रीदेव सुमन टिहरी ही नही बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक भी थे,परन्तु दुर्भाग्य की बात है कि स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी,नेहरू जी,आजाद जी,भगतसिंह जी जैसे नेताओं के साथ विभिन्न आंदोलनों में रहने के बावजूद भी उन्हें उपेक्षित किया गया। श्रीदेव सुमन भले ही 1944 में इस दुनिया से चले गए हो पर वो मरे नही वो अमर है,उनकी याद में सुमन चौक ,सुमन पुस्तकालय,टिहरी डैम का नाम सुमन सागर और अब उनके नाम से श्रीदेव सुमन विश्विद्यालय भी है,श्रीदेव सुमनजी की जयन्ती पर टिहरी जनक्रांति में उनके सहयोगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वतन्त्रता के बाद 70के दशक में लिखवार गाँव के प्रधान रहे स्व लक्ष्मी प्रसाद पैन्यूली जी और पूर्व सांसद (1971-77)श्रीमान परिपूरणानन्द पैन्यूली जी को भी मैं प्रणाम करता हूँ।
श्रीदेव सुमन जी आप अमर है,और अमर रहेंगे,श्रीदेव सुमन जिन्दाबाद,एक बार पुनः महान क्रांतिकारी सुमन जी को शत शत नमन।🇮🇳🇮🇳
जय
उत्तराखंड, जय भारत🙏🙏

Photos from Uttarakhand study with mantorana's post 19/03/2024



19/03/2024

I have reached 15K followers! Thank you for your continued support. I could not have done it without each of you. 🙏🤗🎉

01/01/2024

बीते हुए कल को uksssc द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा, को एनालिसिस करने के बाद एक बात तो साफ साफ क्लियर हुई !
1..यदि आयोग को 7 से 10 प्रश्न गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी बोली/भाषा से ही डालने थे ,तो आयोग को हिंदी के 100% सिलेब्स का 50% सेलेब्स में शामिल कर देना मैं बिल्कुल उचित नहीं समझा!
2.. आयोग 7 से 10 प्रश्न गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी बोली/भाषा से पूछ रहा है ,तो में इसका विरोध नही करूंगा बल्कि समर्थन ही करूंगा ! बशर्ते इन प्रश्नों को हिंदी के सिलेबस के बजाय उत्तराखंड के 40% सिलेबस के साथ शामिल होना चाहिए था !

Photos from Uttarakhand study with mantorana's post 24/12/2023

RO/ARO exam paper 2023

Want your school to be the top-listed School/college in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Dehra Dun